राजेश खन्ना को लेकर वैसे तो बहुत लोगो ने बहुत कुछ कहा है किसी ने उन्हें घमंडी कहा, किसी ने अच्छा। कोई उनकी तारीफ करते नही थकता तो कोई बुराई करते हुए।
टीवी के मशहूर विलन तेज सप्रू ने भी आज राजेश खन्ना के घमंड वाले बरताव के बारे में खुलकर बात की है।तेज सप्रू ने ‘द रेडिफ’ के पॉडकास्ट में बताया कि उस घटना ने उनका दिल बुरी तरह तोड़ दिया था क्योंकि राजेश खन्ना देश के पहले सुपरस्टार थे, और इस नाते वह उनकी बहुत इज्जत किया करते थे। तेज सप्रू भी बड़े कलाकार रहे। चार दशक से भी लंबे करियर में उन्होंने 300 से अधिक फिल्में कीं।
तेज सप्रू ने कहा कि शोहरत अकसर न सिर्फ स्टार्स को, बल्कि उनके आस-पास के लोगों को भी बदल देती है। वह बोले, ‘राजेश खन्ना में घमंड था। ऐसा तब होता है जब आप अपने करियर के शिखर पर होते हैं। अकसर आपसे ज्यादा आपके आसपास के लोगों का दिमाग फिर जाता है। ऐसा होता है। लेकिन साथ ही, मैंने उनसे ज्यादा दरियादिल इंसान कभी नहीं देखा।’
उन्होंने बताया, ‘एक बार हम साथ काम कर रहे थे, तभी अचानक पीछे से किसी की मुझे देते हुए आवाज सुनाई दी। मैंने मुड़कर देखा तो पाया कि वह काका जी थे।’
इस घटना ने उन्हें तोड़ दिया था। इससे उन्हें इतना बुरा क्यों लगा, इसकी वजह भी बताई। तेज सप्रू बोले, ‘उनकी पहली फिल्म सप्रू साहब (तेज सप्रू के पिता डीके सप्रू) के साथ थी। मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं। सिर्फ उनका ही नहीं, मुझसे सीनियर या मेरे पिता के साथ काम करने वाले किसी भी व्यक्ति का।
चाहे वो बड़े एक्टर हों या छोटे, जब तक वो बैठ नहीं जाते, मैं कभी कुर्सी पर नहीं बैठता। इतना सम्मान देने के बाद भी, न जाने क्या हुआ कि उन्होंने पीछे से मुझे दीं। मैं बहुत परेशान हो गया था।’
हालांकि फिर तेज सप्रू को नाराज देख राजेश खन्ना ने उनसे माफी मांगी थी और होटल पर बुलाया था।