Cli

बहनों ने संजय दत्त को ऐश्वर्या को लेकर दी थी बड़ी चेतावनी,बदले में एक्टर ने…

Uncategorized

संजय को मिली ऐश्वर्या से दूर रहने की सलाह। एक्टर की बहनों ने दी चेतावनी। फूल मत देना नंबर मत लेना। संजय का स्टेटमेंट सुन हैरान रह गए फैंस। शूटिंग के दौरान बाबा ने दी ऐश्वर्या को वार्निंग। इस किस्से ने लोगों को चौंका दिया।

ऐश्वर्या राय की खूबसूरती का दीवाना भला कौन नहीं रहा। लेकिन जब बात संजय दत्त की आई तो मामला थोड़ा दिलचस्प हो गया। 90ज में जब ऐश्वर्या ने बॉलीवुड में कदम भी नहीं रखा था, उनकी खूबसूरती और मासूमियत की चर्चा तब भी हर जगह थी।

इसी दौरान संजय दत्त ने उनके साथ एक मैगजीीन फोटो शूट किया। मुलाकात हुई ऐश्वर्या की खूबसूरती से संजय दत्त काफी ज्यादा इंप्रेस भी हो गए। लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आया जब संजय की बहनों ने उन्हें एक चेतावनी दे डाली। ऐश्वर्या का नंबर मत लेना। फूल मत भेजना। जी हां, पूरा मामला आपको विस्तार से बताते हैं। अब सवाल उठता है कि आखिर संजय दत्त को अपनी ही बहनों से ऐसी चेतावनी क्यों मिली थी? यह कोई आज का किस्सा नहीं बल्कि दशकों पुराना वो किस्सा है जिसे संजय दत्त ने खुद अपने एक इंटरव्यू में शेयर किया था।

उन्होंने बताया था कि उनकी दोनों बहनें ऐश्वर्या को काफी ज्यादा पसंद करती थी और उन्हें पहले से ही जानती थी। यही वजह थी कि उन्होंने भाई को पहले ही साफ-साफ समझा दिया था कि ऐश्वर्या राय को इंप्रेस करने की कोशिश बिल्कुल भी मत करना। संजय ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में इस किस्से को याद करते हुए बताया था कि फोटोशूट पर जाने से पहले उनकी बहनों ने उन्हें चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा था कि ऐश्वर्या को रिझाने की कोशिश मत करना। उनका फोन नंबर मत लेना। उन्हें फूल तक ना भेजना। दरअसल उस वक्त ऐश्वर्या फिल्मों में नहीं आई थी।

लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी तेजी से बढ़ रही थी। उनका मशहूर कोल्ड ड्रिंक ऐड लोगों के बीच काफी ज्यादा पसंद किया गया था और इस ऐड के बाद ऐश्वर्या का चेहरा घर-घर में पहचाना जाने लगा था। संजय की बहनें भी उनकी खूबसूरती और पर्सनालिटी की फैन थी। जब संजय और ऐश्वर्या पहली बार मैगजीीन शूट के दौरान मिले थे तो संजय भी उनकी खूबसूरती और मासूमियत से काफी ज्यादा इंप्रेस हो गए थे। लेकिन दिलचस्प बात यह थी कि उन्होंने ऐश्वर्या को बॉलीवुड में आने से रोकने की कोशिश की थी और उन्हें सलाह भी दी थी। संजय का मानना था कि फिल्म इंडस्ट्री में आने से उनकी मासूमियत और चाम पर बहुत ज्यादा फर्क पड़ सकता है। यानी कि एक तरफ संजय खुद ऐश्वर्या की खूबसूरती के कायल थे और दूसरी तरफ उन्हें सलाह दे रहे थे कि फिल्म इंडस्ट्री से दूर रहकर मॉडलिंग में ही करियर बनाइए।

इसी बीच उनकी बहनों ने तो भाई के लिए पूरा डू नॉट क्रॉस द लाइन वाला बोर्ड ही लगा दिया था।हालांकि संजय और ऐश्वर्या के बीच आगे चलकर अच्छी दोस्ती रही और दोनों ने कई फिल्मों में साथ भी काम किया। दोनों शब्द और हम किसी से कम नहीं जैसी फिल्मों में नजर आई। उनकी ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री और ऑफ स्क्रीन दोस्ती को भी फैंस ने बहुत पसंद किया और अब संजय दत्त की बहनों की चेतावनी भी सुर्खियां बटोर रही हैं। जिस पर फैंस भी हंस-हंस के लोटपोट हुए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *