2018 में राजकुमार संतोषी रणदीप हुड्डा को लेकर 21 बैटल ऑफ सारागढ़ी नाम की एक फिल्म बना रहे थे। उन्होंने 20 दिन की शूटिंग भी कर ली थी। मगर ऐन वक्त पर अक्षय कुमार और करण जौहर ने सेम सब्जेक्ट पर एक और फिल्म अनाउंस कर दी। फिल्म का नाम केसरी। उनके इस फैसले की वजह से राजकुमार और रणदीप को अपना प्रोजेक्ट बंद करना पड़ गया। राजकुमार संतोषी इन दिनों अपनी लेटेस्ट मूवी बंटवारा
1947 को प्रमोट कर रहे हैं। इस सिलसिले में उन्होंने पी वीके ओरिजिनल नाम के एक YouTube चैनल को इंटरव्यू दिया। बातचीत के दौरान बैटल ऑफ सारागढ़ी का भी जिक्र छिड़ा। इस बात पर बात करते हुए संतोषी कहते हैं, बैटल ऑफ सारागढ़ी फिल्म पर मैं काफी मेहनत और रिसर्च कर रहा था। उस पर काफी वक्त गया मगर वो केसरी बन गई। मैंने 20 दिन की शूटिंग भी की रणदीप हुड्डा और मुझे इस बात की बहुत पीड़ा है। हम एक ऑनेस्ट और रियल फिल्म बनाना चाहते थे। पूरा ऑडिशन वगैरह करवाया ऐसे असली सरदारों का जिन्होंने आज तक ब्लेड को छुआ तक नहीं।
ऑडिशन करके उन्हें तैयार किया था हमने। 20 दिन तक राजस्थान के गंगानगर में हमने शूटिंग भी की थी। कमाल के एक्टर और इंसान हैं रणदीप हुड्डा। वो रियल दाढ़ी वगैरह बढ़ाकर पूरे सरदार बन गए थे। एक तरफ बैटल ऑफ सारागढ़ी की शूटिंग शुरू हो गई थी। दूसरी तरफ करण जौहर और अक्षय कुमार ने केसरी अनाउंस कर दी। राजकुमार संतोषी इस बात से नाराज थे। इस बारे में वह कहते हैं करण जौहर और अक्षय कुमार ने हमारे साथ-साथ केसरी बना दी। उन्हें कम से कम पूछ लेना चाहिए था
ये इंडस्ट्री एक परिवार है। अगर कोई एक फिल्म बना रहा है तो दूसरी उसी विषय पर ना बनाएं। अक्षय और करण जौहर के सेम सब्जेक्ट पर केसरी बनने के कारण राजकुमार और रणदीप को अपनी फिल्म बंद करनी पड़ी। वो इसलिए क्योंकि कोई भी डिस्ट्रीब्यूटर या ओटीटी प्लेटफार्म उन्हें सपोर्ट देने को तैयार नहीं हुआ। राजकुमार बताते हैं कि उस वक्त सब ने अपने हाथ पीछे खींच लिए थे क्योंकि अक्षय बड़े स्टार हैं और करण बड़े प्रोड्यूसर हैं।
उन्हें पता था कि अक्षय और करण अपनी फिल्म जल्द बनाकर रिलीज कर देंगे। इससे बैटल ऑफ सारागढ़ी का बिजनेस थप पड़ जाएगा। यही कारण है कि राजकुमार को 20 दिन की शूटिंग के बाद अपनी फिल्म को पूरी तरह से बंद करना पड़ गया। रणदीप जो उस किरदार में पूरी तरह से ढल गए थे, फिल्म बंद होने से वह डिप्रेशन में चले गए थे। बाद में वह अपने कई इंटरव्यूज में कहते भी रहे हैं कि उन्हें आज तक बैटल ऑफ सारागढ़ी ना बनने का अफसोस है। यह तमाम जानकारी मेरे साथी शुभांजल ने जुटाई है। आपकी इस पूरी खबर पर क्या राय है? हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। मैं हूं कनिष्का। देखते रहिए ललन टॉप सिनेमा। शुक्रिया।