सारा अली खान के करीबी ने लगाए मां अमृता सिंह पर गंभीर आरोप। इब्राहिम के क्लोज फ्रेंड ने खोले कई राज। अमृता सिंह ने मुझे गहरा सदमा दिया। वो बहुत मुश्किल दौर था। करीबी के बयान ने मचाई इंटरनेट पर सनसनी। बॉलीवुड की चमक-धमक के पीछे रिश्तों की कुछ ऐसी सच्चाई भी छिपी होती है जो सामने आ जाए तो हर किसी को हैरान कर दे।
अब सारा अली खान, इब्राहिम अली खान और सोशल मीडिया स्टार औररी की पुरानी दोस्ती एक बार फिर चर्चा में आ गई है। वजह है औररी के अमृता सिंह को लेकर किए गए नए दावे। उन्होंने एक इंटरव्यू में अपनी जिंदगी के उस दौर का जिक्र किया जिसे उन्होंने बेहद मुश्किल और बताया। उनके मुताबिक साल 2021 में अमृता सिंह की वजह से उन्हें काफी मेंटल से गुजरना पड़ा था। जी हां, आखिर चल क्या रहा है?
सोशल मीडिया स्टार औररी ने बताया कि वह समय उनकी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर में से एक था। उन्होंने दावा किया कि अमृता के बर्ताव ने उन्हें इतना इंपैक्ट किया कि वह लंबे वक्त तक उससे उभरने की कोशिश करते रहे। हालांकि औररी ने इंटरव्यू में उस पूरे मामले की डिटेल में जानकारी तो नहीं दी कि आखिरउनके बीच हुआ क्या था। लेकिन जिस तरह से उस दौर को उन्होंने याद किया उससे साफ है कि यह एक्सपीरियंस उनके लिए काफी दर्द भरा रहा होगा। औररी के मुताबिक उस मुश्किल दौर से निकलने के बाद उनकी सोच ही बदल गई थी।
उन्होंने कहा कि पहले छोटी-छोटी बातें उन्हें परेशान कर देती थी लेकिन उस के बाद उन्हें लगा कि अब किसी की कही बात उन्हें उतना इंपैक्ट नहीं करती। यहां तक कि जब वो पब्लिक फिगर बने और उन्हें सोशल मीडिया पर नफरत या ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा तब भी वह ज्यादा परेशान नहीं हुए। यानी कि जिस एक्सपीरियंस ने उन्हें उस वक्त तोड़ दिया था औररी का दावा है कि उसी ने बाद में उन्हें मानसिक रूप से मजबूत बना दिया।
उन्होंने यहां तक कह दिया कि इसके लिए वह अमृता सिंह का शुक्रिया भी अदा करते हैं। कहते हैं कभी औररी और सारा अली खान बेहद करीबी दोस्त हुआ करते थे। दोनों की दोस्ती कॉलेज के दिनों में हुई थी। औररी ने पहले बताया था कि ग्रेजुएशन के बाद दोनों कुछ समय के लिए दूर हो गए थे। लेकिन लॉकडाउन के दौरान उनकी दोस्ती फिर से मजबूत हो गई।
दोनों को अक्सर साथ में देखा भी जाता था और उनकी दोस्ती को बेहद खास माना जाता था। सारा के जरिए औररी की इब्राहिम से भी अच्छी खासी दोस्ती हो गई थी। उस वक्त तीनों की बॉन्डिंग खूब चर्चा में भी रहती थी। औररी ने खुद सारा की तारीफ करते हुए उन्हें उनकी मां अमृता सिंह की तरह मजबूत और आजाद सोच वाली महिला भी बताया था।
उन्होंने कहा था कि सारा के लिए एक्टिंग सिर्फ काम नहीं बल्कि उनका जुनून है। फिर अचानक इस दोस्ती में दरार आ गई। औररी ने सोशल मीडिया पर सारा को लेकर एक रील शेयर की जिसके बाद सारा इब्राहिम ने उन्हें Instagram पर अनफॉलो भी कर दिया था। इसके बाद मामला और ज्यादा गरमा गया। फिलहाल औररी के इन दावों पर अमृता सिंह, सौरा अली खान या इब्राहिम अली खान की ओर से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।