मेरे पैट से ज्यादा पेपर लीक हो रहे हैं। नीट पेपर लीक एक नेशनल इशू है। मुझे उन छात्रों के लिए दुख है जिन्होंने अपनी जान गवा दी। यह बयान दिबिसा महंता का है। दिबिसा के दो परिचय हैं। पहला यह कि दिबिसा पेपर लीक के खिलाफ प्रोटेस्ट करने वाली एक छात्रा है और दूसरा परिचय यह है कि दिबिसा असम सरकार के एक मंत्री केशव महंता की बेटी हैं। प्रोटेस्ट में जब मंत्री की बेटी शामिल हुई तो असम के मुख्यमंत्री हेमंता विश्व शर्मा का बयान भी सामने आया। हेमंता ने
अपील की कि इस कदम के लिए मंत्री को परेशान ना किया जाए। साथ में यह भी कहा कि बच्चों की ऐसी हरकतों के लिए माता-पिता को जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए। 23 जुलाई को गुवाहाटी में नीट पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर प्रोटेस्ट हो रहा था। इस प्रोटेस्ट में असम कैबिनेट मंत्री केशव महंता की बेटी दिबिसा महंता भी शामिल हुई। केसफ बीजेपी की क्षेत्रीय सहयोगी पार्टी असम गण परिषद के नेता हैं और साइंस टेक्नोलॉजी एंड क्लाइमेट चेंज विभाग के मंत्री भी हैं। प्रोटेस्ट के दौरान इनकी बेटी दिवििस ने कहा कि मेरे पैड से ज्यादा पेपर लीक हो रहे हैं।
इसके अलावा भी वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करती हुई नजर आई। एक वीडियो में दिवििसा कहती हैं यह बहुत दुखद है और मैं बता नहीं सकती कि जो हिंसा हो रही है उसे देखकर मुझे कितना बुरा लग रहा है। स्टूडेंट्स बस शांतिपूर्ण विरोध करना चाहते थे लेकिन वो बहुत हिंसक हो गया। लाठी चार्ज हुआ, आंसू गैस छोड़ी गई। सब कुछ हुआ। मैं कहना चाहूंगी कि मुझे हर उस छात्र पर बहुत गर्व है जो उस दिन वहां यानी जंतरमंतर पहुंचा और अपनी बहादुरी दिखाई। उन्होंने ही मुझे यहां आने के लिए प्रेरित किया। रिपोर्ट के मुताबिक दिबिसा ने इंग्लैंड की यूनिवर्सिटी से अपना पोस्ट ग्रेजुएशन पूरा किया है। उनके पास दो अलग-अलग विषयों में मास्टर की डिग्री है। खैर 25 जुलाई को मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान एक पत्रकार ने दिविसा के प्रोटेस्ट में शामिल होने से लेकर एक सवाल किया। इस पर हेमंता ने कहा, “मेरे बच्चे जो कहते हैं, उसके लिए मैं कैसे जवाबदेह हो सकता हूं?”
मेरा अपना भाई भी मेरी किसी बात से सहमत नहीं है। मेरे बच्चे भी मेरी बहुत सी बातों से सहमत नहीं है। यहां जितने भी पत्रकार बीजेपी के खिलाफ रील बनाते हैं, उन सबके माता-पिता बीजेपी समर्थक हैं। उसने यानी दिव्य साहब मोदी जी के खिलाफ बात की है और मुझे इस बात का बहुत दुख है। अगर कभी उससे मुलाकात हुई तो मैं उससे भी बात करूंगा। हेमंता ने कहा कि जब बच्चे बड़े हो जाते हैं तो उनके कामों को उनके माता-पिता से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। आगे उन्होंने कहा कि अगर कल मेरा बेटा भी कुछ गलत कह दे तो हैरान मत होना। मेरा बेटा आगे चलकर वकील बनेगा और शायद उन लोगों का प्रतिनिधित्व भी करें जिन्हें मैं पसंद नहीं करता। उसने यानी दिवििस ने जो कहा वो
गलत था। इसके लिए हम लड़की से बात करेंगे। हम पिता को क्यों परेशान करें। मैं उनके लगाए गए नारों से सहमत नहीं हूं। जब मैं उनसे अगली बार मिलूंगा तो निश्चित रूप से इस बारे में बात करूंगा और उन्हें समझाने की कोशिश करूंगा कि उन्होंने जो कहा वो सही नहीं था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नीट यूजी पेपर लीक को लेकर दिल्ली के जंतरमंतर पर करीब 1 महीने तक कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन चला। धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा प्रदर्शनकारियों की सबसे प्रमुख मांगों में से एक था। 25 जुलाई को धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के साथ यह प्रोटेस्ट खत्म हो गया। उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रहलाद जोशी अब देश के शिक्षा मंत्री का काम भी देखेंगे। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। बाकी दिबिसा वाले केस में आपकी क्या राय है? कमेंट करके बता सकते हैं। खबर लिखी है हमारे साथी अर्पित ने। मेरा नाम है विभावरी। देखते रहिए दल टॉप। शुक्रिया। [संगीत]