क्या आपने फिल्म के डायरेक्टर के प्यार में थी उर्मिला? क्या शादीशुदा डायरेक्टर संग मंदिर में की थी सीक्रेट शादी? उर्मिला के लिए पति ने दिया धोखा। रोती रह गई डायरेक्टर की पहली बीवी। मुस्लिम पति से तलाक के 2 साल बाद उर्मिला की पहली सीक्रेट शादी का खुलासा। सीनियर जर्नलिस्ट ने किया उर्मिला और शादीशुदा डायरेक्टर की गुपचुप शादी का दावा। जी हां, पति मोहसीन अख्तर से तलाक के 2 साल बाद उर्मिला मानतोड़कर अपनी सीक्रेट शादी के दावों की वजह से सुर्खियों में हैं। सबसे पहले तो आपको बता दें कि वह शादीशुदा डायरेक्टर कोई और नहीं बल्कि रामगोपाल वर्मा हैं।
जी हां, वही रामगोपाल वर्मा जिनके साथ एक वक्त में उर्मिला मानतोड़कर के अफेयर के किस्सों ने गोसिप्स के गलियारों में खूब बस क्रिएट किया था। कहा जाता है कि इस अफेयर की खबरों की वजह से रामगोपाल वर्मा की शादीशुदा जिंदगी में भूचाल आ गया था और अब एक सीनियर जर्नलिस्ट ज्योति वेंकटेश ने दावा किया है कि रामगोपाल वर्मा और उर्मिला ने मंदिर में गुपचुप शादी कर ली थी।
इंडस्ट्री के भी कुछ लोगों को इस शादी की खबर थी। फिर अचानक ऐसा क्या हुआ कि यह रिश्ता आगे नहीं बढ़ सका। बता दें कि उर्मिला और रामगोपाल वर्मा की सीक्रेट शादी को लेकर ज्योति वेंकटेश ने यह दावे सिद्धार्थ कनन के पडकास्ट में किए हैं। उन्होंने पॉडकास्ट में बताया कि वह अपनी मैगजीन में रामगोपाल वर्मा और उर्मिला के बारे में लिखते थे। लेकिन उन पर दोनों की तरफ से स्टोरी ना लिखने का प्रेशर रहता था। इसके आगे ज्योति ने साउथ के एक्टर चिरंजीवी का नाम लेते हुए चौंकाने वाला दावा किया। ज्योति ने कहा कि एक बार मुझे चिरंजीवी मिले। उस समय वो जेंटलमैन फिल्म कर रहे थे। उन्होंने मुझसे कहा कि तुम इतना लिखते हो। यह क्यों नहीं लिखा कि रामगोपाल वर्मा ने उर्मिला से शादी कर ली है। मैंने उनसे कहा कि शादी कब हुई? मुझे अफेयर का पता था। चिरंजीवी ने कहा कि हां दोनों की शादी हुई है। दोनों ने आंध्र प्रदेश के मंदिर में शादी की थी। मैंने कहा कि मैं विश्वास नहीं करता।
ऐसे तो कोई भी बोल सकता है। चिरंजीवी ने कहा कि मैं कह रहा हूं कि शादी हुई है। उन्होंने मुझे मंदिर में एक शख्स का नंबर दिया जिसने दोनों की शादी कराई थी। मैंने मैगजीीन में लिखा कि दोनों की शादी हो गई है। इसके आगे ज्योति ने बताया कि आर्टिकल लिखने से पहले उन्होंने उर्मिला को फोन किया था। सवाल पूछे जाने पर उर्मिला रोने लगी। ज्योति ने बताया कि तब उर्मिला ने रोते हुए कहा था कि आप मुझे कितने समय से जानते हैं? मेरे बारे में आप ऐसा कैसे लिख सकते हैं? हालांकि इसके साथ ही ज्योति ने यह भी बताया कि उस वक्त उर्मिला रोई लेकिन उन्होंने शादी की बात को नहीं नकारा। उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया था। वहीं जब उन्होंने रामगोपाल वर्मा से फोन पर शादी को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने कोई कमेंट नहीं किया। इसके आगे ज्योति ने बताया कि तब उन्होंने कहा था कि आपकी बीवी रो रही है और आप एक्ट्रेस के साथ अफेयर चला रहे हैं। यह सुनकर रामगोपाल वर्मा ने सिर्फ इतना ही कहा कि वह इस पर कोई बात नहीं करना चाहते। इसी पडकास्ट में रामू और उर्मिला का रिश्ता टूटने की वजह का भी खुलासा उन्होंने किया है।
ज्योति के मुताबिक उर्मिला रामगोपाल वर्मा से कानूनी तौर पर शादी करना चाहती थी लेकिन रामू इस शादी के लिए तैयार नहीं थे। उन्होंने उर्मिला के साथ लीगली शादी नहीं की और इसके बाद दोनों अलग हो गए। उर्मिला और रामगोपाल वर्मा की सीक्रेट शादी को लेकर किया गया यह दावा अब हर किसी का ध्यान बटोर रहा है। हालांकि उर्मिला और रामगोपाल वर्मा ने इन दावों पर अभी तक चुप्पी साधी हुई है। देखना होगा कि एक्ट्रेस इन दावों का क्या जवाब देंगी।