Cli

176kmpl माइलेज और…शैलेंद्र सिंह गौर के बाइक की ये खास बात, जानकर होश उड़ जाएंगे

Uncategorized

स्पेशल इंजन जो 176 kmpl का माइलेज देता है। इलाहाबाद के शैलेंद्र सिंह गौर का दावा है कि उन्होंने एक ऐसा स्पेशल बाइक इंजन बनाया है जो 176 kmpl का माइलेज दे सकता है। उनकी बाइक 50 ml पेट्रोल पे 35 मिनट चल गई। अगर यह सच है तो ट्रांसपोर्ट इंडस्ट्री बदल जाएगी।

इस ड्रीम के लिए शैलेंद्र ने अपनी जमीन, घर, शॉप सब बेच दिया और एक रेंटेड हाउस को अपनी लैब बनाकर 18 साल तक रिसर्च की। सबसे खास बात उनका इंजन सिर्फ पेट्रोल पर नहीं एथेनॉल, डीजल, सीएनजी और बाकी और फ्यूल्स पर भी चल सकता है। मतलब एनवायरमेंटल फ्रेंडली और लो कॉस्ट दोनों।

शैलेंद्र सिंह गौर का यह इंजन सिर्फ बाइक तक लिमिटेड नहीं है बल्कि कार, बस, ट्रक और शिप तक के लिए मॉडिफाई हो सकता है। इंजन आज की डेट में प्रोटोटाइप स्टेट पर वर्केबल है। पेटेंट भी मिल गए हैं लेकिन इस आईडिया को कोई भी इन्वेस्टर्स या कंपनीज़ सपोर्ट नहीं कर रहे हैं। गवर्नमेंट लोगों को जबरदस्ती E20 पेट्रोल तो दे रही है लेकिन उसका इस स्पेशल इंजन पर कोई इंटरेस्ट नहीं है।

और इसी वजह से जीनियस इंडियंस यूएसए जैसी कंट्रीज में चले जाते हैं जहां उनकी वैल्यू होती है। और हम यहां पर बस यह सोच कर खुश होते हैं। अरे यह तो इंडियन है। हम तो सिर्फ एक बात कह रहे हैं। गवर्नमेंट या कंपनी कोई भी इस इंजन को एक बार वेरीफाई कर ले। दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *