Cli

गंभीर बीमारी के बीच इस एक गलती से हिना खान को मिली बद्दुआ, जानकर चौंक जाएंगे।

Uncategorized

से कमजोर हुआ शरीर, राष्ट्रगान के वक्त लड़खड़ाए कदम। तो सोशल मीडिया पर मिलने लगी बद्दुआएं। ऑनलाइन ट्रोलिंग पर छलका हिना खान का दर्द। जी हां, एक तरफ जैसी बीमारी और ट्रीटमेंट का दर्द तो दूसरी तरफ मुश्किलों में इजाफा करती सोशल मीडिया ट्रोलिंग। अब इसी ट्रोलिंग पर हिना खान का दर्द छलका है। हिना खान ने बताया है कि कैसे लोगों ने बिना उनका दर्द और तकलीफ समझे सिर्फ एक छोटी सी क्लिप देखकर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। यहां तक कि बद्दुआएं भी देने लगे। दरअसल हिना खान ने पति रॉकी जायसवाल, एक्ट्रेस रुबीना दिलक और उनके एक्टर पति अभिनव शुक्ला के साथ एक पडकास्ट में ऑनलाइन ट्रोलिंग और सोशल मीडिया जजमेंट को लेकर अपनी बात रखी है।

साथ ही अपने साथ हुए उस इंसिडेंस का भी खुलासा किया है जब राष्ट्रगान के दौरान उन्हें अपनी बीमारी की वजह से ठीक से खड़े होने में परेशानी हो रही थी। लेकिन लोगों ने इसे एक अलग ही एंगल दे दिया।

लोगों ने सिर्फ कुछ सेकंड्स की क्लिप देखी और उन्हें बद्दुआएं देने लगे। हिना के मुताबिक कुछ सेकंड्स की क्लिप देखकर ही उन्हें जज किया जाने लगा। जबकि किसी ने भी यह जानने की कोशिश नहीं की कि उस वक्त उनकी बॉडी किस हालत से गुजर रही थी। हिना ने कहा कि लोग एक छोटी सी क्लिप देखते हैं। फिर उस पर तुरंत रिएक्शन देते हैं और देखते ही देखते वही क्लिप वायरल न्यूज़ बन जाती है।

हिना के मुताबिक लोग बस एक क्लिप देखते हैं और तुरंत उस पर प्रतिक्रिया देने लगते हैं। कभी-कभी कोई मीडिया हाउस उस क्लिप को चलाता है। बाकी सब उसे दिखाते हैं और फिर वह खबर बन जाती है। अपनी कंडीशन के बारे में बात करते हुए हिना ने बताया कि उनकी हेल्थ की वजह से कई बार उन्हें ठीक से खड़े होने में भी परेशानी होती है। उनका बैलेंस बिगड़ जाता है। कभी उन्हें तेज हॉट फ्लशेस होते हैं। यानी अचानक तेज गर्मी लगने लगती है। ऐसे वक्त में उनका शरीर कांपने लगता है। इसके साथ ही हिना ने बताया कि मेडिकेशन की वजह से भी उनका बैलेंस प्रभावित होता है। राष्ट्रगान इंसिडेंस पर बात करते हुए हिना ने कहा कि उस कुछ सेकंड्स की क्लिप को देखकर उन्हें बुरी तरह से ट्रोल किया गया।

लोगों ने बिना कुछ समझे उन्हें ताने देने शुरू कर दिए। जिसने उन्हें बुरी तरह से इफेक्ट किया था। इसी दौरान रॉकी ने हिना को सपोर्ट किया। हिना की ट्रोलिंग पर रिएक्ट करते हुए रॉकी जयसवाल ने कहा कि जब आपके पास जांच पड़ताल करने का समय नहीं होता तब भी आपके पास राय बनाने और टाइप करने का समय होता है। राय बनाना आसान है क्योंकि इसका कोई नतीजा नहीं भुगतना पड़ता।

जानकारी के लिए बता दें कि हिना खान ने जून 2024 को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बताया था कि उन्हें स्टेज है। जिसके बाद से वह लगातार इस गंभीर बीमारी से लड़ रही हैं। हिना की सक्सेसफुल और कई हुई हैं। बीते दिनों एक्ट्रेस को अपने बढ़े हुए वजन की वजह से भी ट्रोल होना पड़ा था। हालांकि हिना इस ट्रोलिंग को खुद पर हावी नहीं होने देती हैं और खुद को पॉजिटिव बनाए रखती हैं। हिना अपनी हिम्मत का क्रेडिट पति रॉकी जायसवाल को देती हैं। हिना का कहना है कि रॉकी ने हर मुश्किल हालात में उन्हें संभाले रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *