Cli

नहीं रहे ‘गजनी’ फेम प्रदीप रावत, ‘महाभारत’ में निभाया था अश्वत्थामा का किरदार

Uncategorized

अभिनेता प्रदीप रावत का निधन हो गया है। उन्होंने ‘छत्रपति’ और ‘वीरम’ सहित कई चर्चित फिल्मों में काम किया था। ‘गजनी’ में वे विलेन के रूप में नजर आए थे।अभिनेता प्रदीप रावत का निधन हो गया है। साउथ और बॉलीवुड फिल्म जगत की कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता ने

आज 04 अगस्त को दुनिया को अलविदा कहा। प्रदीप रावत 74 वर्ष के थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बीआर चोपड़ा के ‘महाभारत’ सीरियल से की थी। इसमें उन्होंने अश्वत्थामा का किरदार अदा किया था।यशपाल शर्मा ने दी दुखद सूचनाअभिनेता यशपाल शर्मा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर प्रदीप रावत के

निधन की दुख सूचना साझा की है। यशपाल शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट साझा कर प्रदीप रावत को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा है, ‘प्रदीप रावत, हमारे गजनी। लगान के देवा को विनम्र श्रद्धांजलि’। बता दें कि फिल्म ‘लगान’ में प्रदीप रावत ने देवा सिंह सोढी का किरदार निभाया थाइन फिल्मों में किया था कामप्रदीप रावत ने ‘अग्निपथ’, ‘बागी’, ‘कोयला’, ‘मेजर साहब’ और ‘सरफरोश’ जैसी बड़ी फिल्मों में काम किया था।

उन्होंने अधिकांश फिल्मों में सपोर्टिंग रोल निभाए। बावजूद इसके उन्होंने अपनी अच्छी पहचान बनाई। जब आमिर खान की ‘गजनी’ रिलीज हुई, तो बहुत कम लोगों को उम्मीद थी कि यह कमर्शियल रिकॉर्ड तोड़ेगी। यह फिल्म प्रदीप रावत के करियर के लिए भी एक माइलस्टोन बनी। आज भी, ‘गजनी’ का नाम आमिर खान के ट्रांसफॉर्मेशन के साथ-साथ प्रदीप रावत की जबर्दस्त और डरावनी परफॉर्मेंस के लिए भी जाना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *