Cli

‘क्राइम पेट्रोल’ में अजय देवगन ने छिना कुर्सी तो अनूप सोनी ने क्या कहा?

Uncategorized

अभिनेता अजय देवगन फाइनली अपना टीवी डेब्यू कर रहे हैं। वह Sony टीवी के मशहूर शो क्राइम पेट्रोल में होस्ट के तौर पर नजर आएंगे। इस टीवी शो को अनूप सोनी ने लंबे वक्त से होस्ट किया है। पिछले सीजन में भी वह होस्ट कर रहे थे। पर इस बार उनकी जगह अजय देवगन को मेकर्स ने होस्ट बनाया है। इस बारे में अनूप सोनी का बयान भी आया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में अजय देवगन के क्राइम पेट्रोल का होस्ट बनने पर रिएक्ट किया है।

अनूप ने अजय देवगन की शो में एंट्री को लेकर वैरायटी इंडिया से बात की है। वह कहते हैं इस बारे में कहने के लिए मेरे पास ज्यादा कुछ है नहीं। क्राइम पेट्रोल के साथ मेरा बहुत लंबा और खास रिश्ता रहा है। क्राइम पेट्रोल के साथ मेरा बहुत लंबा और खास रिश्ता रहा है। ऑडियंस ने मुझे सालों तक जो प्यार और सम्मान दिया है, उसके लिए मैं शुक्रगुजार हूं। अजय देवगन की एंट्री के साथ ही इस शो का पहला प्रोमो भी मेकर्स ने जारी कर दिया है।

शो का नाम क्राइम पेट्रोल 2026 क्राइम का करंट सीजन रखा गया है। अजय के शो में एंट्री से निश्चित तौर पर इस शो को एक फ्रेश स्टार्टअप मिलेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने शो के लिए 15 एपिसोड की शूटिंग पहले ही कर ली है। शो की शुरुआत Sony टीवी पर 31 अगस्त से होने वाली है। जब अनूप सोनी से उनके रिप्लेस करने को लेकर सवाल हुआ तो उन्होंने कहा मैं अजय देवगन का बड़ा फैन हूं और

मुझे उनके साथ प्रकाश झा की गंगाजल और अपहरण जैसी फिल्मों में साथ काम करने का मौका भी मिला है। मुझे यकीन है कि वह इस शो में अपना स्टाइल और नजरिया पेश करेंगे। मैं पूरी टीम को नए सीजन के लिए शुभकामनाएं देता हूं। क्राइम पेट्रोल में तो अनूप सोनी नजर नहीं आएंगे पर उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में वह वेब सीरीज और फिल्मों में जरूर दिखाई देंगे। वे कहते हैं मेरे पास एक वेब सीरीज और एक फिल्म है जो अगले महीने रिलीज हो रही है जिसमें बेहद अलग रोल में नजर आऊंगा। मैं बस उम्मीद करता हूं कि दर्शकों ने मुझे क्राइम पेट्रोल में जितना प्यार दिया उतना ही मेरे इन प्रोजेक्ट्स में भी देंगे। इस अपडेट पर आपका क्या कहना है? कमेंट कर हमें जरूर बताएं। टीवी और बॉलीवुड की दुनिया की तमाम अपडेट के लिए देखते रहिए एबीवी एंटरटेनमेंट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *