Cli

4000 करोड़ी रामायण फिल्म में इस एक्टर ने एकसाथ निभाए 7 रोल, नाम चौंका देगा।

Uncategorized

सलमान खान स्टारर एसवी सी 63 में किस नए हीरोइन की एंट्री हो गई है। जानवी कपूर को दिल्ली हाईकोर्ट ने क्या समझाइश दी है। साथ ही यह भी बताएंगे कि रामायण के वीएफएक्स को लेकर रणबीर कपूर ने ट्रोल्स को क्या कहा। तो चलिए शुरू करते हैं आज की खबरों का सिलसिला।

रन मर्फी और इयान ब्रेनन की सीरीज मॉन्सर द लज़ बोडन स्टोरी का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह इस सीरीज की चौथी किश्त है। इसके पहले सीजन में जेफरी डामहर की स्टोरी दिखाई गई थी। दूसरे सीजन में मेनडेज़ ब्रदर्स की स्टोरी बताई गई। इसके बाद तीसरे सीजन में मेकर्स ने एड जिन नाम के एक की कहानी दिखाई थी। अब Netflix की इस सीरीज का चौथा पार्ट मॉन्सर द लज़ब बोर्डन स्टोरी 17 सितंबर को रिलीज हो रहा है।

आठ एपिसोड वाली इस सीरीज की कहानी 19वीं सदी की हत्यारी लड़की लज़ बोर्डन पर बनी है। जिसने अपने माता-पिता की 47 बार कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी थी। प्राइम वीडियो की फिल्म ड्रॉन टुगेदर का ट्रेलर आ गया है। 9 सितंबर 2026 को यह रोमांटिक थ्रिलर रिलीज हो रही है। इसकी कहानी मारफेल कोरर्थ नाम के एक स्पेनिश बिजनेसमैन की बेटी की है जो न्यूयॉर्क में रहती है। लेकिन उसे अचानक एक दिन कोई कर लेता है और रहस्यमई तरीके से छोड़ भी देता है।

इसके बाद मारफेल अपनी बेटी की हिफाजत के लिए एक बॉडीगार्ड अपॉइंट करता है। फिल्म की कहानी बेस्ट सेलिंग लेखक Mercedes रॉन की दो किताबों की सीरीज पर बनी है। अलू अर्जुन स्टारर राका में तीन हीरोइंस दमदार रोल्स में नजर आने वाली हैं। शोमो इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक दीपिका पादुकोण फिल्म में एक महिला का किरदार निभा रही हैं।

वहीं जानवी एक ट्राइबल क्वीन के रोल में दिखेंगी। रश्मिका वंदना एक गाइड का पात्र कर रही हैं जो दीपिका की रक्षा करती हैं। डायरेक्टर एटली की साइंस फिक्शन फिल्म दो टाइमलाइंस में घटेगी जिसका बजट 800 से 1000 करोड़ के बीच बताया जा रहा है। यह फिल्म 2027 के आखिरी में रिलीज़ होगी। रामायण इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म है। बीते दिनों फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ और चारों तरफ इसके वीएफएक्स की चर्चा होने लगी।

एक तबके ने रामायण के ग्राफिक्स में एआई के इस्तेमाल को लेकर भी ट्रोल किया। अब रणबीर का इन ट्रोल्स पर गुस्सा फूटा है। कोलाइडर को दिए इंटरव्यू में रणबीर कहते हैं पिछले कुछ सालों में ऐसे लोगों की संख्या बढ़ गई है जो ऑनलाइन सीजी यानी कंप्यूटर ग्राफिक्स क्रिटिक्स बन गए हैं। वो एक ट्रेलर देखते हैं और हमेशा कमियां निकालते रहते हैं। के बढ़ते चलन के कारण लोगों का इंटरेस्ट की तरफ बढ़ा है। लेकिन वो असल में कैसा दिखेगा यह फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चलता है। कई बार यह फनी भी हो जाता है।

वो इसलिए क्योंकि जो लोग यह नहीं जानते कि सीजीआई कैसे काम करता है वो यह सोचने लगते हैं कि सामने वाले ने एआई का इस्तेमाल किया है।

रामायण भारत में 8 नवंबर को और दुनिया भर में 6 नवंबर को रिलीज़ हो रही है। सलमान खान स्टारर एसबीc63 की शूटिंग फिलहाल मुंबई में चल रही है। डायरेक्टर वामसी पडबली की इस फिल्म में अब सागरिका घडगे की भी एंट्री हो गई है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक सागरिका ने भी फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म में जैकी श्रॉफ को भी कास्ट किया गया है। साथ ही राहुल देव के साथ अभिमन्यु सिंह और अरविंद स्वामी विलेन के रोल्स में दिखेंगे। यह फिल्म ईद 2027 पर रिलीज़ के लिए शेड्यूल है। आयुष्मान खुराना और सारा अली खान स्टारर फिल्म उड़ता तीर की नई रिलीज़ डेट अनाउंस कर दी है। अभी यह फिल्म 9 अक्टूबर 2026 को रिलीज़ होगी।

फिल्म को आकाश कौशिक ने डायरेक्ट किया है। इसे धर्मा प्रोडक्शन ने सिखिया एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। यह एक स्पाई कॉमेडी फिल्म है। उड़ता तीर अजय देवगन स्टारर फिल्म ढशन 3 के एक हफ्ते बाद रिलीज होगी जो 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में आ रही है। श्रद्धा कपूर स्टारर ईठा ओरिजिनली 28 अगस्त को रिलीज होने वाली थी। मगर मेकर्स ने इसकी रिलीज़ पोस्टपोन कर दी। अब फिल्म की नई रिलीज़ डेट अनाउंस हो गई है। यह फिल्म 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को लक्ष्मण उतेकर ने डायरेक्ट किया है। मगर ईठा के लिए राह आसान नहीं होगा क्योंकि इससे ठीक 1 दिन पहले यानी 3 दिसंबर को प्रभास की फौजी आ रही है। साथ ही अक्षय कुमार और अनीस बजमी वाली फिल्म भी 4 दिसंबर को रिलीज होनी है। सनी देओल स्टारर बंटवारा 1947 और इमरान हाशमी स्टारर आवारा पंत 2 एक ही दिन यानी 14 अगस्त को रिलीज़ हो रही है। खबरें थी कि दोनों फिल्मों के मेकर्स के बीच स्क्रीन्स बंटवारे को लेकर सहमति नहीं बन पा रही है। अब बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट की मानें तो दोनों फिल्में आधी-आधी स्क्रीन लेने के फैसले पर सहमत हो गई है। यानी दोनों ही फिल्मों को हर दिन पांच-पांच शो मिले हैं। वहीं दो शो अब भी स्पाइडरमैन ब्रांड न्यू डे के लिए रिजर्व हैं। रणबीर कपूर स्टारर रामायण में एक्टर चेतन हंसराज ने अकेले ही सात किरदार निभाए हैं।

चेतन ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में इसकी पुष्टि की है। चेतन ने सबसे पहले रावण के नाना सुमाली का किरदार निभाया था। इस किरदार को लेकर उन्होंने बताया राजा सुमाली एक महत्वपूर्ण किरदार है जिसकी जड़े इतिहास के पन्नों में मिलती है। मेरे यश के साथ कुछ सींस काफी धांसू हैं। यह मेरे लिए काफी बड़ी बात है। जब मैंने इस किरदार की शूटिंग पूरी की तो मुझे छह और अन्य मोशन किरदारों के लिए कहा गया। इनमें से एक का भाई और कुछ दूसरे भी शामिल है। जानवी कपूर ने दिल्ली हाईकोर्ट में अपने पर्सनालिटी प्रोटेक्शन को लेकर एक अपील दायर की थी। जिसके तहत जानवी के वकील ने 4000 से ज़्यादा यूआरएल को डिलीट करने की अपील की थी।

लेकिन कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई करते हुए जानवी को ही समझाइश दे डाली। कोर्ट ने कहा अगर कहीं अश्लीलता, पैसे कमाने की कोशिश या बहुत ज्यादा बुरा कंटेंट है तो हम आपके साथ हैं। लेकिन आप सारे फैन क्लब्स कैसे बंद कर सकते हैं? आज इन सब चीजों से कौन बचा हुआ है? जो भी पब्लिक डोमेन में है उसे हर तरफ से बुरा भला कहा जाता है। तो क्या हुआ? हमें बुरा भला कहा जाता है। कोर्ट ने जानवी के वकील को सभी लिंक्स को छांटने के बाद दोबारा सुनवाई के लिए बुलाया है। अक्षय कुमार और सैफ अली खान स्टारर का टीजर आज रिलीज हो गया है। डायरेक्टर प्रियदर्शन की फिल्म की कहानी एक थ्रिलर है। फिल्म में अक्षय कुमार एक सीरियल किलर के रोल में दिखेंगे।

वहीं सैफ अली खान एक नेत्रहीन व्यक्ति का रोल कर रहे हैं। यह मलयालम थ्रिलर ओपम का हिंदी रिमेक है हैवान। 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। डायरेक्टर एसएस राजामौली की फिल्म वाराणसी का 80% हिस्सा शूट हो गया है। फिल्म को आई मैक्स स्क्रीनंस के लिए शूट किया जा रहा है। राजामौली ने बीते दिनों फ्रेंच मैगज़ीन टी सुनामी को दिए इंटरव्यू में इसका खुलासा किया था।

साथ ही ओडीसी के बाद वाराणसी दूसरी ऐसी फिल्म बन गई है जो पूरी तरह आई मैक्स स्क्रीन के लिए शूट की गई है। राजामौली ने यह भी खुलासा किया कि फिल्म दो टाइमलाइंस पर चलेगी। एक टाइमलाइन की कहानी वाराणसी से निकलकर अंटार्कटिका, अफ्रीका और प्राचीन रोम होते हुए वाराणसी लौट आती है। फिल्म में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन लीड रोल्स में हैं। वाराणसी 7 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। अब बारी है आज के फिल्म रेकमेंडेशन की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *