जिम के बाहर बॉलीवुड एक्ट्रेसेस का स्पोर्ट्स ड्रा में स्पॉट होने का ट्रेंड अब खत्म सा हो गया है। इस ट्रेंड को शुरू जानवी ने किया, खुशी ने किया और फिर कई सारी एक्ट्रेसेस ने इस ट्रेंड को फॉलो किया। लेकिन अब यह ट्रेंड बंद सा हो गया है। क्या एक्ट्रेसेस ने जिम जाना ही बंद कर दिया है? क्या उन्होंने फिट रहना ही छोड़ दिया है? वेल एक्ट्रेसेस फिट तो अभी भी रहती है। एक्ट्रेसेस जिम तो अभी भी जाती है। बस यह है कि अब एक्ट्रेसेस जब जिम जाती है तो वो पैप्स को नहीं बुलाती है।
इसके पीछे रीजन है कि पैप्स के जो वीडियोस सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे थे उन्हीं वीडियोस का गलत इस्तेमाल करके अब एक्ट्रेसेस के पोर्न वीडियोस और उनके एआई वीडियोस बनाए जा रहे हैं। और इससे कई एक्टर्स परेशान हैं। उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। रिसेंटली जानवी कपूर ने भी यही अर्ज़ी लगाई कोर्ट में। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर उनके जितने भी अश्लील कंटेंट है उसे हटाया जाए। इसके अलावा जानवी कपूर ने एक और डिमांड रखी जिसमें उन्होंने कहा कि 5000 फैन पेजेस हैं जानवी कपूर के। उन फैन पेजेस को भी बंद किया जाए।
कोर्ट ने इस सुनवाई के दौरान कहा कि जो अश्लील कंटेंट है जो डेरोगेटरी कंटेंट जो अश्लील एआई वीडियोस बनाए हैं जानवी के उन्हें तो हटाए जाएंगे लेकिन फैन पेजेस को बंद नहीं किया जा सकता है। सोशल मीडिया पर यह फ्रीडम ऑफ स्पीच जैसा है और ऐसे में अगर सोशल मीडिया पर आने वाले इन फैन पेजेस को बंद कर दिया जाएगा तो फ्रीडम ऑफ स्पीच ही नहीं रहेगा और सोशल मीडिया का कोई यूज ही नहीं रहेगा। यही वजह है कि कोच ने उन फैन पेजेस को बंद करने से रोक लगा दी है। आपको बता दें कि जब एक्टर्स पैप को बुलाते हैं तो आते 10 पैप है।
लेकिन वो 10 पैप कई सारे मीडिया को यह पिक्चर्स और वीडियोस सर्कुलेट करते हैं। कई बार यह वीडियोस थोड़े से सेक्सुअलाइज्ड भी होते हैं जब पैप्स जो है एक्टर्स के बम पर और उनके ब्रेस्ट पर फोकस करते हैं। और इस तरह के ढेरों वीडियोस सोशल मीडिया पर अवेलेबल है। इन्हीं वीडियोस को सोशल मीडिया से लेकर एआई से अश्लील बनाया जाता है और फिर उसे सर्कुलेट किया जाता है। जिससे सेलिब्रिटी को खासा नुकसान हो रहा है।
यही वजह है कि कई सारे सेलिब्रिटीज कोर्ट में जा रहे हैं। कोर्ट की तरफ से उन्हें पूरा सपोर्ट मिला है। जस्टिस भी मिली है। लेकिन फैन पेजेस को बंद करने की बात को खुद कोर्ट ने नकारा है और कहा है कि आप पब्लिक फिगर हैं। आपको लोग पसंद करते हैं। लोग आपके फैन हैं तो आपके बारे में बात करते हैं। तो यह तो लोगों का हक है। आपकी फोटो शेयर करना, आपकी वीडियोस शेयर करना। और इसी वजह से एक्ट्रेसेस अब नहीं चाहती है कि उन्हें जिम के बाहर टाइट कपड़ों में स्पॉट किया जाए। यही वजह है कि एक्ट्रेसेस अब पैप्स को नहीं बुलाती है।