Cli

बॉलीवुड छोड़ किसान बना मशहूर एक्टर, तंगी के चलते बेचनी पड़ी कार !

Uncategorized

बॉलीवुड छोड़ किसान बना मशहूर एक्टर। खेतीबाड़ी कर बर्बाद हो गया हीरो। कर्ज में डूबे एक्टर को सुननी पड़ी खरीखोटी। तंगी के चलते बेचनी पड़ी कार। एक्टर का बयान सुन दंग रह गए चाहने वाले। फिल्मों ने बचाई डूबती नैया। मशहूर टीवी शो साराभाई वर्सेस साराभाई के रोशेष को भला कौन भूल सकता है? अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग से घर-घर में मशहूर हुए राजेश कुमार एक वक्त पर टीवी के सबसे पसंदीदा एक्टर्स में गिने जाते थे।

लेकिन करियर की पीठ पर उन्होंने एक ऐसा फैसला लिया जिसने उनकी पूरी जिंदगी बदल दी। उन्होंने एंटरटेनमेंट की दुनिया छोड़ दी और किसान बनने का सपना चुन लिया। हालांकि यह कदम उन्हें बहुत ज्यादा भारी पड़ गया। राजेश कुमार एक्टिंग से ब्रेक लेकर गांव चले गए। उनका मानना था कि खेती सिर्फ पेशा नहीं बल्कि देश और किसानों के लिए कुछ करने का जरिया भी है। उन्होंने पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ खेती शुरू की।

कई साल खेतों में बिताए, फसलें उगाई और नई शुरुआत की। लेकिन किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था। बाढ़ ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया और देखते ही देखते पूरी फसल बर्बाद हो गई। इस नुकसान ने उन्हें फाइनेंशियली बुरी तरह तोड़ दिया। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में राजेश ने अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर को याद किया।

उन्होंने बताया कि लोग जिस समय को उनके करियर का गोल्डन फेज मानते हैं, उसी वक्त उन्होंने 42 साल की उम्र में एक्टिंग छोड़ने का फैसला कर लिया था। उन्होंने कहा कि वह खेती की तरफ मुड़े लेकिन वहां सब कुछ खो दिया। आखिरकार जिसके बाद साल 2022 में उन्हें दोबारा एक्टिंग की दुनिया में लौटना पड़ा। एक्टर ने कहा कि यह दौर उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी परीक्षा थी। आर्थिक तंगी इतनी बढ़ गई थी कि वह कर्ज में डूबने लगे। हालत यह हो गई थी कि क्रेडिट कार्ड रिकवरी एजेंट उनके घर के नीचे चौकीदार केबिन में फोन करके उन्हें गालियां देते थे

क्योंकि वह पैसे नहीं चुका पा रहे थे। उनके लिए यह दौर बेहद तकलीफ भरा था। इतना ही नहीं राजेश को अपनी कार तक बेचनी पड़ गई थी। उन्होंने बताया कि उनके पास आखिरी बची कार भी उन्हें अपने किसानों को देनी पड़ी क्योंकि वह उन्हें मेहनताना नहीं दे पा रहे थे। एक वक्त ऐसा भी आया जब उनके पास लगभग कुछ नहीं बचा था। लेकिन इन सब मुश्किलों के बावजूद उन्होंने खुद को कभी टूटने नहीं दिया।

उन्होंने साफ कहा कि उन्होंने डिप्रेशन, चिंता या किसी भी तरह की नेगेटिव सोच को खुद पर हावी नहीं होने दिया। राजेश का कहना है कि उन पांच सालों ने उन्हें पूरी तरह बदल दिया। अब वह पहले से ज्यादा जमीन से जुड़े और मजबूत इंसान बन चुके हैं। यह एक्सपीरियंस उन्हें जिंदगी की सबसे बड़ी सीख देकर गया है। आज राजेश कुमार फिर से एक्टिंग की दुनिया में वापस लौट चुके हैं और एक नई शुरुआत कर रहे हैं। वो जल्द ही फिल्म ओ माय डॉग में नजर आएंगे जो 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी जिसका उनके चाहने वाले बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ब्यूरो रिपोर्ट ई2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *