मैंने प्यार किया के बाद बेरोजगार हुए सलमान। 6 महीने तक नहीं मिली एक भी फिल्म। बेटे के लिए पापा सलीम ने उठाया बड़ा कदम। सलीम खान ने ₹2000 देकर यह क्या किया? खुल गया भाईजान का राज। मैंने प्यार किया एक ऐसी फिल्म जिसने सलमान को रातोंरात स्टार बना दिया था। फिल्म की सक्सेस के बाद हर किसी को लगा कि अब सलमान के पास फिल्मों की लाइन लग जाएगी। लेकिन इसका बिल्कुल उलट हुआ।
फिल्म सुपरहिट होने के बाद सलमान के पास करीब 6 महीने तक कोई फिल्म नहीं थी और फिर इसी दौरान जब बेटे के पास कोई काम नहीं आता था तो उनके पिता सलीम खान ने ऐसा तरीका निकाला जिसके बारे में सुनकर शायद आपको भी यकीन करना मुश्किल हो जाए। बेटे को फिल्म दिलाने के लिए सलीम खान ने ₹2000 खर्च किए और एक फिल्म मैगजीन में एक झूठी खबर तक छपवा दी। अब सवाल यह है कि आखिर सलीम खान ने ऐसा क्यों किया और इस झूठी खबर का सलमान को क्या फायदा मिला?
तो चलिए बिना किसी देरी के आपको पूरा किस्सा बताते हैं। दरअसल इस पूरे किस्से का खुलासा खुद सलमान खान ने हाल ही में अबू धाबी में हुए आईफा अवार्ड्स के दौरान किया। सलमान वहां अपने स्ट्रगल के दिनों को याद कर रहे थे और इसी दौरान उन्होंने बताया कि मैंने प्यार किया कि जबरदस्त सक्सेस के बाद उनकी मुश्किलें कम होने के बजाय और ज्यादा बढ़ गई थी। सलमान ने बताया था कि मैंने प्यार किया। हिट होने के बाद उनकी कोस्टार भाग्यश्री ने फिल्मों से दूरी बनाने का फैसला कर लिया था। भाग्यश्री शादी करना चाहती थी और इसी वजह से उन्होंने आगे फिल्मों में काम नहीं किया। फिल्म की सक्सेस का काफी क्रेडिट भाग्यश्री को मिला लेकिन सलमान के पास अगली फिल्म नहीं थी।
सलमान के मुताबिक वह करीब 6 महीने तक बिना किसी फिल्म के थे। ऐसे वक्त में उनके पिता सलीम खान ने बेटे का करियर संभालने के लिए एक तरीका निकाला और यह बात बेहद कम लोग जानते हैं कि उन्होंने एक फिल्म मैगजीन में करीब ₹2000 देकर जेपी सिप्पी की तरफ से एक फर्जी अनाउंसमेंट करवा दी जिसमें सलमान को एक फिल्म मिलने की खबर छप गई। इसी खबर ने आगे जाकर बड़ा काम किया। सलमान ने आगे बताया कि रमेश तोरानी ने जब यह खबर देखी तो वह जेपी सिटी के ऑफिस ही पहुंच गए। वहां उन्होंने फिल्म के म्यूजिक के करीब ₹5 लाख दिए और इसी तरह सलमान को फिल्म पत्थर के फूल मिल गए।
यानी जिस फिल्म का इंतजार सलमान कर रहे थे वो उन्हें एक ऐसी कहानी के जरिए मिली जिसकी शुरुआत उनके पिता की छपवाई हुई झूठी खबर से हुई थी और यही वजह है कि सलमान आज भी रमेश तोरानी को उस दौर में अपने लाइफ में सहारे के तौर पर याद करते हैं। सलमान ने इसी दौरान प्रोड्यूसर बोनी कपूर का भी शुक्रिया अदा किया।
सलमान के मुताबिक जब उनका करियर मुश्किल दौर से गुजर रहा था तब बोनी कपूर ने उन्हें वांटेड जैसी बड़ी फिल्म दी जिसने उनके करियर को एक बार फिर मजबूती दे दी। इसके बाद नो एंट्री में भी उन्होंने जबरदस्त काम किया। यानी आज जिस सलमान खान को बॉलीवुड का बड़ा सुपरस्टार माना जाता है। वहीं उनके करियर के शुरुआती दिनों में एक वक्त ऐसा भी था जब 6 महीने तक उनके पास कोई फिल्म नहीं थी और तब उनके पिता की एक छोटी सी तरकीब ने ही उनके करियर को आगे बढ़ाने में एक बड़ा रोल निभाया था।