पहले बच्चा और फिर करेंगे शादी। हीरोइन का बयान सुन दंग रह गया कोस्टार। बिना शादी के मां बनना चाहती हैं एक्ट्रेस। करीबी दोस्त ने दी अहम सलाह। एक्ट्रेस का स्टेटमेंट हो रहा जबरदस्त वायरल। परिवार को भी लगा तगड़ा झटका। एक मशहूर एक्ट्रेस अपने एक बयान के चलते सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। उन्होंने कहा कि वह मां बनना चाहती हैं और उन्होंने अभी तक शादी नहीं की।
वह बिना शादी के मां बनना चाहती हैं। जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना। यह एक्ट्रेस है भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार आम्रपाली दुबे जिन्होंने हाल ही में अपने एक बयान से सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। लोग पहले शादी और फिर बच्चे की प्लानिंग करते हैं, लेकिन एक्ट्रेस की सोच बिल्कुल अलग है। उन्होंने खुलकर कहा कि उनकी पहली प्रायोरिटी मां बनना है, शादी करना नहीं।
इतना ही नहीं वह एक बेटी को गोद लेने की इच्छा भी जाहिर कर चुकी है। उनकी यह बात जानकर दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ भी कुछ पल के लिए चौंक गए और उन्होंने आम्रपाली को सोच समझ कर फैसला लेने की सलाह दी। यह दिलचस्प बातचीत भोजपुरी रिलिटी शो भोजपुरी बवाल के दूसरे एपिसोड में हुई।
शो के दौरान आम्रपाली ने अपनी जिंदगी से जुड़ा एक ऐसा सपना शेयर किया जिसके बारे में शायद ही किसी ने सोचा होगा। उन्होंने कहा कि वह काफी समय से एक बेटी को गोद लेना चाहती हैं। यह कोई अचानक लिया गया फैसला नहीं है बल्कि कई सालों से उनके मन में यह इच्छा है। एक्ट्रेस ने बताया कि जब भी वह अपने परिवार के बच्चों के साथ समय बिताती हैं तो उन्हें खुद भी मां बनने का एहसास होता है।
उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि उन्हें बच्चों की देखभाल करना पसंद है और वह डायपर बदलने से लेकर उनकी पूरी जिम्मेदारी उठाने के लिए तैयार हैं। एक्ट्रेस की बातें सुनकर निरहुआ ने उन्हें एक दोस्त की तरह समझाया। उन्होंने कहा कि बच्चा पालना सिर्फ भावनाओं का नहीं बल्कि बहुत बड़ी जिम्मेदारी का भी फैसला है। उन्होंने याद दिलाया कि कलाकार के तौर पर राम रूपपाली इस समय अपने करियर के बेहतरीन दौर में है। लगातार शूटिंग, ट्रैवल और प्रोफेशनल कमिटमेंट्स केबीच बच्चे को पूरा समय देना आसान नहीं होगा। बातचीत के दौरान शादी का मुद्दा भी उठाया गया। एक्ट्रेस ने बताया कि उनके घर वाले चाहते हैं कि वह जल्द ही शादी कर लें, लेकिन फिलहाल उनकी सोच कुछ और है।
उन्होंने साफ कहा कि उन्हें अरेंज मैरिज में दिलचस्पी नहीं है और फिलहाल उनकी पहली प्रायोरिटी बच्चा है शादी नहीं। जब निरहुआ ने मजाक अंदाज में शादी की सलाह दी, तो एक्ट्रेस ने हंसते हुए जवाब दिया कि उन्हें अभी तक शादी के लिए कोई सही इंसान नहीं मिला है। आम्रपाली और निरहुआ की दोस्ती लंबे समय से चर्चा में रही है। दोनों ने साथ में कई सुपरहिट भोजपुरी फिल्में [संगीत] दी हैं और उनकी ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री को फैंस खूब पसंद भी करते हैं।
इसी वजह से दोनों के अफेयर और शादी की अफवाहएं भी कई बार उड़ चुकी हैं। हालांकि आम्रपाली और निरहुआ दोनों कई मौकों पर साफ कर चुके हैं कि उनके बीच सिर्फ गहरी दोस्ती और प्रोफेशनल रिश्ता है। फिलहाल आम्रपाली का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।