बॉलीवुड एक्टर की कार से हुआ । रॉन्ग साइड चलाते हुए स्कूटी पर जोरदार हुई टक्कर। गंभीर रूप से घायल हुए बाप बेटा। माफी मांगने की जगह बहस करता दिखा हीरो। तो एक्टर की बीवी ने भी दिखाए तेवर। हाई वोल्टेज ड्रामे की तस्वीरें हो रही वायरल। जी हां, इस वक्त इंटरनेट की दुनिया से लेकर बॉलीवुड के गलियारे तक। लगे रहो मुन्ना भाई और टोटल धमाल जैसी फिल्मों में नजर आ चुके पॉपुलर एक्टर अश्विन मुशरान की कार से हुए की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।
इसके बाद एक्टर की ना मुश्किलें बढ़ गई है बल्कि सोशल मीडिया पर लोगों ने खूब खरी-खोटी भी सुनाना शुरू कर दिया है। सबसे पहले आपको बता दें कि का यह विवाद गोवा का बताया जा रहा है। आरोप है कि एक्टर अश्विन मुशरान रॉन्ग साइड पर गाड़ी चला रहे थे और उसी दौरान टू व्हीलर पर सवार बाप बेटे को जोरदार टक्कर दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाप बेटा गंभीर रूप से घायल भी बताए जा रहे हैं। साथ ही दोनों का में इलाज भी चल रहा है। गौर करने वाली बात तो यह है कि टक्कर के बाद के वीडियोस और तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही हैं। इसमें एक्टर और उनकी पत्नी को लोगों से बहस करते हुए भी देखा गया है।
पुलिस के मुताबिक के वक्त अश्विन मुशरान अपनी पत्नी के साथ कार में सफर कर रहे थे। इसी दौरान कार के सामने से आ रहे स्कूटर से भिड़ंत हो गई। जिसके बाद एक्टर की गाड़ी एक टू व्हीलर से टकरा गई। हालांकि दुर्घटना की असली वजह और पूरे इंसिडेंट को लेकर अभी तक कुछ साफ नहीं है।
लेकिन आसपास के लोग और नेता अमोल कनेकर ने आरोप लगाया है कि हादसे के बाद एक्टर और उनकी पत्नी वहां से बिना सुध लिए ही चले गए। तेजी से वायरल हो रही तस्वीर और वीडियोस में आसपास के लोग इकट्ठा होते हुए भी आप सभी देख सकते हैं।
साथ ही साथ एक्टर और उनकी बीवी को भी दोषी ठहराते हुए दिखाई दे रहे हैं। जिसके बाद स्थानीय लोगों के साथ जमकर बहस भी होती हुई दिखाई दे रही है। गौर करने वाली बात तो यह भी है कि आसपास के लोग और स्थानीय नेता अमोल ने हादसे के बाद एक्टर के बिहेवियर पर भी आपत्ति जताई है।
अमोल कनेकर ने दुर्घटना की गंभीरता के बारे में बताया। दावा किया है कि बकर को गंभीर चोटें आई हैं और पीड़ित की हड्डी का एक टुकड़ा एक्टर की गाड़ी के ऊपर दाहिने ओर वाले टायर फेंडर में फंसा हुआ मिला। आगे नेता अमोल ने यह भी कहा कि के बाद माफी मांगने के बजाय अश्विन ने घटना स्थल पर मौजूद लोगों से बहस की। इसके बाद एक्टर कथित तौर पर एक पार्टी में शामिल होने के लिए चले गए।
यही नहीं नेता का यह भी कहना है कि बहस के दौरान एक्टर की पत्नी रेबिका ने उन पर थूका भी था। हालांकि इस पूरे मामले में अभी तक पुलिस की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है। लेकिन अमोल और मौके पर मौजूद महान लोगों का कहना है कि इस पूरे हादसे में एक्टर की ही गलती थी। गौर करने वाली बात तो यह भी है कि फिलहाल अश्विन मुशरान ने भी इस पूरे मामले पर अपना कोई रिएक्शन नहीं दिया है।