Cli

‘खौफ’ में अमिताभ! क्यों चिंता में ऐश्वर्या के ससुर?

Uncategorized

डर में ऐश्वर्या के ससुर, खौफ में जी रहे अभिषेक के पापा, आखिर अमिताभ बच्चन को किस बात की सता रही चिंता? क्या है बिग बी की परेशानी की असली वजह? जानिए पूरा मामला। अमिताभ बच्चन इन दिनों टेंशन में है। जी हां, शॉकिंग है पर बिल्कुल सच है। और उस टेंशन ने बिग बी को अंदर झकझोर कर रख दिया है

और उसी पर ऐश्वर्या के ससुर ने चिंता जताई है। अब फैंस भी सवाल कर रहे हैं कि आखिर वो वजह क्या है? तो चलिए बिना किसी देरी के आपको पूरा मामला विस्तार से बताते हैं। दरअसल नेपाल में आई भयानक बाढ़ ने भारी तबाही मचा रखी है। नेपाल चीन बॉर्डर से लगे पहाड़ी इलाकों में अचानक आई बाढ़ ने कई इलाकों को अपनी चपेट में ले लिया। तेज पानी के बहाव ने घरों, सड़कों और पुलों को भारी नुकसान पहुंचाया है।

सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है। जबकि बड़ी संख्या में लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। अब तबाही की यह मंजर देखकर किसी का भी दिल दहल जाए। कहीं तेज बहता पानी दिखाई दे रहा है तो कहीं मलबे के बीच बचाव का काम जारी है। इसी सीरियस सिचुएशन ने अमिताभ बच्चन को भी परेशान कर दिया। दरअसल बिग बी ने अपने हालिया ब्लॉग में पहले रक्षाबंधन के मौके पर फैंस को शुभकामनाएं दी।

उन्होंने अपनी कलाई पर बंधी रंग बिरंगी राखियों की तस्वीर शेयर की। लेकिन इसके बाद उन्होंने नेपाल में आई इस भीषण बाढ़ का जिक्र किया। अमिताभ बच्चन ने लिखा, नेपाल में बाढ़ से तबाही को देखना बेहद मुश्किल है। प्रकृति के गुस्से का सामना इंसान नहीं कर सकता और ऐसे वक्त में ईश्वर की शक्ति की जरूरत होती है। बिग बी ने इस तबाही की वजह से जो लोग मुश्किल में हैं उनके लिए प्रार्थना भी की। बताया जा रहा है कि नेपाल में इस ट्रेजडी के बाद मौत का आंकड़ा 626 तक पहुंच चुका है।

जबकि हजारों लोग अभी लापता हैं। रेस्क्यू टीम्स लगातार अफेक्टेड एरिया में लोगों की तलाश में जुटी है। नेपाल सरकार की मदद के लिए भारत ने भी रिलीफ और रेस्क्यू के लिए टीम भेजी। मेडिकल स्टाफ और टनल रेस्क्यू एक्सपर्ट समेत 11 सदस्यों की टीम नेपाल पहुंची। भारत की तरफ से इमरजेंसी रिलीफ्स भी भेजी जा रही है। वहीं अमिताभ बच्चन के अलावा बॉलीवुड के कई सितारों ने भी नेपाल की इस ट्रेजडी पर दुख जताया।

संजय दत्त ने पीड़ितों के लिए प्रार्थना की तो फरहान अख्तर ने भी सोशल मीडिया पर सामने आ रही तबाही की तस्वीरों और वीडियो पर दुख जाहिर किया। यानी बिग बी की चिंता किसी पर्सनल टेंशन को लेकर नहीं बल्कि नेपाल में आई भयानक बाढ़ को लेकर है। जिसने सैकड़ों परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। मुश्किल वक्त में अमिताभ बच्चन की यह प्रार्थना उन सभी लोगों के लिए है जो इस तबाही से जूझ रहे हैं और यही वजह है कि नेपाल के हालात ने बिग बी को भी अंदर तक बेचैन कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *