कि हम अपने आराध्य भगवान श्री नरेंद्र मोदी जी इनका मंदिर बनाएंगे। इसीलिए बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड [संगीत] की पहली बैठक में ही हमने यह निर्णय लिया कि अब बिहार के अंदर में भगवान श्री नरेंद्र मोदी जी का पटना में भव्य मंदिर बनेगा। बिल्कुल संभव है।
अगर सरकार नहीं बनाएगी तो हम लोग चंदा मांगेंगे, भीख मांगेंगे और नरेंद्र मोदी जी का मंदिर बनेगा। हम लोगों ने मंत्रिमंडल सचिवालय के अंदर में बैठक जो हुई थी बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की उसमें हम लोगों ने यह प्रस्ताव दिया कि श कल्याण बोर्ड की तरफ से कि भगवान श्री नरेंद्र मोदी जी का मंदिर बने क्योंकि हमारा कोई भगवान नहीं है और हमारा कोई मंदिर नहीं है। तो हम लोगों के भगवान तो वही हैं जिन लोगों ने हम लोगों को अधिकार दिया। 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने ट्रांसजेंडर प्रोटेक्शन एक्ट पास किया। फिर उसके बाद बिहार में कल्याण बोर्ड बना।
हमारे लोग दरोगा बने। हम लोगों को मंत्रिमंडल सचिवालय में जगह मिली तो यह एक बहुत बड़ा काम है कि जिस समुदाय को समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को कोई नहीं पूछता था। आज पहली बार उन लोगों को इतना बड़ा वो मिल रहा है। इज्जत सम्मान मिल रहा है। शिक्षा का अवसर मिल रहा है। हमारे लोग दरोगा बन रहे हैं। तो इसीलिए हमने प्रस्ताव दिया कि हम अपने आराध्य भगवान श्री नरेंद्र मोदी जी इनका मंदिर बनाएंगे। क्योंकि जिस तरीके से भगवान श्री राम जी ने मां अहिल्या का, मां सबरी का, भगवान केवट जी का, भगवान जटायु जी का, भगवान निषाद जी का उन्होंने उद्धार किया। उसी तरीके से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भी किन्नर समुदाय का उद्धार किया और आज इसी वजह से हम लोगों को समाज में इज्जत सम्मान मिल रहा है।
इसीलिए बिहार कल्याण बोर्ड की पहली बैठक में ही हमने यह निर्णय लिया कि अब बिहार के अंदर में भगवान श्री नरेंद्र मोदी जी का पटना में भव्य मंदिर बनेगा और यह मंदिर के लिए प्रस्ताव पास भी हो चुका है। जल्दी ही बिहार सरकार हमें भूमि आवंटित करेगी और इस भूमि का शिलान्यास स्वयं हमारे मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के अनन्य भक्त श्री सम्राट चौधरी जी करेंगे। अच्छा ये बताइए आप नरेंद्र मोदी जी की जो मंदिर बनाने की बात कर रहे हैं और भी तो लोग और भी नेता हैं नरेंद्र मोदी ही क्यों पसंद आ गए?
क्योंकि उन्होंने ही हमारे लोगों का कल्याण किया और किसी प्रधानमंत्री जी ने तो हमारे बारे में सोचा ही नहीं किन्नरों को अधिकार ही नहीं मिला। प्रधानमंत्री जी, नरेंद्र मोदी जी अगर नहीं होते तो क्या आपको लगता है कभी हम लोगों को अधिकार मिलता?
क्या लगता है आपको कभी किन्नरों को सचिवालय में प्रवेश मिलता? क्या आपको लगता है कभी किन्नर लोग दरोगा बनते? तो इसीलिए ये ये कालनेमी लोग नहीं देख पा रहे हैं। लेकिन हम लोग तो हमें तो रामायण में आशीर्वाद मिला था कि कलयुग में भगवान को पहचानने की शक्ति सिर्फ किन्नर लोगों में होगी। और इसीलिए किन्नर लोगों ने पहचाना और बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड के माध्यम से ये प्रस्ताव उठा और बिहार सरकार ने इसे पास कर दिया है। अब जल्दी ही हमारे पटना में जब भव्य मंदिर बनेगा तो आप देखिएगा हमारे यहां पर हमारे लोगों का कल्याण होगा और आने वाले दिनों में इसी से किन्नर समाज के लोग लोकसभा और राज्यसभा भी जाएंगे।
आज समाज कल्याण विभाग के बिहार सरकार के किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक थी। हजारों वर्षों से जो हम लोगों को अधिकार सम्मान नहीं मिला। नरेंद्र मोदी जी के वजह से आज किन्नर समुदाय को बिहार के सचिवालय में बैठने का मौका मिला है और इसीलिए आज हम लोगों ने प्रस्ताव दिया है कि देश में पटना के जिला में भगवान श्री नरेंद्र मोदी जी का मंदिर बने क्योंकि हम लोगों को नरेंद्र मोदी जी ने प्रोटेक्शन एक्ट पास करके आज समानता और सुरक्षा का अधिकार दिया तब इसी वजह से हम लोगों को सचिवालय में बैठने की जगह मिली है। इसीलिए हम स्पष्ट तौर पर कहना चाहते हैं कि हमारी प्रमुख मांग है कि जब नरेंद्र मोदी जी का मंदिर बन जाएगा तो यह सारे अधिकारी लोग किन्नरों का सम्मान भी करेंगे और को अधिकार भी देंगे।
आज बहुत धन्यवाद देना चाहते हैं डॉक्टर डॉक्टर गुप्ता जी जो हमारी समाज कल्याण की मंत्री हैं। उन्होंने हमारी बातों को सुना और हमारी चीजों को सुना। इसके अलावा एक इतना बड़ा विषय है यह कि जब ट्रांसजेंडर समुदाय का कोई मंदिर नहीं है। समुदाय के कोई देवी देवता नहीं है। उसी तरीके से भगवान राम के जो आज उत्तराधिकारी हैं श्री नरेंद्र मोदी जी हम लोगों ने मांग की है कि भगवान श्री नरेंद्र मोदी जी के नाम का मंदिर बने। जी सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री हैं।
हां तो बहुत अच्छा बात है। जब नरेंद्र मोदी जी का मंदिर बन जाएगा तो सम्राट चौधरी जी उसकी पहली पूजा आरती करेंगे। बहुत बड़ी बात। मंदिर हम लोगों को बनाएंगे सरकार बनाएगी मंदिर सरकार नरेंद्र मोदी जी मंदिर पटना पटना का जो सबसे इंपॉर्टेंट जगह होगा वहां पर मंदिर बनेगा जी बैठक में क्या बातें हुई बैठक में किन्नरों के कल्याण के विषय में बात हुई लेकिन किन्नरों का जब तक कोई सुनने वाला नहीं है जब तक हमारे भगवान नहीं होंगे आज नरेंद्र मोदी जी के कारण हम लोगों को यहां बुलाया गया आज हम लोगों को सदस्य अध्यक्ष बनाया गया तो बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड बिहार सरकार द्वारा यह प्रस्ताव लाया जाएगा कि बिहार सरकार श्री नरेंद्र मोदी जी का मंदिर बनाए और किन्नरों को सब अधिकार मिले जो महिला और पुरुष को अधिकार है। कितने लोगों को सम्मिलित किया गया?
चार चार लोगों को सुरैया नायक जी हैं। सुरैया नायक जी इन्होंने भी प्रस्ताव रखा है। अच्छा मंदिर बनाने का मंदिर नरेंद्र मोदी जी का। जी क्या कुछ कहेंगे? हम लोग हम लोग स्पष्ट कहना चाहते हैं। नर नाहर श्री नर नाहर श्री नरेंद्र मोदी का मंदिर भव्य बनाएंगे। हम कसम राम की खाते हैं। हम मंदिर यही बनाएंगे। मंदिर नहीं बनाए बहुत अच्छी बात है। बहुत खुशी की बात है। मंदिर बनना अच्छा बात है। मैं बहुत खुश हूं और किन्नर समाज के लिए मंदिर के बगल में एक आश्रम भी होना चाहिए। जो पूरा पटना राजधानी है ना।
तो किन्नर के जब आश्रम बन जाएगा तो सारे बगल में मंदिर में पूजा भी करेंगे उनका और हम लोग और रात शाम हो जाएगा तो हम लोग मतलब अपना बैठने का उठने का मौका मिल जाएगा नरेंद्र मोदी जी का मंदिर पहला मंदिर होगा जहां किन्नर समुदाय के पुजारी होंगे ये सबसे बड़ी चीज होगी वहां पर आश्रम होगा वहां स्कूल होगा और बिहार का पहला ट्रांस जेंडर स्कूल बिहार का पहला ट्रांसेंडर अस्पताल बिहार का पहला मंदिर नरेंद्र मोदी जी का मंदिर बनेगा तो सबको न्याय न्याय मिलेगा। गरीब से गरीब व्यक्ति को वहां से न्याय मिलेगा। काश हम लोगों को आश्रम मिल जाएगा।
नरेंद्र मोदी जी का मंदिर बनेगा। बिल्कुल संभव है। अगर सरकार नहीं बनाएगी तो हम लोग चंदा मांगेंगे, भीख मांगेंगे और नरेंद्र मोदी जी का मंदिर बनेगाl