हॉलीवुड से टीवी तक छाया था इस एक्टर का जलवा। नहीं रहे एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार। थिएटर में भी छोड़ी अपनी खास छाप। अब दुनिया को कहा अलविदा। निधन की खबर से फैंस हुए भावुक। जी हां, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। फिल्म, टेलीविजन और थिएटर की दुनिया में दशकों तक अपनी शानदार एक्टिंग से पहचान बनाने वाले मशहूर अमेरिकन एक्टर जॉन सफर का निधन हो गयाहै।
एक्टर ने 94 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सामने आते ही फैंस और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के बीच शोक की लहर दौड़ गई है। जॉन सफर उन आर्टिस्ट में शामिल थे जिन्होंने सिर्फ एक चीज तक खुद को लिमिटेड नहीं रखा।
उन्होंने थिएटर और ब्रॉडवे से लेकर टेलीविज़ और हॉलीवुड फिल्मों तक काम किया। अपने लंबे करियर में उन्होंने कई तरह के किरदार निभाए और अपनी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस से ऑडियंस के बीच खास जगह बनाई। जॉन सफर ने एंटरटेनमेंट की दुनिया में अपनी शुरुआत टेलीविज़ से की थी।
साल 1997 में वो म्यूजिक प्रोडक्शन सिंड्रेला में नजर आए थे। जहां उन्होंने प्रिंस क्रिस्टोफरका किरदार निभाया था। इस प्रोजेक्ट में उनके साथ मशहूर एक्ट्रेस जली एंड्र्यूस भी थी। इस रोल ने जॉन को शुरुआत में ही पहचान दिला दी थी। इसके बाद उन्होंने लगातार थिएटर और टेलीविजन में काम करते हुए अपनी एक्टिंग का दायरा बढ़ाया। जॉन सफर का करियर सिर्फ कैमरे तक लिमित नहीं था। उन्होंने ब्रॉडवे और थिएटर में भी लंबी पारी खेली। मैन ऑफ ला मैनशा द नाइट ऑफ द इगवाना 1776 और इविटर जैसे चर्चित प्रोडक्शंस का हिस्सा बनकर उन्होंने थिएटर की दुनिया में भी अपनी अलग पहचान बनाई।
खासतौर पर 1776 में थॉमस जेफर्सन का किरदार निभाने के लिए उन्हें काफी सराहना मिली थी। थिएटर में उनकी प्रेजेंस और आवाज दोनों को ऑडियंस ने खूब पसंद किया। टेलीविजन पर जॉन सफर को बड़ी पहचान फेमस शो हिल स्ट्रीट ब्लू से मिली। इस सीरीज में उन्होंने चीफ फ्लेचर डेनियल्स का किरदार निभाया था। उनके इस रोल ने उन्हें टीवी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय बना दिया। इसके अलावा जॉन मेजर डैड में भी नजर आए। जहां उन्होंने ब्रिगेडियर जनरल का किरदार निभाया था।
इस शो के कई एपिसोड्स में वह देखने को मिले थे। उन्होंने एनिमेटेड सीरीज बैटमैन बिय्ड के लिए भी अपनी आवाज दी थी। जॉन सैफर ने हॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया। साल 1971 में आई फिल्म वेल डेड इस कमिंग से उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। इस फिल्म में वह विलेन के किरदार में नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों और टीवी शोज़ में अलग-अलग तरह के रोल निभाए। उनकी चर्चित फिल्मों में मास्टर्स ऑफ द यूनिवर्स भी शामिल है। जिसमें उन्होंने मैन एट आर्म्स का किरदार निभाया था। यह किरदार आज भी उनके यादगार फिल्मों में गिना जाता है। करीब छ दशकों से ज्यादा लंबे करियर में जॉन सफर ने एक्टिंग की दुनिया के कई दौर देखे। थिएटर के स्टेज से लेकर टीवी स्क्रीन और हॉलीवुड तक उनका सफर बेहद खास रहा।
94 साल की उम्र में उनके निधन से एक शानदार एक्टर का अंत हो गया है। भले ही जॉन सफर अब हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनके निभाए किरदार और उनका लंबा करियर का सफर हमेशा उन्हें याद दिलाता रहेगा। फैंस और साथ ही एक्टर उनके निधन पर शोक जता रहे हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है।