Cli

62 वर्षीय टेलर को मिला 975 करोड़ चुकाने का नोटिस, वजह जानकर रूह कांप जाएगी।

Uncategorized

अजमेर के गोविंदगढ़ निवासी 62 वर्षीय टेलर रेखराज ठाड़ा को 13 अगस्त 2023 को विभाग का चौंकाने वाला नोटिस मिला। नोटिस में उन्हें डायमंड कंपनी का डायरेक्टर बताते हुए ₹974 करोड़ 97,25,457 की टैक्स रिकवरी बताई गई।

रेखराज की मासिक आय करीब ₹15,000 है और उनका कहना है कि उन्होंने ना कंपनी चलाई ना कभी गुजरात गए। सीए से रिकॉर्ड की जांच कराने पर सूरत की जय बाबेरी डाइम प्राइवेट लिमिटेड में भी उनका नाम डायरेक्टर के रूप में सामने आया। रेखराज ने पीसांगन थाने में शिकायत दी और अजमेर कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों को मामले की जानकारी दी।

उनका आरोप है कि पैन कार्ड का दुरुपयोग कर उन्हें कंपनी का डायरेक्टर बनाया गया। उन्होंने आयकर विभाग के नोटिस का जवाब ईमेल से भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *