Cli

‘तू सुनीता को धोखा देगा तो भीख मांगेगा’ गोविंदा की मां ने दी थी ऐसी सख्त चेतावनी?

Uncategorized

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आूजा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। पिछले काफी समय से दोनों की 39 साल की पुरानी शादी में खटपट की खबरें आ रही थी। हाल ही में सुनीता को उनके बेटे यशवर्धन के साथ बांद्रा फैमिली कोर्ट के बाहर देखा गया। जिससे दोनों के तलाक की अफवाहें उड़ने लगी।

हालांकि बाद में सुनीता के मैनेजर ने बताया कि सुनीता ने पहले जो तलाक का केस फाइल किया था उसी केस को वापस लेने के लिए वह फैमिली कोर्ट गई थी। इस सब के बीच सोशल मीडिया पर गोविंदा और सुनीता का एक पुराना वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में गोविंदा और सुनीता बॉलीवुड बबल को इंटरव्यू देते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान एक्टर ने बताया कि सुनीता को लेकर उनकी मां निर्मला देवी ने उन्हें चेतावनी दी थी। गोविंदा ने बताया कि सुनीता आूजा के साथ उनकी मां का गहरा बॉन्ड है।

एक बार उनकी मां ने गोविंदा को ऐसी बात कह दी थी जिसे सुन वो हैरान हो गए थे। बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में गोविंदा ने कहा अरे उन्होंने यानी मेरी मां बहुत गंदा लफ्ज इस्तेमाल किया था। उन्होंने कहा था तू भीख मांगेगा अगर तू इसे यानी सुनीता को धोखा देगा। मैंने उनसे कहा आप इससे इतना प्यार करती हैं तब उन्होंने कहा था कि वह लक्ष्मी है और यह सच है कि यह जिस दिन से मेरे घर में आई है मतलब सब कुछ ठीक है। बता दें कि सुनीता आूजा ने 5 दिसंबर 2024 को मुंबई के बांद्रा फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की थी।

फरवरी 2025 में गोविंदा के वकील और फैमिली फ्रेंड ललित मिंदल ने कंफर्म किया था कि तलाक की अर्जी कई महीने पहले दाखिल हुई थी। लेकिन अब दोनों साथ हैं। इसके बाद गणपति पूजा के दौरान गोविंदा और सुनीता को साथ में देखा गया जिससे तलाक की खबरों पर विराम लग गया था। हालांकि इसके बाद भी सुनीता कई इंटरव्यू और पॉडकास्ट में गोविंदा के बारे में बात करती हुई नजर आई। हाल ही में गोविंदा को एयरपोर्ट पर उनके रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार के साथ देखा गया जो उनकी आने वाली फिल्म रूपा की एक्ट्रेस हैं।

दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। इस पर सुनीता ने रिएक्ट करते हुए कहा, वह एक ऐसी लड़की के साथ घूम रहे हैं जो उनकी बेटी की उम्र के है। उन्हें शर्म आनी चाहिए। तुम्हारा शुगर डैडी बहुत अमीर है। ठीक से कपड़े पहनो। जरा हमारा स्टाइल देखो। पहले कुछ तो स्टैंडर्ड था। अब तो वह भी नहीं है। हालांकि इस बार गोविंदा भी चुप नहीं रहे। उन्होंने सुनीता को ऐसी बातें करने से बचने और अपनी हद में रहने की सलाह दी थी। आप थोड़ा सा आपके हद में रहिए। गोविंदा के इस स्टेटमेंट पर आपका क्या कहना है? कमेंट कर हमें जरूर बताएं। टीवी और बॉलीवुड की दुनिया की तमाम अपडेट के लिए देखते रहिए एबीवी एंटरटेनमेंट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *