बॉलीवुड की जानीमानी एक्ट्रेस रही वैजंती माला के पैरों में गिरे बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकी श्रॉफ। आंखों में आंसू लिए जैकी श्रॉफ ने वैजंती माला के पैरों को चूमा। वैजंती माला की यह हालत देखकर फैंस हो गए परेशान। हेलो दोस्तों, मैं हूं पूनम अधिकारी। हिंदी सिनेमा की जानीमानी एक्ट्रेस रही वैजंती माला की आज जो तस्वीरें सामने आई है, उसे देखकर उनका फैंस का दिल बहुत ज्यादा परेशान हो गया। हर कोई चिंता कर रहा है कि आखिरकार वैजंती माला अपने वक्त में कैसी दिखती थी और अब क्या से क्या हो गया। सोचिए जैकी श्रॉफ जो कि इतने बड़े एक्टर हैं वो सीधा वैजंती माला के पैरों में गिर गए।
उनके पैरों को चूमा यहां तक कि उनके हाथों को भी चूमा। जैकी श्रॉफ की आंखों में भी वैजंती माला को लेकर जो दर्द था वो साफ दिख रहा था। तो आज मैं आपको इस वीडियो में पूरा बताने वाली हूं कि कैसे जब बॉलीवुड के दो बड़े एक्टर एक तरफ हिंदी सिनेमा की खूबसूरत एक्ट्रेस रही वैजंतीवाला और दूसरी तरफ जैकी श्रॉफ। जब जैकी श्रॉफ ने की वैजंती माला के 93वें जन्मदिन के दिन उनसे मुलाकात तो क्या हुआ? लेकिन बताने से पहले इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। चैनल को फॉलो करना मत भूलिएगा। 13 अगस्त वो दिन था जब वैजंती माला पूरे 93 साल की हो गई है और 93 साल की जो उम्र है ना यह बहुत ही बहुत ही क्रिटिकल होती है। आपको डर लगता है कि कहीं आपके साथ कुछ हो ना जाए। जैकी श्रॉफ अपना सारा कामधाम छोड़कर पहुंच गए वैयंती माला के घर उनके 93वें जन्मदिन पर उनको जन्मदिन की बधाई देने। वैजंती माला की ये तस्वीर जो आप इस वक्त अपने सामने देख रहे हैं, यह खुद जैकी श्रॉफ ने अपने Instagram और अपनी स्टोरी पर भी शेयर की है। वैजंती माला के हमेशा से ही जैकी श्रॉफ बहुत बड़े फैन रहे हैं।
तो जैसे ही मौका मिला 13 तारीख को, 13 अगस्त को उनके जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं देने का तो जैकी श्रॉफ ने सोचा कि क्यों ना मैं उनके सीधे घर ही चले जाऊं फोन करने से या फिर Instagram पे डीएम करने से बेहतर है। यह तस्वीरें आप जो देख सकते हैं, यह उसी पल की है जब जैसे ही विजंती माला को अपने सामने जैकी श्रॉफ ने देखा तो जैकी श्रॉफ सीधा वैजंती माला के पैरों में गिर गए। उनके पैरों को पहले तो चूमा उन्होंने उसके बाद उनके हाथों को चूमा। वैजंती माला के ठीक पीछे अगर आप देखेंगे तो दो लोग खड़े हो रखे हैं। एक तरफ वैजंती माला की जो हाउस हेल्प है जो वैजंती माला की देखरेख के लिए जो जो महिला रखी हुई है वो उन्हें पकड़े हुए नजर आ रही है। क्योंकि वैजंती माला खुद से ठीक से खड़ी भी नहीं हो पा रही है
इस उम्र में। और दूसरी तरफ जो है विजयंती माला के बेटे हैं जो उनको सहारा दे रहे हैं। तो जैसे ही विजयंती माला को पता चला कि जैकी श्रॉफ उनको जन्मदिन की बधाई देने उनके घर आ रहे हैं तो विजयंती माला पूरी तरह से तैयार होकर यह हरा रंग का सूट उन्होंने पहना हुआ है। माथे पर बड़ा सा तिलक लगाया हुआ है। वो सीधा बाहर आई और जैकी श्रॉफ को देखकर वो बहुत खुश हुई। जैकी श्रॉफ ने भी जैसे ही विजंती माला का हाथ चूमा उनके पैर चूमे तो साथ ही उन्होंने कहा कि आप हमेशा हमेशा हमेशा के लिए जिंदगी भर आप हमारे दिल में रहेंगी। दोस्तों वैजयंती माला उन एक्टर्स में से हैं जिन्होंने 50 और 60 के दशक में बहुत बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। चाहे फिर वो संगम हो, चाहे फिर वो गंगा जमुना हो। बहुत सारी बेहतरीन फिल्में वैजयंती माला ने की थी। लेकिन कहते हैं ना बुढ़ापा किसी का सगा नहीं होता। अब ये उम्र हो चुकी है वैजंतीमाला की कि वो इतनी अच्छी डांसर है। इसके बावजूद भी वो डांस नहीं कर पाते क्योंकि अब उनका शरीर उनका साथ नहीं देता। फिल्मों से तो उन्होंने कई सालों पहले ही ऑलमोस्ट अब तो मतलब 40 साल से
भी ज्यादा हो गए उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली थी। आपको बताऊं वैजयंती माला का एक किस्सा बहुत मशहूर है। कहा जाता है कि वैजंती माला का अफेयर उस टाइम राज कपूर और दिलीप कुमार के साथ चला था। उनका नाम बहुत ज्यादा जोड़ा जाता था। हालांकि कभी भी वैजंती माला या फिर दिलीप कुमार साहब या फिर राज कपूर साहब ने कभी ये फैक्ट नहीं बताया कि क्या ये अफेयर था या नहीं। तो उनका नाम बहुत जोड़ा जाता था। यहां तक कि यह भी कहा जाता था कि वैजंती माला तो राज कपूर साहब से शादी भी करने वाली थी। ऋषि कपूर उन्होंने अपनी बायोपिक जब लिखी थी तो उसमें यह तक कहा था कि मेरी मां घर छोड़कर चली गई थी जैसे ही उनको पता चला कि वैजंती और राज कपूर साहब का अफेयर चल रहा है और उन्होंने कसम खा ली थी कि वो उस घर में वापस तभी पैर रखेंगी जब वैजंती माला और राज कपूर साहब का जो रिश्ता है वो पूरी तरह से खत्म हो जाएगा। हालांकि वो अलग बात है कि शायद किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। जो वैजंतीमाला है उन्होंने फिर डॉक्टर चमन लाल करके एक जो शख्स था उससे शादी की थी। दरअसल एक टाइम था जब वैजंती माला की तबीयत बहुत ज्यादा खराब हो गई थी। उनको निमोनिया हो गया था
और वो बिल्कुल खड़ी नहीं हो पा रही थी। तो उस वक्त एक डॉक्टर चमन लाल थे जिन्होंने वैजंती माला का इलाज किया था और वैजंती माला इलाज के दौरान एक मरीज थी लेकिन वो धीरे-धीरे डॉक्टर को अपना दिल दे बैठी जिसके बाद वैजंती माला ने किसी बॉलीवुड एक्टर नहीं बल्कि एक डॉक्टर चमन लाल से ही शादी की थी। हालांकि चमन लाल भी शादीशुदा थे। उनके बच्चे थे लेकिन वैजंती माला से शादी करने के लिए डॉक्टर चमन लाल ने अपने पत्नी को तलाक दे दिया था। और अब देखिए वैजयंती माला की जो हालत है आज हर कोई जब ये जैसे ही जैकी श्रॉफ ने ये तस्वीरें शेयर की सोशल मीडिया पर अपने इंस्टा पे तो हर कोई इस तस्वीर को देख के खुश था कि जैकी श्रॉफ वैजंती माला से मिलने उनके घर गए लेकिन परेशान भी था लोग कि वैजयंती माला कितनी दुबली पतली हो गई है। चेहरे पे झुर्रियां आ गई हैं। चेहरा एकदम पिचक गया है। वजन एकदम कम हो गया है और बेचारी खड़ी भी नहीं हो पा रही है। दो लोग उनको पकड़ के खड़े हो रखे हैं। तो कहीं ना कहीं फैंस इस वीडियो को देखकर, इस तस्वीर को देखकर आज बहुत ज्यादा दुखी