Cli

शादी को लेकर ये क्या बोल गए अमिताभ , पतियों को दे दी बड़ी चेतावनी,मचा बवाल!

Uncategorized

अमिताभ बच्चन ने सभी शादीशुदा मर्दों को चेतावनी दी है कि वो गलती से भी अपनी शादी की तारीख न भूलें। अगर ऐसा हुआ तो फिर उन्हें अपनी ओर उड़कर आते हुए जूत-चप्पल और बेलन का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए।

अमिताभ ने यह बात ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के हालिया एपिसोड में कही। उनकी बात सुन सभी हंसने लगे।अमिताभ ने कहा कि पत्नियों की एक आदत होती है कि वो शादी की तारीख बार-बार पूछती रहती हैं, इसलिए पतियों को चाहिए कि वो इसे गलती से भी न भूलें और हमेशा याद रखें।अमिताभ बच्चन ने कहा, ‘सभी पतियों से कहना है, ध्यान से सुनें।

जिस दिन आपकी शादी हुई थी, दुनिया की बाकी सभी तारीखें भले ही भूल जाएं, लेकिन उस एक तारीख को कभी न भूलें। यह एक बहुत जरूरी तारीख है। पत्नियों की आदत होती है कि वो बार-बार पूछती हैं- क्या तुम्हें याद है कि हमारी शादी कब हुई थी?’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *