Cli

क्या रेखा आज भी अमिताभ के लिए सजती हैं? राखी सावंत के दावे से फिर गरमाया पुराना किस्सा

Uncategorized

एक बार फिर राखी सावंत ने एक ऐसा बयान दे दिया जिसने सोशल मीडिया का टेंपरेचर एक बार फिर से बढ़ा दिया। कैमरे के सामने जब राखी बोलती हैं तो अक्सर उनकी बातें हेडलाइंस बन जाती हैं। लेकिन इस बार उन्होंने सीधे बॉलीवुड की सबसे फेमस जोड़ी में से एक अमिताभ बच्चन और रेखा का जिक्र किया। इतना ही नहीं राखी ने तो यह तक कह दिया कि अमिताभ बच्चन को अब जया बच्चन को छोड़कर रेखा जी के साथ अपना जीवन बिताना चाहिए। बस फिर क्या था? वीडियो वायरल हुआ और लोगों के रिएक्शंस की बाढ़ आ गई। दरअसल एक इंटरव्यू के दौरान राखी सावंत ने अमिताभ बच्चन और जया बच्चन और इसके साथ ही रेखा को लेकर एक अपना अलग ही ओपिनियन रखा।

राखी ने कहा कि अमिताभ बच्चन और रेखा जी की जोड़ी उन्हें बहुत अच्छी लगती है और दोनों साथ में राजा रानी जैसे दिखाई देते हैं। इसके बाद राखी ने अमिताभ बच्चन को एक ऐसी सलाह दे दी जिसने हर किसी के अटेंशन को गैब किया। उनका कहना है कि अमिताभ बच्चन को अब जया जी को छोड़ देना चाहिए और अपनी बची हुई जिंदगी रेखा जी के साथ बितानी चाहिए। राखी यहीं पर नहीं रुकी। उन्होंने रेखा जी के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्हें लगता है

कि रेखा जी आज भी अमिताभ बच्चन के लिए सजती हैं। उनके नाम का सिंदूर लगाती हैं। ध्यान रहे कि राखी सावंत का यह पर्सनल ओपिनियन और दावा है। इसके बाद राखी ने एक और अजीब सी सिचुएशन बताई। उन्होंने कहा कि अगर अमिताभ बच्चन की शादी रेखा जी से हुई होती तो शायद कहानी कुछ अलग ही होती। उन्होंने यहां तक मजाक अंदाज में कहा कि अमिताभ बच्चन जी शायद कभी बूढ़े ही ना होते क्योंकि रेखा जी आज भी उन्हें काफी यंग लगती हैं। अब राखी का यह बयान सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर रिएक्शन सा देखने लायक हैं। अब तक वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और इसके साथ ही हजारों लोग इस पर अपना ओपिनियन दे रहे हैं। कुछ यूज़र्स का कहना है कि ऐसा बयान सिर्फ राखी ही दे सकती हैं।

तो वहीं कुछ लोग उन्हें जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं और कह रहे हैं कि किसी की पर्सनल लाइफ पर इस तरह की बातें करना ठीक नहीं। वैसे अमिताभ बच्चन और रेखा का नाम बॉलीवुड की उन आइकॉनिक स्टोरीज में आता है जो कि दशकों तक टीवी पर जिंदा रही। दोनों ने फिल्मों में साथ काम किया। उनकी ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री को ऑडियंस ने खूब प्यार दिया था। लेकिन उनकी पर्सनल रिलेशनशिप को लेकर लंबे वक्त से तरह-तरह की बातें होती रही।

दोनों ने अपनी लाइफ को अलग-अलग तरीके से जिया। इसके साथ ही अमिताभ बच्चन ने जया बच्चन से शादी की लेकिन रेखा ने आज तक शादी नहीं की है। जिसे कई लोग आज तक अमिताभ बच्चन से भी जोड़कर देखते हैं। आपको बता दें कि अब राखी के इस बयान पर एक बार फिर से वही पुराना चैप्टर खुलता नजर आ रहा है और सोशल मीडिया पर जमकर रिएशंस की बाढ़ आ चुकी है। यानी एक तरफ राखी का बेबाक अंदाज है तो दूसरी तरफ अमिताभ और रेखा की एवरग्रीन केमिस्ट्री और तीसरी तरफ है लोगों का जबरदस्त रिएक्शन। अब सवाल यह है कि राखी का यह बयान आपको बेबाक लगा या फिर जरूरत से ज्यादा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *