Cli

90s का सुपरस्टार, ब्रेन स्ट्रो!क के बाद करियर हुआ बर्बाद, रोजी-रोटी के खातिर शादियों में कर रहा डांस?

Uncategorized

90 के दशक में सुपरस्टार का स्टारडम सातवें आसमान पर था. उन्हें डेब्यू के बाद करीब 18 फिल्में ऑफर हुई थीं. हालांकि, एक्टर ने तब ज्यादातर फिल्में रिजेक्ट कर दी थीं, मगर आज उन्हें बड़ी मुश्किल से काम मिल रहा है. सुपरस्टार का शादी में डांस करते हुए वीडियो वायरल हुआ था. उनकी खूब आलोचना हुई. एक्टर ने अब वायरल वीडियो पर रिएक्ट करते हुए शादियों में डांस करने की वजह बताई. ब्रेन स्ट्रोक के बाद उनका करियर चौपट हो गया था.

सुपरमॉडल बनने का सपना लिए एक नौजवान ने मॉडलिंग में कदम रखा. उन्हें एक्टिंग में कोई रुचि नहीं थी. मगर महेश भट्ट से मां की दोस्ती ने उनकी बॉलीवुड में एंट्री करवा दी. साल 1990 में आई फिल्म से उन्हें सुपस्टार बन दिया. लड़के उनका हेयरस्टाइल कॉपी करने लगे. मगर ब्रेन स्टोक के बाद उनका करियर चौपट हो गया. अब वे 2-4 लाख रुपये के लिए शादी-पार्टियों में डांस करने को मजबूर हैं.

‘आशिकी’, ‘जुनून’ जैसी फिल्मों से मशहूर हुए एक्टर राहुल रॉय ने अपनी आर्थिक परेशानियों पर चुप्पी तोड़ी है. उन्हें साल 2020 में ब्रेन स्ट्रोक आया था, जिससे उबरने में उन्हें काफी समय लगा. नतीजतन, एक्टर के करियर पर बुरा असर पड़ा. वे पिछले कुछ सालों से अपना करियर दोबारा बनाने की कोशिश कर रहे हैं

एक्टर ने ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ को दिए इंटरव्यू में आर्थिक तंगी पर बात की, जिसका वे अभी सामना कर रहे हैं. इसमें उनके और उनके भाई के बीच चल रहा कानूनी विवाद भी शामिल है. वे भाई के साथ 30 लाख रुपये के मसले को सुलझाना चाह

राहुल रॉय ने कहा कि तलाक के वक्त उन्होंने अपनी संपत्ति अपनी पत्नी के नाम कर दी थी और अब वे आर्थिक रूप से अपनी जिंदगी फिर से बनाने की कोशिश कर रहे हैं. वे बोले, ‘मैं 60 साल का हूं और अपना एंपायर फिर से खड़ा करने की कोशिश कर रहा हूं.’एक्टर राहुल रॉय ने ब्रेन स्ट्रोक का उनके करियर पर पड़े असर के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ साल बीमारी से ठीक होने में बीते और वे उतना काम नहीं कर पाए, जितना वे करना चाहते थे.

राहुल रॉय ने आगे कहा, ‘पिछले पांच साल ब्रेक जैसे रहे क्योंकि मैं ठीक हो रहा था. कोई काम नहीं था. अगर ऐसा नहीं हुआ होता, तो मैंने और भी बहुत कुछ किया होता. लेकिन अब मुझे कुछ काम मिल रहा है और मैं और भी बहुत कुछ करना चाहता हूं. सेट पर वापस आकर और कैमरे का सामना करके मुझे खुशी हुई. मैं उन लोगों का बहुत आभारी हूं जो मुझ पर भरोसा कर रहे हैं. (राहुल रॉय ने अपने करियर पर कहा, ‘फिल्मों में अपने 37 साल के सफर में मुझे लगता है कि मैंने कुछ अच्छा काम किया है, और अब मैं और काम करने के लिए रोमांचित हूं.’ एक्टर के शादियों पर डांस के वीडियो जब वायरल हुए, तो लोगों ने उनकी खूब आलोचना की. उन्होंने इस पर कहा, ‘मेरे भी खर्चे हैं और मुझे पैसों की जरूरत है. साल 2020 में ब्रेन स्ट्रोक के बाद काम मिलना मुश्किल हो गया था. तब से पांच साल बीत चुके हैं और गुजारा करने के लिए मैं जो कुछ भी कर सकता था, वह कर रहा था.’राहुल रॉय आखिर में कहते हैं, ‘कभी-कभी मैं शादियों में डांस करके 2 लाख या 4 लाख रुपये कमा लेता हूं. जो लोग मुझे ट्रोल करते हैं, उन्हें नहीं पता कि यह कितना मुश्किल काम है. मुझे भी तो अपनी रोजी-रोटी चलानी है.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *