चाहा बच्चा मिला तलाक। बिग बॉस के घर में छलका एक्ट्रेस का दर्द। एक्स हस्बैंड ने दिए इतने जख्म। दोबारा शादी से हुआ । सिंगर पति की खुल गई पोल। एक्ट्रेस का बयान हो रहा इंटरनेट पर वायरल। बिग बॉस का घर हो और रिश्तों के जुड़ने और टूटने की बात ना हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता।
बिग बॉस 20 की शुरुआत के साथ ही घर में कंटेस्टेंट्स के बीच बहस, तकरार और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। लेकिन इस बार जिस कंटेस्टेंट की पर्सनल लाइफ सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रही हैं वो है ईशा रीखी।
रैपर बादशाह के साथ शादी और फिर तलाक की खबरों के बाद अब ईशा बिग बॉस के घर में अपने रिश्ते और शादी को लेकर खुलकर बातचीत करती हुई नजर आई। दरअसल नए एपिसोड में आम रूपपाली दुबे और ईशा रिखी के बीच पर्सनल लाइफ को लेकर बातचीत होती है। आम रूपपाली ईशा से कहती हैं जब भी वह कंफर्टेबल महसूस करें तब अपनी शादी और तलाक के बारे में उन्हें जरूर बताएं। हालांकि इसी बातचीत में ईशा अपनी शादी को लेकर एक ऐसी बात कह देती हैं जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
ईशा बताती है कि एक वक्त पर उन्हें शादी का आईडिया इतना ज्यादा पसंद था कि उन्होंने सोच लिया था कि 18 साल की होते ही शादी कर लेंगी। उनका सपना था कि पति होगा, बच्चे होंगे और एक पूरी फैमिली होगी।
लेकिन वक्त के साथ उनकी सोच पूरी तरह बदल गई। अभीशा कहती हैं कि वह सिंगल रहना चाहती हैं और फिलहाल उनका शादी करने का बिल्कुल भी मन नहीं है। ईशा की इस बात पर आम्रपाली दुबे भी उन्हें सपोर्ट करती हुई नजर आती हैं। एक्ट्रेस कहती हैं कि ईशा बिल्कुल सही सोच रही हैं और आदमियों को लेकर उनका एक्सपीरियंस भी कुछ ऐसा ही रहा है। दोनों की यह बातचीत अब बिग बॉस के फैंस के बीच चर्चा का हिस्सा बन गई है।
बता दें ईशा ने शो में आने से पहले ही अपने लव एंगल को लेकर भी अपना मूड क्लियर कर दिया था। बिग बॉस के घर में अक्सर कंटेस्टेंट्स के बीच दोस्ती प्यार में बदल जाती है और फिर वही रिश्ता शो की सबसे बड़ी कहानी भी बन जाती है।
ऐसे में जब ईशा से पूछा गया था कि क्या वो भी घर में किसी के साथ रिलेशनशिप बना सकती हैं? तो उनका जवाब बेहद मजेदार था। एक्ट्रेस ने साफ कह दिया कि उन्हें घर में कोई लव एंगल नहीं चाहिए। यहां तक कि उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर ऐसा कुछ होने भी वाला होगा तो वो उस लड़के को राखी बांध देंगी।
ईशा ने साफ कर दिया कि फिलहाल उनके दिल के दरवाजे रोमांस के लिए पूरी तरह से बंद है। अब बात करें ईशा और बादशाह की शादी की तो इस रिश्ते का खुलासा मार्च 2026 में हुआ था।
ईशा की मां ने सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की तस्वीरें शेयर की थी। लेकिन 31 अगस्त को ईशा और बादशाह ने तलाक का ऐलान करके सभी को चौंका दिया था। और अब बिग बॉस के घर में ईशा की शादी, तलाक और उनकी बदल चुकी सोच की झलक देखने को मिल रही है। जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।