आज यानी 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्यौहार हर कोई बड़े ही धूमधाम से मना रहा है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी कई स्टार्स एक दूसरे को भाई-बहन मानते हैं और राखी बांधते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड की स्वर कोकिला लता मंगेशकर भी इंडस्ट्री के एक दिग्गज एक्टर को अपना भाई मानती थी और उन्हें हर साल राखी बांधती थी।
आइए जानते हैं कौन थे वो। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के लेजेंड्री एक्टर दिलीप कुमार की। लता मंगेशकर और दिलीप कुमार के बीच एक बेहद खास रिश्ता था। लता दिलीप को अपना भाई मानती थी। वह हर साल बिना किसी ब्रेक के अपने भाई दिलीप की कलाई पर राखी बांधती थी और रक्षा का वचन लेती थी।
एक खून ना होकर और अलग धर्म के बावजूद उनका रिश्ता बेहद खास और गहरा था। लता मंगेशकर और दिलीप कुमार को लेकर कई किस्से आज भी बॉलीवुड में मशहूर हैं। एक ऐसा ही किस्सा उनके बीच मनमुटाव को लेकर भी काफी मशहूर हुआ है। हुआ कुछ ऐसा था कि शुरुआत में जब लता मंगेशकर गाना गाती थी तब एक बार उनके उर्दू उच्चारण को लेकर दिलीप कुमार ने उनका मजाक उड़ाया।
उन्होंने कहा मराठीियों के मुंह से दाल भात की महक आती है। इसलिए उनकी उर्दू का उच्चारण साफ नहीं होता है। लता उनकी इस बात से काफी नाराज हो गई थी और कुछ समय तक बातचीत बंद कर दी थी। दिलीप की बात को लता जी ने सीरियस लिया और उन्होंने तुरंत उर्दू को सही करने के लिए एक मौलाना को अपने
पास रखा और पूरी लगन से उर्दू का शुद्ध उच्चारण सीखा। जिसके बाद जब लता जी की उर्दू पूरी तरह से सुधर गई तब दिलीप कुमार को अपनी बहन पर गर्व महसूस हुआ। जिसके बाद वो जब भी लता जी से मिले वो लोगों से उनका परिचय पूरे गर्व के साथ अपनी छोटी बहन के रूप में कराते थे। इस अपडेट पर आपका क्या कहना है? कमेंट कर हमें जरूर बताएं। टीवी और बॉलीवुड की दुनिया की तमाम अपडेट के लिए देखते रहिए एबीवी एंटरटेनमेंट।