दीपिका के अचानक बदले अंदाज ने सब कोई जगाया। के ट्रीटमेंट के बीच इतनी बदल गई दीपिका। ट्रांसफॉर्मेशन देख हैरान रह गए फैंस। एक्ट्रेस के बदले लुक की फोटो जबरदस्त वायरल। जी हां, ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का एक ऐसा ट्रांसफॉर्मेशन देखने को मिला है जिसे देखकर उनके फैंस भी हैरान रह गए हैं। लंबे वक्त बाद एक्ट्रेस को देखकर ऐसा लगा जैसे दीपिका अपने पुराने अवतार में लौट आई हो और उनका यह हुआ लुक अब सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।
दरअसल एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इन दिनों अपनी वेट लॉस जर्नी पर हैं और उन्होंने काफी वजन कम कर लिया है। उनके इस ट्रांसफॉर्मेशन की झलक उनके पति और एक्टर शोएब इब्राहिम के हालिया व्लॉग में देखने को मिली।
जहां शोएब ने खुद दीपिका का बदला हुआ अंदाज फैंस को दिखाया और उनकी जमकर तारीफ भी की। बता दें कि ब्लॉग में शोएब दीपिका के साथ अब बाहर खाना खाने जाने की बात करते हैं। लेकिन इससे पहले वह कैमरे के सामने दीपिका का नया लुक दिखाते हैं। शोएब कहते हैं कि दीपिका मुझे एक बार फिर से 2021- 2022 वाली दुबली पत्नी दीपिका जैसी लग रही है।
दीपिका का वजन भी कम हो गया है और वह बहुत खूबसूरत लग रही है। पति के मुंह से अपनी तारीफ सुनकर दीपिका भी खुशी से मुस्कुराने लगती हैं और अपना बदला हुआ लुक कैमरे के सामने फ्लट करती हुई नजर आती हैं। इस दौरान दीपिका वेस्टर्न आउटफिट में भी नजर आई।
उन्होंने ब्लैक टीशर्ट के साथ ब्लू डेनिम पहनी हुई थी। इस लुक में वह काफी अलग और फिट नजर आ रही थी। इसलिए लंबे समय बाद दीपिका को इस अंदाज में देखकर उनके फैंस भी काफी ज्यादा खुश हो गए। सोशल मीडिया पर लोग दीपिका के इस ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर सवाल भी कर रहे हैं कि आखिर उन्होंने इतना वजन कैसे कम कर लिया? वहीं कई फैंस एक्ट्रेस को कॉम्प्लीमेंट करते हुए भी नजर आए।
कुछ लोगों ने शोएब की भी तारीफ की कि वह लगातार दीपिका को मोटिवेट करते रहते हैं। हालांकि दीपिका का यह अंदाज सिर्फ लुक तक सीमित नहीं है बल्कि पिछले कुछ वक्त से उनकी लाइफ काफी मुश्किल दौर से गुजर रही है। बेटे रूहान की डिलीवरी के बाद उनका वजन काफी बढ़ गया था।
इसके बाद उनकी हेल्थ से जुड़ी परेशानियों के बीच भी वजन बढ़ने की बात सामने आई थी। जानकारी के लिए आपको बता दें जून 2025 में दीपिका ने खुलासा किया था कि वह लिवर से जूझ रही हैं। फिर इस खबर ने उनके फैंस को काफी परेशान भी कर दिया था और इसके बाद जुलाई में उनकी भी हुई थी। ट्रीटमेंट के दौरान दीपिका को कई तरह की प्रॉब्लम्स का सामना करना पड़ा। उनके वजन में भी काफी चेंजेस आए।
ऐसे में अब धीरे-धीरे वजन कम करते हुए दीपिका को देखकर उनके चाहने वालों के चेहरे पर भी मुस्कान आ गई है। पिछले दिनों दीपिका की मां की तबीयत खराब होने की वजह से वह काफी परेशान हो गई थी।
हालांकि बाद में उनकी मां ठीक हो गई। फिलहाल दीपिका अपनी सेहत पर ध्यान दे रही हैं और उनका यह नया ट्रांसफॉर्मेशन फैंस के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है। लंबे समय बाद दीपिका को पुराने अंदाज में देखकर उनके चाहने वाले बस यही कह रहे हैं कि वह ऐसे ही मुस्कुराती रही।