शादी के कुछ महीनों बाद ही टूटा रिश्ता। यूके 07 राइडर ने पत्नी पर लगाया सबसे बड़ा धोखे का इल्जाम। अनुराग डोभाल के वीडियो ने मचा दिया सोशल मीडिया पर तूफान।
यूबर और बिग बॉस फेम यूके 07 राइडर यानी कि अनुराग डोभाल की पर्सनल लाइफ एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। उनकी मैरिड लाइफ में बहुत बड़ा ट्विस्ट आया है। जिसने सोशल मीडिया पर बैठे हुए यूज़र्स को शॉक कर दिया है। अनुराग ने अपने YouTube चैनल पर एक लंबा वीडियो शेयर कर अपनी पत्नी रतिका पर चीटिंग के सीरियस एलगेशंस लगाए हैं। जिन्हें सुनकर उनके फैंस भी हैरान रह गए।
वीडियो में अनुराग ने साफ कहा कि उनकी पत्नी ने उन्हें धोखा दिया है और सबसे शॉकिंग बात यह रही कि उन्होंने इस पूरे मामले में अपने ही एक क्लोज फ्रेंड का नाम भी ले लिया है। अनुराग का कहना है कि उन्हें लंबे वक्त से शक था कि उनका क्लोज फ्रेंड और रतिका दोनों मिलकर उन्हें धोखा दे रहे हैं। लेकिन जब उनके हाथ कुछ बातें और प्रूफ लगे तो उन्होंने पूरे मामले का सच सामने लाने का फैसला किया।
क्योंकि हम आपको वॉग का वीडियो तो नहीं दिखा सकते इसलिए फोटोस के जरिए पूरा मामला बताते हैं कि आखिर अनुराग ने क्या-क्या बताया। फोटोज में देखा जा सकता है कि अनुराग अपनी पत्नी से सीधे सवाल करते हुए नजर आते हैं। वो उनसे पूछते हैं कि क्या शादी के बाद उनकी किसी दूसरे इंसान से बातचीत या मुलाकात हुई थी? जवाब में रतिका इन इल्जामों से साफ मना करती हैं और कहती हैं कि ऐसा कुछ भी नहीं है।
लेकिन अनुराग यहीं नहीं रुकते। इसके बाद वह एक ऐसा हिस्सा दिखाते हैं जिसमें वह अपने उसी दोस्त के साथ दिखाई देते हैं जिसका नाम इस पूरी कंट्रोवर्सी में सामने आया है। बातचीत के दौरान अनुराग लगातार सवाल पूछते हुए दिखाई दे रहे हैं कि आखिर इतनी बड़ी चीटिंग उनसे क्यों छुपाई गई? अनुराग एक और दावा करते हैं। उनके मुताबिक शादी के बाद रतिका उस दोस्त से मिलने गई थी। इसी सिलसिले में अनुराग एक फ्लैट के मालिक से भी बातचीत करते हुए नजर आते हैं।
वीडियो में फ्लैट मालिक यह कहते हुए सुनाई देते हैं कि रतिका वहां कुछ दिनों तक रुकी भी थी और उनके साथ तीन लोग मौजूद थे जिनमें अनुराग का एक दोस्त भी शामिल था। एक ऑडियो क्लिप भी सुनाई देती है जिसमें एक स्ट्रेंजर रतिका की प्रेगनेंसी से जुड़ी बातें करता है। अनुराग ने इस ऑडियो का जिक्र करते हुए कई सीरियस एलगेशन लगाए। हालांकि इन सब एलगेशंस पर अभी तक रतिका ने कुछ भी पब्लिकली नहीं बोला है। अनुराग ने अपने बेटे का जिक्र किया।
उन्होंने बताया कि उन्हें अपने ही बच्चे से मिलने नहीं दिया जा रहा। उनका कहना है कि वह अपने बेटे से मिलने के लिए हर कोशिश कर रहे हैं। अनुराग ने यह भी इल्जाम लगाया कि उनसे भारीभरकम एलुमनी भी मांगी जा रही है और उन्होंने रतिका के परिवार को ₹37 लाख देने की बात भी कही है।
उनके मुताबिक यह सब कुछ उनके लिए मेंटली और इमोशनली दोनों रूप से टॉर्चर है। लेकिन वह अपने बेटे के लिए हर मुश्किल का सामना करने के लिए एकदम तैयार हैं। गौरतलब है यह पहली बार नहीं है जब अनुराग ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर खुलकर बातचीत की हो।
इससे पहले भी वह कई वीडियो में अपने परिवार के साथ रिश्तों में आई दरार का जिक्र कर चुके हैं। उन्होंने दावा किया था कि फैमिली इश्यूज ने उन्हें मेंटली काफी परेशान किया और हालात इतने बिगड़ गए कि उन्हें अपने परिवार से दूरी बनानी पड़ी।
उस दौरान उन्होंने कुछ वॉइस नोट्स भी शेयर किए थे और आरोप लगाया था कि उनके साथ-साथ रतिका के साथ भी गलत बिहेवियर किया गया था। फिलहाल इस पूरे मैटर ने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है। अनुराग ने अपनी बातों और इल्जामों को वीडियो के जरिए दुनिया के सामने रखा है। लेकिन रतिका की ओर से इन आरोपों पर जवाब का इंतजार है। ऐसे में सच क्या है? इसका फैसला तो आने वाला वक्त ही बताएगा।