सोचिए एक प्रोटेस्ट हो और उस प्रोटेस्ट को लेकर देश में एक बड़ी बहस छिड़ जाए और फिर उसी मुद्दे पर फिल्म बनाने का ऐलान हो जाए। यही वजह है कि इस वक्त सोशल मीडिया पर एक नई कंट्रोवर्सी देखने को मिल रही है। दिल्ली के जंतरमंतर पर हुआ प्रोटेस्ट जिसे जजी प्रोटेस्ट कहा गया अब उसको लेकर पूरी फिल्म बनने वाली है। रिपोर्ट की मानें तो इस पर आधारित एक फिल्म बनाने की तैयारी भी स्टार्ट हो चुकी है
और तो और उसका ऑफिशियली जो टाइटल है उसे भी रजिस्टर्ड करा दिया गया है। यही वजह है कि इंटरनेट भी पूरी तरह से गर्म है। कुछ लोग कह रहे हैं कि इस घटना पर फिल्म बनाना बिल्कुल नॉर्मल सी बात है। अगर देश में कोई मुद्दा एक कंट्रोवर्सी पैदा करता है तो सिनेमा उसे अपने अलग नजरिए से देख सकता है। लेकिन दूसरी तरफ लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या जो ताजा विवाद है
उस पर इतनी जल्दी फिल्म बनाना ठीक है? क्या उस पे कहानी के सारे पक्ष आ जाएंगे या फिर फिल्म सभी पहलुओं से दिखाने की कोशिश की जाएगी। अब यही सवाल सोशल मीडिया पर घूम रहा है। आपको बता दें इस फिल्म का टाइटल द एक्सीलेंट अ कॉकरोच पार्टी के नाम से रजिस्टर्ड कराया गया है। वहीं रिपोर्ट की मानें तो फिल्म का टाइटल रजिस्टर्ड होने के
बाद सोशल मीडिया पर माहौल और ज्यादा गर्म हो चुका है। हालांकि अभी तक कास्ट डायरेक्टर और रिलीज़ डेट को लेकर कोई भी ऑफिशियली जानकारी सामने नहीं आई है। यानी कि फिलहाल इतना तो तय है कि इस मुद्दे पर फिलहाल फिल्म बनने की जो दिशा है उसमें कदम बढ़ाया जा चुका है। अब जरा सोचिए कि आज के दौर में न्यूज़ और सिनेमा के बीच कितनी कम दूरी हो गई है। जो घटना कुछ दिन पहले हेडलाइंस में थी,
अब वही मूवी स्क्रिप्ट बनने की तरफ बढ़ रही है। यही वजह है कि लोग इसे सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि एक नया पॉलिटिकल डिबेट मान रहे हैं। कुछ यूज़र्स का कहना है कि ऑडियंस को हर विषय में अलग-अलग नजरिए से उसे देखने का अधिकार है। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि जब मामला इतना ज्यादा गसिप में हो तब उस पर फिल्म बनाने से विवाद और ज्यादा बढ़ सकता है। यानी कि फिल्म अभी तक बनी नहीं लेकिन डिबेट है कि स्टार्ट हो गई। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या फिल्म में सिर्फ एंटरटेनमेंट होगा या फिर यह एक बड़ा पॉलिटिकल डिस्कशन शुरू कर देगी। फिलहाल मेकर्स की ओर से ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन कहानी किस दिशा में जाएगी यह तो आने वाला वक्त बताएगा। लेकिन इतना तो तय है कि जंतरमंतर पर शुरू हुई बहस अब बड़े पर्दे तक पहुंच गई है और रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर लोगों में काफी ज्यादा एक्साइटमेंट है।