Cli

राजेश खन्ना की बर्बादी को लेकर वहीदा रहमान ने बताया असली सच,मचा हड़कंप!

Uncategorized

राजेश खन्ना को वैसे तो देश का महान एक्टर माना जाता है लोग आज भी उनके दीवाने है लेकिन उनके करियर में फिर भी उतार चढ़ाव रहे। एक वक्त पर घर के बाहर लाखो लोगो को देखने वाले एक्टर पिछली जिंदगी में बेहद तन्हाई में रहे।

हालांकि उनकी बर्बादी के लिए भी अलग अलग लोग अलग अलग बाते करते है अब वहीदा रहमान ने इस मुद्दे पर बात की है और इनकी बर्बादी का कारण बताया है।राजेश खन्ना की शुरुआती फिल्मों से एक ‘खामोशी’ में उनके साथ काम कर चुकी चर्चित अभिनेत्री वहीदा रहमान कहती हैं,

देखिए जब कोई पहाड़ की चोटी पर पहुंचता है तो उसे एक ना एक दिन नीचे तो आना ही पड़ता है. ये बहुत स्वाभाविक सी बात है.”जब ने उनसे पूछा कि लेकिन राजेश खन्ना का इतनी तेजी से पतन स्वाभाविक तो नहीं था, उसकी भला क्या वजह थी, तो वहीदा बोलीं, “दरअसल वो अपनी स्टारडम संभाल नहीं पाए. जैसे जैसे इंसान की उम्र बढ़ती है उसे अपने आपको बदलते रहना चाहिए. स्वीकार कर लेना चाहिए कि अब आपमें वो बात नहीं रही. और फिर उसी हिसाब से अगर वो फिल्मों का चुनाव करते तो शायद उनकी कामयाबी की पारी और लंबी चलती. लेकिन वो ऐसा कर नहीं पाए. वो बहुत ज्यादा अपनी कामयाबी के दिनों में ही खोए रहे.”

फिल्म समीक्षक नम्रता जोशी राजेश खन्ना के पतन की वजह ये मानती हैं कि वो बदलते वक्त के साथ अपने आपको ढाल नहीं पाए.नम्रता कहती हैं, “किसी भी स्टार की कामयाबी का एक दौर होता है. फिर वक्त बदलता है. राजेश खन्ना अपने पुराने दिनों में ही खोए रहते. 70 के दशक में अमिताभ बच्चन का आगाज हुआ. तो कामयाबी राजेश खन्ना के हाथ से सरकने लगी. वक्त बदल रहा था. लोग रोमांटिक फिल्मों से बोर होने लगे थे. अमिताभ बच्चन का एंग्री यंग मैन अवतार लोगों को भाने लगा था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *