Cli

बिग बॉस 20 में इन 15 कंटेस्टेंट्स के नाम तय! 7 और की भी चर्चा, 6 सितंबर को ग्रैंड प्रीमियर

Uncategorized

रविवार 6 सितंबर 2026 को बिग बॉस 20 का ग्रैंड प्रीमियर एपिसोड टेलीकास्ट होना है। इस बार शो के मेकर्स ने गेम के नियम में एक्स्ट्रा जीवनदान सबसे बड़ा बदलाव किया है। यह नया ट्विस्ट एलिमिनेशन प्रोसेस को और भी मजेदार बनाने वाला है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर इस बिग बॉस 20 में कौन-कौन सी मशहूर हस्तियां कंटेस्टेंट बनकर आ रही हैं। मेकर्स की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक लिस्ट नहीं आई है। लेकिन इंटरनेट की दुनिया में इन 22 नामों की चर्चा है। एक रिया अहीर। मुंबई की एक 27 वर्षीय एक्ट्रेस, मॉडल और एंटरप्रेन्योर रिया इसी साल जुलाई 2026 में अचानक चर्चा में आई। जब मुंबई में शिवाजी पार्क में नीट पेपर लीक के खिलाफ छात्र प्रदर्शन के दौरान एक पुलिस वैन के सामने अकेली निडरता से खड़ी नजर आई। रिया अहीर की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई और इस आंदोलन का एक प्रमुख और चेहरा बन गई।

दो लव गिल। लव गिल का पूरा नाम लवप्रीत कौर गिल है। वह पंजाब की एक जानीमानी मॉडल, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरर और एक्ट्रेस हैं। लव का जन्म 20 दिसंबर 1996 को तरन तारण साहिब अमृतसर पंजाब में हुआ था। गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने वाली लव को पहला बड़ा ब्रेक सिंगर करण औजाला के म्यूजिक वीडियो फैक्ट से मिला। वह पंजाबी टीवी सीरियल तू पतंग मैडोर में लीड एक्ट्रेस रही हैं। उन्होंने कई पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है। तीसरा करण वाही। दिल्ली में पैदा हुए करण वाही हिंदी टीवी के मशहूर एक्टर और होस्ट हैं। उन्हें रिमिक्स और दिल मिल गए जैसे सोच से पॉपुलैरिटी मिली। वह झलक दिखलाजा फाय खतरों के खिलाड़ी एट और खतरों के खिलाड़ी मेड इन इंडिया के कंटेस्टेंट रह चुके हैं। जबकि उन्होंने नचबलिए इंडियन आइडल और इंडियास नेक्स्ट सुपरस्टार जैसे शोज़ को होस्ट किया है। वह दावत इश्क और हेट स्टोरी 4 से बॉलीवुड में डेब्यू कर चुके हैं। इन दिनों करण स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 15 में भी नजर आ रहे हैं। चौथा अमन गांधी। अमंग गांधी भी मशहूर टीवी एक्टर हैं। उन्हें नागिन थ्री, भाग्य लक्ष्मी और क्यू की सास भी कभी बहुत ही टू जैसे पॉपुलर सोच के लिए पहचाना जाता है। पांच उदिति सिंह। उदिति चंडीगढ़ की रहने वाली हैं और उन्होंने लंदन से अपनी पढ़ाई की है। वह करण वाही की एक्स गर्लफ्रेंड हैं। उदिति और करण ने जनवरी 2020 में एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था।

लेकिन अब इनका ब्रेकअप हो चुका है। छह काजी तौकीर। काजी तौकीर एक सिंगर हैं जो सिंगिंग रियलिटी शो फेम गुरुकुल के विनर बने थे। कश्मीर के रहने वाले काजी कश्मीरी, हिंदी और उर्दू भाषा में गाते हैं। 20 अक्टूबर 2005 को उन्होंने रूपरेखा बनर्जी के साथ मिलकर शीर्ष पुरस्कार जीता। उन्हें तब राष्ट्रपति ने कश्मीर का नायक घोषित किया था। क्योंकि उनकी सफलता के कारण कश्मीर घाटी के शहर श्रीनगर में आयोजित इंडियन आइडल के ऑडिशन में बड़ी संख्या में कश्मीरी युवा ने हिस्सा लिया। व फैंटम फिल्म के गाने अफगान जलेबी के वीडियो में नजर आए थे। सेवन मैरी कॉम मंगते चुंगनेई जोंग उर्फ मैरीकॉम एक ओलंपिक बॉक्सर राजनेता और राज्यसभा के पूर्व सदस्य हैं।

वह छह बार वर्ल्ड एमच्योर बॉक्सिंग चैंपियनशिप जीतने वाली एकमात्र महिला हैं। शुरुआती सात वर्ल्ड चैंपियन में से हर एक में मेडल जीतने वाली एकमात्र महिला बॉक्सर हैं और आठ वर्ल्ड चैंपियन मेडल जीतने वाली एकमात्र बॉक्सर हैं। उन्हें 2020 में भारत के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। आठ अरिश खान 22 साल की अरिश उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के रहने वाली हैं। वह एक्ट्रेस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरर और यूबर हैं। 9 साल की उम्र में उन्होंने टीवी पर डेब्यू किया था। अरिश ने छल, शह और मात, एक वीर की अरदास, वीरा और जीनू और जूजू जैसे शोज़ से पॉपुलरिटी बटोरी। साल 2018 में उन्हें पापा बाय चांस में लीड रोल भी मिला। कुशल तनवर। कुशल तनवर उर्फ गुल्लू एक मशहूर सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर और रियलिटी टेलीविजन स्टार हैं। हरियाणा के गुरुग्राम से ताल्लुक रखने वाले गुल्लू ने रोडीज डबल क्रॉस सीजन में भाग लिया था और एल्विश यादव की गैंग का हिस्सा बनकर इसे जीता था। इसके अलावा वह स्प्लिट विला सीजन 16 के भी विनर रहे हैं। 10 अंजलि अरोरा अंजलि अरोरा एक मशहूर भारतीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरर, मॉडल और एक्ट्रेस हैं। वह 3 नवंबर 1999 को पंजाब में पैदा हुई थी।

हालांकि उनका परिवार अब दिल्ली में रहता है। उन्हें कच्चा बादाम गाने पर बनाए गए डांस रील से रातोंरात पॉपुलैरिटी मिली थी। वह इन दिनों महाकाव्य श्री रामायण कथा श्री राम की फिल्म में सीता के रोल को लेकर भी चर्चा में है। 11 युक्ति कपूर युक्ति कपूर एक मशहूर टीवी एक्ट्रेस हैं। वह पौराणिक धारावाहिक सिया के राम में उर्मिला अग्निफेरा में रागिनी सिंह और मैडम सर में करिश्मा सिंह के किरदार से घर-घर में पॉपुलर हुई। 12 ईशा रेखी। ईशा रेखी एक एक्ट्रेस और मॉडल हैं जो मुख्य रूप से पंजाबी और बॉलीवुड फिल्मों में काम करती हैं। ईशा रेखी बीते दिनों तब चर्चा में आई जब उन्होंने दिग्गज रैप पर बादशाह से गुपचुप शादी की। हालांकि इसके कुछ महीने बाद ही दोनों की शादी में कड़वाहट घुल गई। ईशा ने साल 2013 की पंजाबी फिल्म जट बॉयज पुट जटान से डेब्यू किया था। 13 खुशी दुबे खुशी दुबे कानपुर के चर्चित बिकरू कांड के मुख्य आरोपी रहे अमर दुबे की पत्नी हैं। वह एक एक्ट्रेस भी हैं।

उन्होंने नागिन कैसा यह प्यार है। मां, बहू और बेबी, आंख मिचोली और आशिकाना जैसे टीवी धारावाहिकों में काम किया है। वह दिल धड़कने दो और बॉम्बे टॉकीज़ जैसे फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। 14 आम्रपाली दुबे। भोजपुरी सिनेमा की सबसे मशहूर एक्ट्रेस में से एक आम्रपाली दुबे भी बिग बॉस 20 का हिस्सा बन सकती हैं। वहीं इन दिनों दिनेश लाल यादव, निरहुआ, पवन सिंह, रानी चटर्जी और काजल राघवानी के साथ भोजपुरी बवाल शो में नजर आ रही हैं। 15 शौिक चक्रवर्ती। शौिक चक्रवर्ती एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के भाई हैं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद कथित मनी लॉन्ड्रिंग केस और ड्रग केस में इनका नाम आया था। शविक को एनसीबी ने गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उन्हें करीब 3 महीने जेल में कैद रखा गया। हालांकि बाद में सबूतों के अभाव में उन्हें जमानत मिल गई। ऊपर दिए गए 15 नामों के अलावा टीवी एक्ट्रेस नीति ट्रेलर, एक्टर पार्थ समथान, एक्ट्रेस प्रणाली राठौड़, एक्ट्रेस माही बीच, गीता बसरा जो एक्ट्रेस और क्रिकेटर हरभजन सिंह की पत्नी हैं। एक्ट्रेस दीपिका सिंह, सुनील पाल कॉमेडियन के नाम की भी चर्चा है। हालांकि इनमें से कितनों से बिग बॉस के मेकर्स की बात पक्की हुई है, इसको लेकर कोई जानकारी अभी तक नहीं आई है। इस अपडेट पर आपका क्या कहना है, कमेंट कर हमें जरूर बताएं। टीवी और बॉलीवुड की दुनिया की तमाम अपडेट के लिए देखते रहिए एबीबी एंटरटेनमेंट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *