छह साल का रिश्ता, ढेर सारी तस्वीरें, खुलकर प्यार का इज़हार और फिर अचानक से रास्ते अलग। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की लव स्टोरी कभी बॉलीवुड की सबसे फेमस चूड़ियों में गिनी जाती थी। लेकिन इस रिश्ते को एंड होने में देर नहीं लगी। और अब इस सवाल को लेकर एक नया दावा सामने आया कि आखिरकार दोनों अलग क्यों हुए?
और एक बार फिर से यह पुराना ब्रेकअप हेडलाइंस में आ गया है। दरअसल अर्जुन और मलाइका करीब 6 साल तक रिलेशनशिप में रही। दोनों के रिश्ते को दुनिया ने देखा और दोनों ने दुनिया से कुछ भी नहीं छिपाया बल्कि कई मौकों पर दोनों साथ नजर आए। उम्र गैप से लेकर फैमिली और शादी तक इस रिलेशनशिप को लेकर शुरुआत में जमकर बातें हुई लेकिन साल 2024 में दोनों अलग हो गए। अब असली मसाला यहां से स्टार्ट होता है।
दरअसल एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट विक्की लालवानी ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया और उसमें दावा किया कि उन्होंने अपने सोर्सेज से पता लगाया कि अर्जुन और मलाइका के बीच शादी को लेकर मतभेद थे। उनके मुताबिक मलाइका शादी चाहती थी जबकि अर्जुन उस वक्त शादी के लिए तैयार नहीं थे और इसी के चलते दोनों के रिश्तों में दरार आ गई। यानी कि जिस रिश्ते को देखकर लोगों को लगता था कि अब अगला स्टेप शायद शादी ही होने वाला है। उसी शादी को लेकर सवाल ने दोनों के बीच डिस्टेंस बढ़ा दिया। हालांकि यहां एक बात साफ करना जरूरी है कि यह वजह दोनों की तरफ से ऑफिशियली कंफर्मेशन नहीं है। इसलिए इसे फिलहाल एक जर्नलिस्ट के सोर्सेस पर ही क्लेम किया जाना चाहिए।
लेकिन कहानी का इमोशनल एंगल भी कम इंटरेस्टिंग नहीं है। दरअसल विक्की लालवानी का कहना है कि दोनों के बीच रिश्ता सिर्फ टाइम पास नहीं था बल्कि काफी डीप था। उन्होंने यह तक कहा कि उनके मुताबिक अर्जुन के मन में मलाइका के लिए खूब फीलिंग्स हो सकती हैं। हालांकि यह भी उनका पर्सनल ही ओपिनियन है। इसको लेकर भी कोई कंफर्म स्टेटमेंट नहीं है। एक वक्त ऐसा था जब अर्जुन और मलाइका की फोटोज आते ही सोशल मीडिया पर रिएशंस की बाढ़ आ जाती थी। कभी उनकी वैकेशन फोटो हाईलाइट होती थी तो कभी वो पब्लिक में एक साथ दिखते थे। दोनों ने अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी खुलापन दिखाया था।
यही वजह है कि ब्रेकअप की खबरें भी फैंस को एक बड़ा झटका दे गई। अब इतने वक्त बाद ब्रेकअप की वजह सामने आने के बाद एक बार फिर से यह पुरानी कहानी स्पॉटलाइट में आ गई है। लेकिन क्या सच में शादी को लेकर ही दोनों के रिश्ते टूटे थे और यही बड़ी वजह थी इसका फाइनल आंसर तो अर्जुन और मलाइका ही दे सकते हैं। फिलहाल इतना तो जरूर है 6 साल की लव स्टोरी का एंड हैप्पी नहीं रहा। लेकिन उनकी पुरानी कहानी आज भी बॉलीवुड की फेमस रिलेशनशिप में गिनी जाती है। और अब शादी वाला यह नया क्लेम पुराने चैप्टर को एक नया ट्विस्ट जरूर दे रहा है। लेकिन आपका क्या ओपिनियन है? आपको क्या लगता है? आप हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा ना कि आखिरकार यह ब्रेकअप क्यों हुआ था? आया हूं मैं दो थोड़ा पीछे पीछे पीछे आ जाओ भाई पीछे आ सर आइए मैडम जी एक साथ में ऑन योर लेफ्ट थैंक यू