सलमान के लेटेस्ट हुलिए ने किया था हैरान। वायरल लुक को देख फैंस को लगा था 440 वोल्ट का झटका। चुप्पी तोड़ भाईजान ने बदले हुलिए पर दिया रिएक्शन। बॉलीवुड के दबंग खान यानी कि सलमान खान की कुछ वक्त पहले ही मुरझाए चेहरे और पिच के गालों के साथ तेजी से तस्वीरें और वीडियोस इंटरनेट पर वायरल हुई थी।
साइड के सलमान के इस हुलिय को देख चाहने वालों को 440 वोल्ट का झटका भी लगा था। साथ ही अचानक से एक्टर के बदले हुलियों को देख लोग तरह-तरह के दावे और सवाल भी कर रहे थे। कोई इसे बुढ़ापे का नाम दे रहा था तो कोई इसे बीमारी से भी जोड़ रहा था। तो बहुत से लोगों ने इसे स्ट्रेस का नाम भी दिया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर भाईजान के कंसर्न में फैंस के कमेंट्स की बाढ़ आ गई थी।
60 के सलमान खान की चिंता में लाखों चाहने वाले देश के कोने-कोने से इस हुले के पीछे की वजह जानने की कोशिश कर रहे थे। तो अब खुद सलमान खान ने इस वायरल हो पर अपना रिएक्शन दे दिया है और चुप्पी तोड़ते हुए इस ड्रास्टिक चेंज के पीछे की वजह भी बता दी है। सबसे पहले आपको बता दें कि सलमान खान हाल ही में छोटे भाई सोहेल खान को शो द अलायंस में सपोर्ट करने पहुंचे थे और इसी दौरान भाईजान ने शेयर किया कि एक्टर ने एक-दो नहीं बल्कि पूरे 16 किलो वजन कम किया है। फैंस के चिंता और तमाम सवालों का जवाब देते हुए सलमान खान ने अपने फैंस को भरोसा भी दिलाया।
साथ ही साथ इस बदले अंदाज और लुक पर बात करते हुए साफ कहा कि किसी चिंता की बात नहीं है बल्कि यह एक फिटनेस जर्नी का हिस्सा है जो कि एक्टर ने काफी सोच समझकर शुरू की है। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि शर्ट पैंट के साथ सर पर टोपी पहने सलमान खान फुल स्वैग में शो द अलायंस में एंट्री लेते हुए दिखाई दिए। बातचीत के दौरान सलमान खान ने सोहेल खान को बताया कि वह अपने फिटनेस पर काम कर रहे थे और इसी वजह से उन्होंने वजन भी कम किया।
इसके बाद में सोहेल भी अपने एप्स दिखाते हैं और बताते हैं कि उन्होंने भी 12 केजी वेट डाउन किया है। आगे सलमान ने अपनी प्रोग्रेस के बारे में भी बात करते हुए शेयर किया कि उन्होंने 16 किलो वजन कम किया है। सलमान ने बताया कि कुछ प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं तो प्रोडक्शन कमिटमेंट्स के लिए वह अपने टारगेट वेट पर काम करते रहेंगे।
इसके बाद खान ब्रदर्स आपस में बातचीत करते हुए और मुस्कुराते हुए भी साफ-साफ नजर आ रहे हैं। वेल, अब सलमान खान के इस खुलासे से साफ है कि भाईजान ने अपने लुक और फिजिक में अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की वजह से बदलाव किए हैं।
जिसे सुनने के बाद फैंस ने राहत की सांस ली है और अब भाईजान की चिंता छोड़ फैंस राहत की सांस ले रहे हैं। हालांकि सोहेल से मिलने द अलायंस में आए सलमान खान एकदम फिट और स्टाइलिश भी नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में आप भाईजान के स्वैग से लेकर सॉलिड बॉडी भी साफ-साफ देख सकते हैं और इस अंदाज पर अब फैंस खूब दिल रहे हैं और तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं