Cli

बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस करना चाहती थी करण जौहर से शादी, 3 बार किया प्रपोज,नाम चौंका देगा।

Uncategorized

करण जौहर का नाम आज किसी पहचान का मोहताज नहीं,लेकिन करण अपने करियर में जितने सक्सेशफुल है उतना ही अपनी निजी जिंदगी में अकेले है। जिंदगी के पड़ाव पर आने के बाद भी उन्होंने शादी नही की।

हालांकि ऐसा नहीं की उन्हे कोई शादी का ऑफर नहीं आया। बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री ने खुद करण को शादी का ऑफर दिया था।शो नो फिल्टर में इसी शो के दौरान करण जौहर से जुड़ा वह मजेदार किस्सा सामने आया. नेहा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने करण जौहर को अलग-अलग जगहों पर तीन बार मजाक में शादी के लिए प्रपोज किया था, लेकिन करण ने हर बार उनका प्रपोजल ठुकरा दिया. उन्होंने बताया कि करण ने उन्हें मना करने की कई वजहें बताईं. इनमें एक वजह ऐसी भी थी, जिसे सुनकर खुद उनको हंसी आ गई थी. नेहा ने कहा, ”करण ने मेरे प्रपोजल को रिजेक्ट करने की वजह में बताया था कि उन्हें मेरी बॉडी अट्रैक्टिव नहीं लगती.”

करण के साथ नेहा ने उनके निर्देशन में बनी ‘लस्ट स्टोरीज’ में काम किया था. उन्होंने ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में एक रिपोर्टर के किरदार के लिए अपनी आवाज भी दी थी. नेहा ने बाद में बताया कि उन्होंने करण को अपने पॉडकास्ट के लिए कई बार फोन किया था और उनकी आवाज इतनी बार सुनकर करण ने उन्हें उस वॉयस रोल के लिए बुला लिया था. निजी जिंदगी की बात करें, तो 10 मई 2018 को नेहा ने अभिनेता अंगद बेदी से शादी की. दोनों ने दिल्ली में निजी समारोह में शादी की थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *