Cli

सावधान ! सोया चाप, मोमोज का खौफ!नाक सच होश उड़ा देगा

Uncategorized

सोया चाप, मोमोज, चटनी और तंदूरी रोटी खाने के अगर आप शौकीन हैं तो सावधान हो जाइए क्योंकि नोएडा से लेकर जोधपुर तक खानेपीने की चीजों को पैरों तले रौंदकर तैयार करने के घिनौने वीडियो सामने आ चुके हैं। इंसान के पसीने और पैरों की गंदगी से गुदा जा रहा ये जो आटा है उस सेहत के लिए अब काल बन रहा है।

लेकिन प्रशासन सोया हुआ है। यह रिपोर्ट आपको देखनी चाहिए। अगर आप भी वीकेंड पर या शाम ढलते ही सोया चाप, गरमागरम मोमोज, तंदूरी रोटी और तीखी मोमोज चटनी के दीवाने हैं, तो थोड़ा ठहर जाइए। प्लेट में सजी यह लजीज डिश आपके पेट में जाने से पहले किस दौर से गुजर कर आ रही है, उसे देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। बाजार में बिकने वाले आपके पसंदीदा फूड आइटम्सआपकी सेहत का टेस्ट नहीं बल्कि बीमारियों का सौदा कर रहे हैं।

रेस्टोरेंट, ढाबे और खाने-पीने की दुकानों पर स्वच्छता की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। ऐसीऐसी तस्वीरें सामने आ रही हैं जो आपको झकझोर कर रख देंगी। ताजा सनसनीखेज मामला सामने आया है। यूपी के हाईटेक शहर नोएडा से। सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर किसी को भी मिच लिया जाए। तस्वीरों में देखिए फर्श पर सोया चाप का सफेद चिपचिपा मिश्रण फैला हुआ है और इस गंदगी के बीच एक युवक पीठ के बल लेटा हुआ है। हद तो तब हो जाती है जब दूसरे लोग उसके हाथ पैर पकड़ कर उसे पूरे फर्श पर घसीट रहे हैं, उछाल रहे हैं और घुमा रहे हैं। मकसद है शरीर के वजन और गंदगी से सोया चाप का आटा गूंथना। जिस सोया चाप को आप बड़े चाव से प्रोटीन का सोर्स मानकर खाते हैं, उसे इंसानी पसीने और पैरों के नीचे रौंद कर तैयार किया जा रहा है।

कुछ ही समय पहले एक और घिनौना वीडियो सामने आया था जिसमें एक महिला स्टील के बड़े बर्तन में नंगे पैर खड़े होकर लाल तीखी मोमोज चटनी को पैरों से मसल रही थी। इतना ही नहीं जून के महीने में भी एक वीडियो वायरल हुआ था। जहां महिला पैरों से आटा गूंद रही थी और उन्हीं हाथों से रोटियां और पराठे बेलकर लोगों को परोस रही थी। अब जरा राजस्थान के जोधपुर की इन तस्वीरों पर नजर डालिए। यहां एक शख्स लाल चटाई पर फैले सैकड़ों किलो मैदे और आटे के ढेर पर नंगे पैर खड़ा है।

चप्पल जूते पहनकर काम करने वाले इन कारीगरों के पैरों तले यह आटा गूंदा जा रहा है। सोया चाप, मोमोजो या तंदूरी रोटी हर जगह सिर्फ और सिर्फ बीमारियों का खतरनाक कॉकटेल तैयार किया जा रहा है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर खाद्य सुरक्षा विभाग सोया हुआ क्यों है?

फूड सेफ्टी अफसर नींद से कब जागेंगे? स्वास्थ्य और जिंदगी की कोई कीमत नहीं है। लाइसेंस बांटने वाले अधिकारी चेकिंग क्यों नहीं करते? मोमोज को बनाने में या चटनी बनाने में पैर का पैरों का इस्तेमाल हो रहा है। यह बहुत ही ज्यादा गलत चीज है। पहली बात तो ये है कि ऐसी ही प्रॉब्लम्स की वजह से जो बीमारियां है जैसे कि हेपेटाइटिस ए है, हेपेटाइटिस ई है, फूड पोइजनिंग है, वोमिटिंग है, दस्त है, डसेंट्री है और टाइफाइड है। ये सब बहुत ज्यादा चांस हो जाता है होने का। इसलिए हमें बहुत ही ज्यादा सचेत रहना चाहिए। पैसों की अंधी दौड़ में लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले इन धंधेबाजों पर कड़ी कारवाई कब होगी?

अगर समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए तो ढाबों और दुकानों से मिलने वाला यह खाना अस्पतालों का रास्ता तय कराता रहेगा। देखना होगा कि इस वायरल वीडियो के बाद प्रशासन किस पर और कब बुलडोजर चलाता है या फिर यह मामला भी ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *