Cli

BIGG BOSS में एंट्री और फिर मौत! क्या है इस घर का ‘काला राज’?

Uncategorized

दोस्तों बिग बॉस का घर महा अपशगुनी है। एंट्री लेते ही मौत का काउंटडाउन शुरू हो जाता है। सलमान खान भी इसको नहीं रोक सकते। यह सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि बिग बॉस 20 शुरू हो चुका है। तो अब जब कोई नई शुरुआत होती है तो इतिहास के पन्ने खुलते जरूर हैं। लोग पुराने कंटेस्टेंट्स को याद जरूर करते हैं। कुछ ऐसे कंटेस्टेंट थे जिनको आज भी लोग भूल नहीं पाए हैं। दिमाग में वो हमेशा बसे ही रहेंगे। पर जिस तरीके से उनकी डेथ हुई, जिस तरीके से अचानक उनका जाना यह फैंस को आज भी समझ नहीं आता और रुला देता है। अब जैसे ही बिग बॉस 20 शुरू हुआ है तो वो पुरानी कलाकार, वो कंटेस्टेंट फिर से दिमाग में लौट आए हैं। फिर से उनसे जुड़ी यादें सामने आ रही है।

कुछ की मौत बीमारी से हुई तो कुछ ने बेहद कम उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया और अब इन नामों की लिस्ट सामने आने के बाद फैंस के बीच एक बार फिर इसको लेकर के चर्चा हो रही है। बिग बॉस 20 कमाल का होने वाला है। शुरुआत बहुत अच्छी हुई प्रीमियम इतना अच्छा हुआ पर पुराने जो कंटेस्टेंट थे उनको भूल पाना मुश्किल है। इस लिस्ट में सबसे पहले अगर किसी का नाम आता है सिद्धार्थ शुक्ला का। क्योंकि अगर किसी से पूछा जाए कि आपका फेवरेट बिग बॉस सीजन कौन सा है? तो मुझे लगता है कि लगभग सभी लोग यही बोलेंगे सिद्धार्थ शुक्ला का सीजन। कोई यह नहीं बोलेगा बिग बॉस 13 का सीजन। सब यही बोलेंगे सिद्धार्थ शुक्ला का सीजन। उनका जाना भी एक बहुत बड़ा झटका था। बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला ने अपनी दमदार पर्सनालिटी से पूरे सीजन में दर्शकों का दिल जीता। शो जीतने के बाद उनकी पॉपुलैरिटी लगातार बढ़ रही थी। लेकिन 2 सितंबर 2021 को महज 40 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।

उनको हार्ट अटैक आया। सिद्धार्थ को दिल का दौरा पड़ने से यह सब हुआ। आज भी उनके फैंस उन्हें बिग बॉस के सबसे यादगार कंटेस्टेंट्स में गिनते हैं और याद करते हैं। इसके बाद नाम आता है शेफाली ज़रीवाला का। कांटा लगा गाने से घर-घर में पहचान बनाने वाली शेफाली बिग बॉस 13 का हिस्सा रही थी। शो में उनकी एंट्री ने भी खूब सुर्खियां बटोरी और जब शेफाली का भी निधन हुआ तो लोग कहने लगे क्या बिग बॉस 13 का जो सीजन था वो अब शगुनी है क्योंकि ऐसी बातें होने लगी थी कि ऐसा क्या है कि दोनों बिग बॉस 13 में थे और दोनों का निधन हो गया। लेकिन जून 2025 में कार्डियक अरेस्ट की वजह से उनके निधन की खबर सामने आई और उनके चाहने वालों के लिए एक बहुत बड़ा झटका था। शेफाली की अचानक हुई मौत ने एक बार फिर फैंस को हैरान कर दिया और यह बातें हर तरफ होने लगी।

अब बात करते हैं सोनाली फोगाट की। सोनाली बिग बॉस 14 में नजर आई और शो में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। एक्टिंग के अलावा वो राजनीति से भी जुड़ी थी। अगस्त 2022 में गोवा में सोनाली फोगार्ड का अचानक निधन हो गया। उनकी मौत से जुड़ी परिस्थितियों को लेकर के भी काफी चर्चा हुई। यह मामला लंबे समय तक सुर्खियों में रहा था। इस लिस्ट में अगला नाम आता है कॉमेडी के बादशाह राजू श्रीवास्तव का। बिग बॉस 3 में नजर आए राजू श्रीवास्तव ने अपनी कॉमेडी से करोड़ों लोगों को हंसाया। फिल्मों और टीवी के अलावा स्टैंड अप कॉमेडी में भी उनका बड़ा नाम है। लेकिन सितंबर 2022 में कार्डियक अरेस्ट के बाद उनका भी निधन हो गया। राजू श्रीवास्तव के जाने से मनोरंजन जगत में एक बड़ी कमी महसूस हुई और जो आज भी होती है। वहीं प्रत्युषा बनर्जी का नाम भी बिग बॉस से जुड़े दिवंगत सितारों में शामिल है।

बालिका वधू से घर-घर में पहचान बनाने वाली प्रत्युषा बिग बॉस से में नजर आई थी और बेहद कम उम्र में उन्होंने 1 अप्रैल 2016 को ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया। महज 24 साल की उम्र में उनकी मौत की खबर ने टीवी इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया था। और इस लिस्ट में आखिरी नाम है स्वामी ओमकार जो बिग बॉस 10 में अपने विवादित बयानों और हरकतों की वजह से चर्चा में रहे। शो के बाद भी उनका नाम कई विवादों से जुड़ा रहा। फरवरी 2021 में लंबी बीमारी के बाद उनका निधन हो गया। यह थे बिग बॉस से जुड़े वो चेहरे जो कभी इस शो का हिस्सा बनकर लाखों करोड़ों दर्शकों के बीच मशहूर हुए। लेकिन आज हमारे बीच नहीं है। जैसे ही बिग बॉस 20 शुरू हुआ तो यह लिस्ट एक बार फिर सामने आई। वह सितारे वह कंटेस्टेंट जिनको कोई भी नहीं भूल सकता। हालांकि इन मौतों को बिग बॉस के घर या शो से जोड़कर अपशगुन कहना सिर्फ एक सहयोग या लोगों की धारणा है क्योंकि ऐसा कहा जाने लगा।

जब बिग बॉस 13 के दो लोगों की डेथ होना फिर तीन फिर सात फिर 10 तो ऐसा बातें होने लगी। ऐसी चर्चा होने लगी कि क्या बिग बॉस का घर अब शगुनी है? क्योंकि लोगों को यह समझ नहीं आ रहा था कि हो क्या रहा है। लेकिन इन सितारों की कहानी जरूर फैंस को भावुक कर देती है और यही वजह है कि हर नए सीजन के साथ सोशल मीडिया पर यह सवाल फिर से उठने लगते हैं। लोग अपने पुराने जो कंटेस्टेंट है उनको याद करने लगते हैं। क्या बिग बॉस के घर से जुड़े सितारों पर सच में कोई मनहूस साया है या सिर्फ यह इत्तेफाक है? ये लोगों की बातें हैं जो हमने आपको बताई क्योंकि बिग बॉस 20 जब शुरू हुआ तो इन पुराने कलाकारों को पुराने कंटेस्टेंट को लोग फिर से याद कर रहे हैं। इन सब में सबसे ज्यादा आपका फेवरेट कंटेस्टेंट कौन था और बिग बॉस 20 के लिए आप कितने एक्साइटेड हैं और आपको क्या लगता है कि बिग बॉस 20 में जो कंटेस्टेंट आए हैं उनमें से कौन सबसे बढ़िया है? अपनी राय जरूर बताइएगा। और ऐसी ही बॉलीवुड अपडेट और किस्से कहानी के लिए बने रहिए तेज सिंह राठौर के साथ और जाते-जाते 4 पीm बॉलीवुड को सब्सक्राइब करना मत भूलिएगा। आपका धन्यवाद। हाय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *