Cli

तलाक की खबरों पर बौखलाई एक्ट्रेस, लीगल एक्शन लेने की दी ध!म!की, नाम चौंका देगा।

Uncategorized

फैली तलाक की खबरें तो गई अमृता। 11 साल की शादी में दरार की खबरों ने मचाया था हंगामा। शादी के रिश्ते पर उठे सवाल तो अमृता का चढ़ा पारा। सातवें आसमान पर पहुंचा एक्ट्रेस का गुस्सा। सोशल मीडिया पर पोस्ट लिख एक्ट्रेस ने निकाली । साथ ही दे डाली लीगल एक्शन की ।

टीवी और मराठी इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल अमृता खानविलकर और हिमांशु मल्होत्रा बीते कुछ दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियोंमें हैं। दोनों के 11 साल की शादी के रिश्ते में दरार से लेकर तलाक तक की खबरें सोशल मीडिया और मीडिया रिपोर्ट्स में छाई हुई हैं। दरअसल बीते दिनों यह पॉपुलर कपल उस वक्त सुर्खियों का हिस्सा बन गया था जब कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि अमृता और हिमांशु पिछले करीब डेढ़ साल से अलग रह रहे हैं। लंबे वक्त से कपल सोशल मीडिया पोस्ट में भी एक साथ नजर नहीं आ रहा है।

जिसकी वजह से दोनों के अलगाव की खबरों को और भी ज्यादा हवा मिल गई। हिमांशु और अमृता की शादी टूटने की खबरें हर जगह सुर्खियों में छा गई। शादी टूटने की खबरें फैली तो हिमांशु ने अपनी चुप्पी तोड़ी। रिश्ते पर सफाई देते हुए हिमांशु ने साफ कहा कि अलग रहना और तलाक होना दोनों अलग-अलग बातें हैं। हिमांशु ने साफ किया कि वह अभी भी शादीशुदा हैं। इसके बाद अपनी निजी जिंदगी और शादी को लेकर हिमांशु ने कुछ भी कहने से साफ इंकार कर दिया था।

हालांकि हिमांशु की सफाई के बावजूद कपल के तलाक की खबरें लगातार चर्चा में बनी हुई थी। जिसके बाद अब खुद अमृता खानविलकर एक्शन मोड में आ गई हैं। एक्ट्रेस ने Instagram पर एक लंबा चौड़ा नोट लिख अपने रिश्ते को लेकर फैलाई जा रही खबरों को गलत बताया है और साथ ही नाराजगी भी जाहिर की है। इसके साथ ही अमृता ने सख्त शब्दों में यह वार्निंग भी दी है कि अगर उनकी निजी जिंदगी के बारे में झूठी जानकारी फैलाने का सिलसिला जारी रहा तो कानूनी एक्शन लिया जा सकता है।

पोस्ट में अमृता की लीगल टीम की तरफ से लिखा गया है। हमें पता चला है कि कुछ ऑनलाइन सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर अमृता खान विलकर और उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर ऐसी बातें शेयर की जा रही हैं जो झूठी बदनाम करने वाली और उनकी प्राइवेसी में दखल देने वाली है। इसके आगे पोस्ट में लिखा गया है कि हर किसी को अपनी बात रखने की आजादी है लेकिन इस आजादी का गलत इस्तेमाल करके अमृता के बारे में अफवाहएं, बिना पुष्टि वाली बातें या गलत जानकारी फैलाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

एक्ट्रेस की लीगल टीम की तरफ से साफ कर दिया गया है कि ऐसी किसी भी जानकारी को गंभीरता से लिया जाएगा और जरूरत पड़ने पर लीगल एक्शन भी लिया जा सकता है। यानी शादी टूटने और तलाक की खबरों पर ब्रेक लगाते हुए अमृता ने साफ तौर पर कानूनी एक्शन लेने की वार्निंग भी दे दी है। बता दें कि अमृता और हिमांशु की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दोनों ने कई साल तक एक दूसरे को डेट करा था।

जिसके बाद दोनों जनवरी 2015 में शादी के बंधन में बंध गए थे। हालांकि अक्सर दोनों के रिश्ते में अनबन की खबरें सामने आती रहती हैं।

साल 2025 में हिमांशु ने एक इंटरव्यू में बताया था कि एक वक्त पर अमृता ने उन्हें सोशल मीडिया पर ब्लॉक कर दिया था। जिसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर फिर से चर्चाएं तेज हो गई थी। हालांकि तब अमृता की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया था। लेकिन अब एक साल के भीतर ही दोबारा कपिल के शादी में दरार आने की खबरों ने सुर्खियां बटोरी तो अमृता ने खुद चुप्पी तोड़ ऐसी खबरों पर एतराज जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *