Cli

आमिर की फिल्मों को लेकर ये क्या बोल गए शाहरुख? मचा बवाल!

Uncategorized

बॉलीवुड में ऐसे कई एग्जांपल्स हैं, जहां एक स्टार की रिजेक्ट की हुई स्क्रिप्ट दूसरे के लिए सोने का खदान बन गई। शाहरुख खान और आमिर खान के बीच तो ऐसा कई बार हुआ है। शाहरुख़ को ऑफर हुई लगान बाद में आमिर ने की। आमिर के डर ने शाहरुख को स्टार बनाया। स्वदेश को आमिर ने रिजेक्ट किया तब वो शाहरुख के पास गई।

एक्टर राइटर अमीन हाजी की मानें तो एक बार शाहरुख ने खुद यह कहा था कि आमिर जिन स्क्रिप्ट्स को रिजेक्ट करते हैं उन्हें वो बिना पढ़े एक्सेप्ट कर लेते हैं। अमीन हाजी ने लगान में बाघा का रोल किया था। यही नहीं उन्होंने अपनी पत्नी शार्लेट विटबी को्स के साथ मिलकर स्वदेश की कहानी लिखी है। पिछले दिनों उन्होंने सिद्धार्थ कनन को एक इंटरव्यू दिया। इस दौरान अमीन ने बताया कि स्वदेश ओरिजिनली आमिर खान को ऑफर की गई थी।

इसे उनके प्रोडक्शन के बैनर तले बनाया जाना था। आशुतोष गोवारीकर लगान के बाद से ही उनके साथ स्वदेश को लेकर डिस्कशन कर रहे थे। आमिर को फिल्म का प्लॉट बहुत पसंद आया था लेकिन उन्हें स्क्रिप्ट रास नहीं आई। बातचीत के दौरान अमीन ने एक और बम फोड़ा। उन्होंने बताया कि आमिर उस दौरान एक दूसरे प्रोजेक्ट में बिजी हो गए थे। उस प्रोजेक्ट का नाम था हैप्पी न्यू ईयर। अमीन की मानें तो हैप्पी न्यू ईयर को पहले मंसूर खान डायरेक्ट करने वाले थे। आमिर उसमें लीड रोल प्ले करते।

इसलिए उन्होंने आशुतोष से कहा कि वह स्वदेश किसी दूसरे एक्टर के साथ बना लें। इत्तेफाक से उस दौरान शाहरुख लगान देखना चाहते थे। मगर वो किसी थिएटर में जा नहीं सकते थे। इसलिए मुंबई फिल्म सिटी में उनके लिए स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। फिल्म देखते हुए अमीन से बार-बार कहते अमीन आशुतोष गोबेकर की अगली फिल्म में मुझे काम करना है। मेरे पिता फ्रीडम फाइटर थे। मोहन भार्गव मुझे बनना चाहिए। खैर लगान की स्क्रीनिंग खत्म होने के बाद शाहरुख घर चले गए।

कुछ समय बाद उन्होंने आशुतोष को कॉल करके कहा कि उन्हें स्वदेश में काम करना है। लेकिन आशुतोष ने तब इस पर कोई कमेंट नहीं किया क्योंकि वह स्वदेश आमिर के साथ डिस्कस कर रहे थे। बाद में आमिर ने खुद ही फिल्म में एक्टिंग करने से मना कर दिया। मगर उन्होंने यह जरूर कहा कि वह इसे प्रोड्यूस कर देंगे। ऐसे में आशुतोष ने दूसरे एक्टर्स की तलाश शुरू कर दी। अमीन बताते हैं कि आशुतोष स्वदेश की स्क्रिप्ट लेकर ऋतिक रोशन के पास भी गए थे। आर माधवन का ऑडिशन तो जबरदस्त रहा था। मगर बाद में चीजें कुछ इस तरह घटी कि ये फिल्म घूम फिर कर शाहरुख के पास आ गई। तब तक आमिर प्रोड्यूसर की जिम्मेदारी से अलग हो गए थे। यह पूछे जाने पर कि शाहरुख ने स्वदेश पाते हुए कैसे रिएक्ट किया था। अमीन बताते हैं.

शाहरुख ने मुझसे एक लाइन कही। जिस फिल्म को आमिर नहीं कर सका फिर चाहे जो भी कारण हो उनमें मैं बिना स्क्रिप्ट पढ़े काम कर लूंगा क्योंकि मुझे पता है कि वो अच्छी फिल्में रही होंगी। वैसे स्वदेश ऐसी एकमात्र फिल्म नहीं जो आमिर से रिजेक्ट होकर शाहरुख के पास पहुंची हो। डर राजू बन गया जेंटलमैन और मोहब्बतें जैसी फिल्में इस लिस्ट में शामिल है। दूसरी तरफ आमिर ने भी लगान के अलावा कुछ ऐसी मूवीस की जो पहले शाहरुख को ऑफर हुई थी। इनमें थ्री इडियट्स, रंगदे बसंती और तलाश का नाम सबसे आगे है। यह तमाम जानकारी मेरे साथी शुभांजल ने जुटाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *