Cli

‘बंटवारा 1947’ स्टार कास्ट फीस कितनी है? सनी देओल ने कितने करोड़ लिए?

Uncategorized

भारत के इतिहास का सबसे दर्दनाक अध्याय है बंटवारा। वो दौर जब एक मुल्क दो हिस्सों में बंट गया। लाखों परिवार उजड़े और इंसानियत ने अपने सबसे मुश्किल इम्तिहान को [संगीत] झेला। इसी दर्द भरी सच्चाई को पर्दे पर उतारने जा रहे हैं डायरेक्टर राजकुमार संतोषी। अपनी फिल्म बंटवारा 1947 के जरिए। आमिर खान प्रोडशंस के बैनर तले बनी यह फिल्म सिर्फ एक पीरियड ड्रामा नहीं बल्कि इंसानियत, रिश्तों और सरहदों के पार जाकर भी बचे रहने वाले भरोसे की कहानी है। 28 जुलाई 2026 को रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। फैंस इसे सनी देओल और राजकुमार संतोषी की जोड़ी की वापसी बता रहे हैं। एक ऐसी जोड़ी जिसका इंतजार लोग बरसों से कर रहे थे। लेकिन ट्रेलर की चर्चा के साथ-साथ जो बात सबसे ज्यादा सुर्खियों में है वो है फिल्म के कलाकारों की मोटी पीस। [संगीत] तो चलिए जानते हैं कि इस भारीभरकम प्रोजेक्ट के लिए किस ने कितने करोड़ चार्ज किए हैं। इससे पहले कि हम फीस की बात करें फिल्म के बजट पर एक नजर डाल लेते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में इसे लेकर थोड़ा कंफ्यूजन है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट करीब ₹150 करोड़ है

Hu। जबकि कुछ अन्य रिपोर्ट्स में यह आंकड़ा ₹5 करोड़ के आसपास बताया गया है। हालांकि आमिर खान प्रोडक्शनंस या फिर फिल्म की टीम की तरफ से अभी तक बजट को लेकर कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं आया है। जो भी हो इतना तय है कि इस ऐतिहासिक ड्रामा को बड़े पैमाने पर पूरी भव्यता के साथ बनाया गया है। अब बात करते हैं कास्ट की फीस की जो चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म के सबसे बड़े स्टार हैं सनी देओल जो इसमें सिकंदर मिर्जा नाम का किरदार निभा रहे हैं। एक मुस्लिम शख्स जो बंटवारे के बाद अपनी पत्नी के साथ भारत छोड़कर पाकिस्तान में नई जिंदगी शुरू करता है। रिपोर्ट्स में सनी देओल की फीस को लेकर दो अलग-अलग आंकड़े सामने आए हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने इस फिल्म के लिए ₹50 करोड़ चार्ज किए। जबकि दूसरी रिपोर्ट का दावा है कि यह रकम ₹60 करोड़ तक जा सकती है। यानी सनी देओल की फीस 50 से ₹ करोड़ के बीच बताई जा [संगीत] रही है। जो इस फिल्म का सबसे बड़ा पेचेक है। वैसे तो यह कोई हैरानी की बात नहीं है। सनी देओल पिछले कुछ सालों में बॉलीवुड के सबसे बड़े बॉक्स ऑफिस स्टार्स में से एक बनकर उभरे हैं। गदर 2 की ऐतिहासिक सक्सेस और उसके बाद बॉर्डर 2 जैसी फिल्मों ने उन्हें एक बार फिर इंडस्ट्री का सबसे भरोसेमंद नाम बना दिया है। जाट ने भी बढ़िया कलेक्शन करके दिखाया था। यह भी चर्चा है कि उनके कॉन्ट्रैक्ट में बेस फीस के अलावा प्रॉफिट शेयरिंग का हिस्सा भी शामिल हो सकता है जो उनकी मौजूदा मार्केट वैल्यू को देखते हुए लाजमी भी लगता है। राजकुमार संतोषी के साथ उनकी जोड़ी दशकों पुरानी है और फैंस इसे एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। दूसरे नंबर पर है सनी देओल की पुरानी कोस्टार प्रीति जिंटा जो फिल्म में सनी के किरदार की पत्नी का रोल प्ले कर रही हैं। उनके लगभग एक दशक से ज्यादा वक्त के बाद बॉलीवुड में वापसी हो रही है और बंटवारा 1947 के जरिए वह एक बार फिर सनी देओल के साथ स्क्रीन शेयर करने के लिए तैयार हैं

। [संगीत] रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रीति जिंटा को इस फिल्म के लिए ₹10 करोड़ की फीस दी गई है। प्रीति का बॉलीवुड में लंबा और शानदार करियर रहा है। कल हो ना हो वीर ज़ारा सलाम नमस्ते जैसी फिल्मों ने उन्हें 2000 के दशक की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेस में शुमार किया। लंबे ब्रेक के बाद उनकी यह कमबैक फिल्म काफी अहम मानी जा रही है और उनकी तेज भी उनके स्टारडम और फैंस के बीच अब भी बरकरार क्रेज को दिखाती है। फैंस उनकी और सनी देओल की स्क्रीन पर केमिस्ट्री को लेकर बेहद उत्सुक हैं। फिल्म में तीसरा सबसे अहम नाम है वेटरन एक्ट्रेस जवाना आजमी का जो एक बेहद इमोशनल और क्रूशियल किरदार निभा रही हैं। ट्रेलर के मुताबिक वो एक ऐसी हिंदू महिला का रोल प्ले कर रही हैं जिसे अपना पुश्तैनी घर छोड़ने के लिए कहा जाता है। वही घर जो बंटवारे के बाद सिकंदर मिर्जा और उसकी पत्नी को अलॉट किया जाता है। शुरुआत में तनाव के बावजूद कहानी आगे बढ़ने पर दोनों के बीच एक इंसानी रिश्ता बनता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक शबाना आजमी को इस रोल के लिए ₹3 करोड़ की फीस मिली है। शबाना आजमी भारतीय सिनेमा की सबसे सम्मानित अदाकाराओं में से एक हैं। जिन्होंने अपने करियर में कई नेशनल अवार्ड जीते हैं और दशकों से अपनी दमदार परफॉर्मेंस से दर्शकों को कायल करती आई हैं। फैंस का मानना है कि इस फिल्म की असली जान शबाना आजमी का किरदार ही है और सोशल मीडिया पर कई यूज़र्स ने उनकी कास्टिंग को एक्सीलेंट बताया है। चौथे नंबर पर हैं वर्सटाइल एक्टर अली फजल जो इस फिल्म में एक अहम किरदार निभा रहे हैं। अली की फीस को लेकर भी रिपोर्ट्स में थोड़ा अंतर है। एक रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने ₹5 करोड़ चार्ज किए हैं। तो वहीं दूसरी रिपोर्ट में यह आंकड़ा ₹7 करोड़ बताया गया है। यानी उनकी फीस 5 से ₹7 करोड़ के बीच मानी जा रही है। अली फजल ने अपने करियर में लगातार अलग-अलग तरह के किरदार चुनकर खुद को एक वर्सटाइल एक्टर के तौर पर स्थापित किया है। वेब सीरीज मिर्जापुर में गुड्डू पंडित के किरदार ने उन्हें मास ऑडियंस के बीच जबरदस्त पॉपुलैरिटी दिलाई। वहीं उन्होंने कई इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स में भी काम किया। बंटवारा 1947 में वह फैंस को एक बिल्कुल नए अंदाज में नजर आने वाले हैं और उनकी फीस भी उनकी बढ़ती डिमांड को साफ दिखाती है। पांचवें नंबर पर हैं

अभिमन्यु सिंह जो अपने इंटेंस और पावरफुल विलेन किरदारों के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें इस फिल्म के लिए ₹ करोड़ की फीस मिली है। अभिमन्यु सिंह ने गुलाल और रक्त चरित्र जैसी फिल्मों में अपने दमदार एक्टिंग से दर्शकों को प्रभावित किया। वह अपनी आवाज और स्क्रीन प्रेजेंस के लिए इंडस्ट्री में एक [संगीत] अलग पहचान रखते हैं। भले ही उनकी फेस बाकी बड़े सितारों के मुकाबले कम हो लेकिन एक कैरेक्टर एक्टर के तौर पर उनकी मौजूदगी किसी भी फिल्म को मजबूती देती है और बंटवारा 1947 में भी उनकी एक दमदार परफॉर्मेंस की [संगीत] उम्मीद की जा रही है। छठे और आखिरी नंबर पर हैं सनी देओल के बेटे करण देओल जो इस फिल्म में अपने पिता के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक करण देओल को इस रोल के लिए ₹2 करोड़ की फीस मिली है। करण देओल ने पल-पल दिल के पास से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और तब से वह धीरे-धीरे अपनी एक अलग पहचान बनाने की कोशिश में लगे हैं। अपने पिता और दादा धर्मेंद्र की जोरदार विरासत के साथ करण के लिए बंटवारा 1947 एक बड़ा मौका है। खुद को एक सीरियस एक्टर के तौर पर साबित करने का। फैंस इस बात को लेकर उत्सुक हैं कि देओल परिवार की तीसरी पीढ़ी इस भावुक कहानी में किस तरह का योगदान देती है। 28 जुलाई को रिलीज हुए ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मिलाजुला लेकिन ज्यादातर पॉजिटिव रिस्पांस पाया। कई फैंस इसे राजकुमार संतोषी और सनी देओल की बरसों बाद वापसी बता रहे हैं। तो कुछ यूज़र्स ने सवाल भी उठाए कि बंटवारे पर बार-बार एक जैसी कहानियां क्यों बनाई जा रही हैं? [संगीत] वहीं कई लोगों ने शबाना आजमी की कास्टिंग और ट्रेलर के इमोशनल डायलॉग्स की जमकर तारीफ [संगीत] की है। कुछ यूज़र्स ने ट्रेलर के पॉलिश्ड लुक पर भी टिप्पणी की जिसे कुछ ने ओवर एडिटेड बताया तो

कुछ ने इसे सिनेैटिक क्वालिटी करार दिया। बंटवारा 1947 के डायरेक्टर हैं राजकुमार संतोषी जो अपनी दमदार और सामाजिक मुद्दों पर आधारित फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। सनी देओल के साथ उनकी जोड़ी दशकों पुरानी और बेहद सफल रही है। फैंस लंबे समय से इस जोड़ी की वापसी का इंतजार कर रहे थे। फिल्म को आमिर खान प्रोडक्शन ने बैकअप किया है जो अपने आप में इस प्रोजेक्ट की गंभीरता और स्केल को दिखाता है। कहानी बंटवारे के उस दौर की है जब लाखों लोग विस्थापित हुए। सांप्रदायिक हिंसा भड़क उठी और ब्रिटिश राज के खत्म होने के बाद देश दो हिस्सों में बट गया। बंटवारा 1947 सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि उस दर्द की याद है जो आज भी भारत और पाकिस्तान के इतिहास में गहराई से बसा हुआ है। सनी देओल की दमदार वापसी प्रीति जिंटा का बरसों बाद बड़े पर्दे पर आना, शबाना आजमी जैसी दिग्गज एक्ट्रेस की मौजूदगी और करण देओल जैसे नए चेहरे की एंट्री। यह सारे फैक्टर्स मिलकर इस फिल्म को 2026 की सबसे ज्यादा चर्चित रिलीज में शुमार [संगीत] कर सकते हैं। अब देखना यह होगा कि क्या बंटवारा 1947 अपनी भावुक कहानी और दमदार स्टार कास्ट के दम पर बॉक्स ऑफिस पर वही असर छोड़ पाती है जो इसका ट्रेलर छोड़ चुका है। आपको किसी और फिल्म की कास्ट फीस के बारे में जानना हो तो कमेंट में जरूर बताइए और देखते रहिए एम बोले तो। [संगीत]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *