Cli

टीवी के ‘शहंशाह’ अमन वर्मा अचानक पर्दे से क्यों गायब हो गए?

Uncategorized

11 अक्टूबर 1971 को जन्मी अमन वर्मा ने जब 1987 में कलाकार के तौर पर धारावाहिक 55 खंभे लाल दीवारे से अपने करियर की शुरुआत की तब कौन जानता था कि एक दिन यह चेहरा हिंदुस्तान के घरघर में जाना जाएगा। कहानी थोड़ी आगे बढ़ाते हैं। साल 2001 से 2004 के बीच का दौर याद कीजिए जब टीवी पर एक गेम शो आता था। खुल जा सिमसिम जो बड़े से लेकर बच्चों तक में काफी लोकप्रिय हुआ करता था। इस शो को अमन वर्मा ही होस्ट करते थे जो उस समय तक एक बड़े टीवी स्टार बन चुके थे। अमन वर्मा ने अपने करियर में कई टीवी सीरियल्स और फिल्में की और खूब नाम भी कमाया।

लेकिन फिर एक दिन छोटे और बड़े पर्दे से वो अचानक ही गायब हो गए और इसके बाद उनकी जिंदगी में कुछ ऐसा हुआ जिसने उनके पूरे करियर को मानो तबाह कर दिया। आखिर क्या हुआ था उनके साथ और आज वह कहां और किस हाल में हैं? आइए जानते हैं। जैसा कि हमें बताया गया कि अमन वर्मा ने सबसे पहले टीवी शो 55 खंभे लाल दीवारे से एक्टिंग की शुरुआत की थी। बाद में वह महाभारत कथा में भी नजर आए। तब अमन वर्मा का चाम ऐसा था कि उन्हें फिल्मों में भी लीड रोल मिलने लगे थे। साल 1999 में आई फिल्म संघर्ष में अमन वर्मा प्रीति जिंटा के साथ रोमांस करते हुए नजर आए थे। इसमें अक्षय कुमार लीड रोल में थे। यह उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म थी।

भले ही अमन वर्मा का सपोर्टिंग रोल था पर वह अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में पूरी तरह से कामयाब रही। साल 2000 के बाद ऐसा दौर भी आया जब अमन वर्मा फिल्मों में सोलो लीड प्ले करने लगे। वह प्राण जाए पर वचन ना जाए और कोई है में लीड हीरो बने थे। अमन को बागबान, अंदाज, जानी दुश्मन, एक अनोखी कहानी। वाह, लाइफ हो तो ऐसी और बाबुल जैसी फिल्मों में भी खूब पसंद किया गया। लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि उनका अच्छा खासा चढ़ता करियर गर्द में चला गया और वह भी इंडस्ट्री से एकदम ओझल से हो गए। जो एक्टर क्योंकि सास भी कभी बहू थी, सीआईडी, घर एक मंदिर, शांति कलश, पिया का घर, रिश्ते और औरत जैसे टीवी सीरियल्स करके छोटे पर्दे का शहंशाह बन चुका था।

वह अचानक ही फर्श पर आ गिरा। अमन वर्मा ने खुद बिग बॉस के घर में इस बारे में खुलासा किया था कि किस तरह स्टारडम का नशा उन पर हावी हो गया और इस चक्कर में वह कुछ गलतियां भी कर बैठे। अमन वर्मा जब बिग बॉस 9 में आए थे तो उन्होंने कहा था कि जब उनका करियर ऊंचाइयों पर था तो कोई समझाने वाला नहीं था। उन्होंने गलत रास्ता पकड़ लिया। अमन वर्मा ने कहा कि वह घमंडी हो गए थे। उनके अंदर अहंकार भर गया था। एक्टर ने यह भी कहा कि अगर उस वक्त कोई उन्हें सही दिशा दिखाने वाला होता तो आज उनका करियर कुछ और ही होता। वहीं एक अन्य इंटरव्यू में अमन वर्मा ने कबूला कि उन्होंने कई ऐसी चीजें कर दी जिनसे सब बिगड़ गया। वह छोटी-छोटी बातों पर नाराज हो जाया करते, कभी सेट छोड़कर चले जाते। अमन वर्मा ने यह भी बताया कि 2005 तक सब ठीक चल रहा था पर उसके बाद सब गिरता चला गया। साल 2005 में अमन वर्मा कास्टिंग काउच में बुरी तरह फंस गए थे।

साल 2005 में अमन वर्मा पर कास्टिंग काउच का आरोप लगा। एक निजी न्यूज़ चैनल ने सिंग ऑपरेशन किया था। जिसमें अमन एक मॉडल से करियर के बदले सेक्सुअल फेवर्स की बात करते नजर आए थे। यह वीडियो टेलीविजन पर टेलीकास्ट भी हुआ था। इसके लिए उन्होंने चैनल पर केस भी कर दिया था। इसके बाद तो अमन वर्मा कुछ साल तक फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से पूरी तरह गायब हो गए। अमन वर्मा का कहना था कि उन्हें फंसाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब करके चैनल उन्हें ब्लैकमेल कर रहा है और उनसे पैसे ऐठना चाहता है। इस कांड के बाद अमन को कई साल तक काम नहीं मिला। हालांकि अमन अभी भी एक्टिंग में सक्रिय है, लेकिन उन्हें इक्का-दुक्का प्रोजेक्ट्स ही मिल रहे हैं। वह 2019 में आई फिल्म चिकन करी लॉ में नजर आए थे। इसके बाद 2022 में वेब सीरीज रूहानियत से एक्टिंग में वापस की। बीच में उन्होंने सुपर कॉप्स टीवी सीरियल में काम भी किया जिसमें वो लीड रोल में थे। अमन की पर्सनल लाइफ की बात करें तो साल 2016 में अपने से उम्र में 15 साल छोटी अभिनेत्री वंदना लालवानी से उन्होंने शादी रचा ली थी। दिलचस्प बात यह है कि एक धारावाहिक में वंदना ने अमन की बहन का किरदार निभाया था। तो दोस्तों, यह थी हमारी आज की कहानी। मिलते हैं अगले वीडियो में एक नई कहानी के

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *