Cli

2 साल तक मशहूर एक्ट्रेस ने झेला सितम, बदलते बिहेवियर का खोला राज़।

Uncategorized

एक्ट्रेस ने 2साल तक झेला बॉयफ्रेंड का बिहेवियर। पार्टनर के स्प्लिट पर्सनालिटी का शिकार हुई हीरोइन। बयां किया रिलेशनशिप का दर्द। एक्ट्रेस का स्टेटमेंट हो रहा जबरदस्त वायरल। यहां हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस अनुपमा परमेश्वरन की जो इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं।

एक्ट्रेस ने अपनी जिंदगी के उस दौर का दर्द सामने रखा है जिसे सुनकर शायद किसी का भी दिल टूट जाए। अनुपमा ने बताया कि उन्होंने करीब 2 साल तक एक ऐसे रिश्ते को झेला जिसने उन्हें अंदर तक तोड़ कर रख दिया। उन्होंने अपने एक्स पार्टनर पर मानसिक और इमोशनल यानी कि का आरोप लगाया है।

एक्ट्रेस के मुताबिक इस रिश्ते में उन्हें लगातार बदलते बिहेवियर का सामना करना पड़ा। तभी उनका पार्टनर बेहद प्यार करने वाला बन जाता था तो कभी उसका रवैया इतना सख्त हो जाता था कि अनुपमा खुद ही समझ नहीं पाती थी।

अपने एक्स के इस बदले बदले अंदाज को समझने के लिए उन्होंने तमिल फिल्म का एग्जांपल भी दिया। उन्होंने कहा कि कभी वह रेमो बन जाता था, कभी बेहद प्यार और केयर करने वाला तो कभी अनियन की तरह बिल्कुल अलग और नजर आता था। फिर कुछ समय बाद बनकर माफी मांगता और वादा करता कि अब ऐसा दोबारा कभी नहीं होगा। प्यार, गुस्सा, दूरी और फिर माफी और दोबारा फिर वही सब कुछ। यह सिलसिला चलता रहा।

अनुपमा ने बताया कि इस रिश्ते का असर धीरे-धीरे उनकी जिंदगी पर पड़ने लगा। वह अंदर से टूटती जा रही थी और उनका खुद पर भी भरोसा कम होता जा रहा था।

एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि इस रिश्ते के दौरान उनका वजन भी बहुत कम हो गया था। उन्हें ऐसा लगने लगा था कि जहां एक अच्छा रिश्ता आपको आगे बढ़ने की ताकत देता है, वहीं यह रिश्ता उन्हें धीरे-धीरे खुद से दूर कर रहा था। हालांकि अनुपमा ने काफी वक्त तक इस बारे में खुलकर बातचीत नहीं की।

हाल ही में उनके सोशल मीडिया पोस्ट ने फैंस का खूब ध्यान खींचा था। उन्होंने खुद को चुनने, डर से बाहर निकलने और अपनी जिंदगी पर दोबारा अधिकार पाने जैसी बातें लिखी थी। इसके बाद उनके ब्रेकअप को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई थी। अब उनके हालिया बयान के बाद फैंस उन पोस्ट को भी इसी दर्द से जोड़कर देख रहे हैं। इसी बीच अनुपमा और एक्टर ध्रुव विक्रम के रूमर्ड रिश्ते की भी फिर से चर्चा हो गई है।

साल 2025 में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों की नजदीकियों की खबरें सामने आई थी। सोशल मीडिया पर दोनों की बॉन्डिंग देखकर फैंस ने डेटिंग के कयास भी लगाने चालू कर दिए थे। हालांकि दोनों ने कभी अपने रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि नहीं की। मुश्किल दौर से गुजरने के बाद अब अनुपमा का फोकस अपनी जिंदगी और करियर पर है।

प्रेमम से करियर की शुरुआत करने वाली अनुपमा आज मलयालम, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकी हैं। कार्तिकेय 2 और टिल्लू स्क्वायर जैसी फिल्मों से उन्हें खूब प्यार मिला। अब वह अपने पुराने दर्द को पीछे छोड़कर आगे बढ़ना चाहती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *