भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के कारण सालों से पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन लगा हुआ है। करीब 10 साल के इस गैप के बाद आतिफ असलम ने आखिरकार इस पर अपनी बात रखी है और भारतीय फैंस के लिए एक इमोशनल मैसेज दिया है। जो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल और के बाद देश में इन बड़े स्टार्स के Instagram प्रोफाइल्स को भी ब्लॉक करवा दिया गया है।
जिसमें आतिफ असलम भी शामिल थे। पर भले ही आतिफ अब बॉलीवुड में गाना नहीं गा सकते लेकिन उनके पुराने गाने आज भी फैंस के दिलों में राज करते हैं। तो आइए जानते हैं आतिफ ने इस और अपने फैंस को लेकर क्या-क्या बड़े खुलासे किए हैं। एक हालिया इंटरव्यू में आतिफ असलम से जब भारत में लगे इस बैन पर सवाल किया गया तो उन्होंने बहुत ही बेबाकी और खुलकर अपनी बात रखी।
उन्होंने भारत सरकार के फैसले का सम्मान करते हुए कहा कि भारत में मुझे बैन हुए करीब 10 साल हो चुके हैं। यह भारत सरकार का फैसला था कि पाकिस्तानी कलाकारों को बैन किया जाए। अब पाकिस्तान में भी भारतीय कलाकारों पर है। इसीलिए पिछले 10 सालों से मैंने वहां कोई गाना नहीं गाया है। उन्होंने अपने फैंस के लिए एक खास मैसेज देते हुए कहा, इस बात का बुरा ना माने और उदास ना हो। मैं हमेशा से आपको बताना चाहता था कि मैं आप लोगों को बहुत मिस करता हूं। मुझे वहां काम करना याद नहीं आता लेकिन आप लोग याद आते हैं।
सिर्फ इतना ही नहीं आतिफ ने उन लोगों का शुक्रिया अदा भी किया जिन्होंने उन पर लगाया था। उनका मानना है कि अगर यह नहीं लगा होता तो वह बॉलीवुड के बिजी शेड्यूल से बाहर नहीं निकल पाते। इस ब्रेक की वजह से ही वो खुद को तलाश पाए और अपना खुद का इंडिपेंडेंट म्यूजिक बना पाए। इंटरव्यू के दौरान आतिफ ने एक और दिलचस्प खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि आज भी उनके भारतीय फैंस उनके लिए गानों को सुनने के लिए का इस्तेमाल करते हैं या फिर के जरिए सीडी बनाकर दूसरों को बांटते हैं।
आतिफ ने हंसते हुए कहा कि हालांकि वह का समर्थन नहीं करते लेकिन म्यूजिक को जहां पहुंचना होता है वह अपनी राह खुद ढूंढ लेता है। यह बात किसी से छिपी नहीं है कि आतिफ असलम की आवाज का भारत में एक अलग ही जादू रहा है। साल 2005 में फिल्म के गाने वो लम्हे से बॉलीवुड में कदम रखने वाले आतिफ देखते ही देखते हर भारतीय युवा के पसंदीदा सिंगर बन गए थे। इसके बाद उन्होंने आदतें तेरा होने लगा हूं, लूं, लगा हूं और दिल दिया गलना जैसे एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर गाने गाए।
उनकी रोमांटिक और दर्द भरी आवाज सीधे लोगों के दिलों को छूती थी। यही वजह है कि भारत में करीब 10 साल से बैन होने के बावजूद आज भी उनका स्टारडम कम नहीं हुआ है। पुराने गानों के साथ-साथ उनके नए गानों का भी भारतीय फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। तो आतिफ असलम के इस बयान से साफ है कि सरहद भले ही कलाकारों को रोक दे लेकिन फैंस का सच्चा प्यार और संगीतका जादू सीमाओं को नहीं मानता।