बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल का कनेक्शन गुजरे जमाने के एक्टर अशोक कुमार और सिंगर किशोर कुमार से रहा है। इनके बीच का रिश्ता आपको हैरान कर देगा। इस पारिवारिक रिश्ते के बारे में कम ही लोग जानते हैं।हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे भी रिश्ते हैं जिनके बारे में कम ही लोग जानते हैं। गुजरे जमाने के दो भाई एक्टर अशोक कुमार, अनूप कुमार और सिंगर किशोर कुमार को दुनिया जानती है। लेकिन क्या आप इन भाईयों और एक्ट्रेस काजोल के पारिवारिक कनेक्शन के बारे में जानते हैं? चलिए हम आपको बताते हैं। अशोक कुमार और किशोर कुमार की इकलौती बहन भी हुआ करती थी। इस बहन के परिवार के बारे में जब आपको पता चलेगा तो आप हैरान हो जाएंगे
अशोक कुमार और उनकी बहनअशोक कुमार, किशोर कुमार और अनूप कुमार की इकलौती बहन सती रानी देवी ने उस दौर के मशहूर डायरेक्टर, प्रोड्यूसर शशधर मुखर्जी से शादी की। उस समय सती अपने टीनएज में थीं। दोनों की अरेंज मैरिज थी उसकी बड़ी वजह इनका बंगाली परिवार था। शशधर और सती रानी देवी के 6 बच्चे हुए।
उनके बेटे जॉय मुखर्जी, देब मुखर्जी, रानो मुखर्जी ने फिल्मों में पहचान बनाई। इनके एक और बेटे थे शोमू मुखर्जी जिन्होंने बतौर डायरेक्टर कई फिल्मों पर काम किया। शोमू ने एक्ट्रेस शोभना समर्थ की बेटी और नूतन की बहन एक्ट्रेस तनूजा से शादी की। इस शादी से एक्ट्रेस काजोल और तनिषा का जन्म हुआ। तो काजोल की दादी अशोक कुमार और किशोर कुमार जैसे लीजेंड की बहन थी। उस हिसाब से ये दोनों लीजेंड काजोल के भी दादा लगे।
काजोल के दादा जीकरियर की बात करें तो शशधर 1940 से लेकर 1960 के दशक तक फिल्मों में एक्टिव रहे। इन्होंने अपने साथीदारों की मदद से फिल्मीस्थान की शुरुआत की थी। अपने भाईयों को फिल्मों में स्थापित होने में मदद की। इनके भाई राममोहन मुखर्जी एक्ट्रेस रानी मुखर्जी के दादा थे। शशधर ने अपने साले अशोक कुमार की भी मदद की। उन्हें पद्मा श्री अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है।
फिल्मों से जुड़ा हैपरिवार बता दें, काजोल का मुखर्जी परिवार कई दशकों से हिंदी फिल्मों में एक्टिव रहा है। एक्ट्रेस के दादा ने कई फिल्मों को बनाया। फिल्मीस्थान की स्थापना की। उनके नाम कई रिकॉर्ड दर्ज है। वहीं काजोल की नानी के तरफ का परिवार भी सफल रहा है। काजोल की नानी शोभना समर्थ ने कई फिल्मों में लीड और फिर सपोर्टिंग किरदारों के तौर पर काम किया। उनकी मौसी एक्ट्रेस नूतन आज भी हिंदी सिनेमा की सबसे शानदार एक्ट्रेसेज में गिनी जाती हैं। उनकी मां तनुजा ने भी कई हिट फिल्मों में काम किया। वहीं अब काजोल के ससुर भी एक्शन डायरेक्टर रहे हैं।अ जय देवगन 1990 से लेकर अब तक फिल्मों में एक्टिव हैं। एक्टिंग के अलावा वॉइस ओवर करते हैं। डायरेक्शन किया है और फिल्में प्रोड्यूस भी करते हैं।