Cli

बाप ने बहाया पानी सा पैसा, फिर भी फ्लॉप रहा बेटा? राजकुमार कोहली की अनकही कहानी

Uncategorized

[संगीत] आज की इस वीडियो में हम आपको बताएंगे उस फिल्म मेकर के बारे में जो लाख कोशिशों के बाद भी अपने बेटे को नहीं बना पाया था स्टार पानी की तरह बहाया उसने पैसा फिर भी डूबी उस स्टार किट की नैया जानवी कपूर खुशी कपूर वरुण धवन आलिया भट्ट से लेकर इब्राहिम अली खान तक पिछले कुछ सालों में बॉलीवुड में कई कई नए स्टार किड्स ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। इन स्टार किड्स में से कोई तो आज बॉलीवुड और दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है। तो वहीं कुछ को दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पांस नहीं मिला। ऐसे ही एक स्टार किड ने 1992 में अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की। लेकिन पिता की लाखों कोशिशों और सालों के संघर्ष के बाद भी इस स्टार किट को कभी स्टारडम नसीब ही नहीं हुआ। और आखिरकार फ्लॉप फिल्मों के चलते सिलसिले और विवादों की लंबी फेरिस्ट के बाद यह स्टार किड बड़े पर्दे से ओझल हो गया। जी हां, हम बात कर रहे हैं राजकुमार कोहली और उनके बेटे अरमान कोहली की। चलिए आपको सबसे पहले उनके डेब्यू से रूबरू करा देते हैं। अरमान कोहली ने 1992 में विरोधी से अपना एक्टिंग डेब्यू किया। जिसका निर्देशन अरमान के पिता और जानेमाने फिल्म मेकर राजकुमार कोहली ने किया था। इससे पहले अरमान बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट भी काम कर चुके थे।

वह अपने पिता के ही निर्देशन में बनी फिल्में बदले की आग और राजतिलक में चाइल्ड एक्टर के तौर पर काम किया करते थे। राजकुमार कोहली ने अपने करियर में कई स्टार्स का करियर सवारा। लेकिन जब बात बेटे की आई तो उनका यह हुनर काम ना आया और बेटे को स्टार बनाने का उनका सपना हमेशा के लिए अधूरा रह गया। आपको जानकर हैरानी होगी कि फिल्मी घराने से थे राजकुमार कोहली। राजकुमार कोहली की बात करें तो उनका जन्म 1930 में लाहौर में हुआ था जो अब पाकिस्तान में है। उनके पिता भी फिल्म निर्माण से जुड़े थे। जिसके चलते बचपन से ही उनका फिल्मों से लगाव था। पिता के साथ उन्होंने फिल्म बनाने की बारीकियां सीखी और 1963 में बतौर निर्माता पिंड दी कुड़ी से अपना करियर शुरू किया।

उन्होंने शुरुआत में पंजाबी फिल्में बनाई जिसके साथ खुद को बतौर निर्माता स्थापित किया और फिर बॉलीवुड का रुख किया। उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म कहानी हम सबकी 1973 में जो आई थी वो थी। लेकिन उन्हें असली पहचान 1976 में रिलीज हुई नागिन ने दिलाई। फिल्म में रीना रॉय, विनोद मेहरा, फिरोज खान, सुनील दत्त, जितेंद्र और संजय कुमार जैसे कलाकार नजर आए थे। और यह उस साल की सबसे सफल फिल्मों में से एक थी। नागिन के सफलता के बाद उन्होंने जानी दुश्मन, कर्ज और काली चरण जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाई और वाहवाही लूटी। चलिए आगे आपको बताते हैं कि उन्होंने किन-किन स्टार्स का करियर बनाया। बतौर फिल्म मेकर राजकुमार कोहली ने कई स्टार्स का करियर बनाया। जिनमें शक्ति कपूर, अरुणा ईरानी, अनीता राज और रीना रॉय जैसे कलाकार शामिल हैं। इन स्टार्स के करियर को आकार देने के साथ ही

राजकुमार कोहली ने शत्रुघ्न सिन्हा, हेमा मालिनी, धर्मेंद्र, जितेंद्र और सुनील दत्त जैसे स्टार्स के साथ भी काम किया और रिकॉर्ड कायम करने वाली फिल्में बनाई। लेकिन इतने बड़े-बड़े स्टार्स का करियर बनाने वाले राजकुमार कोहली का खुद के बेटे का करियर कुछ ज्यादा नहीं चमका बॉलीवुड इंडस्ट्री में। वो कब आए और कब चले गए इस बात की किसी को भनक ही नहीं लगी। यूं तो राजकुमार कोहली ने कई स्टार्स का करियर बनाया। लेकिन जब बात खुद के बेटे की आई तो वह इसमें सफल नहीं हो सके। राजकुमार कोहली ने फेमस एक्ट्रेस निशि शादी। उनसे उनको दो बेटे अरमान और रजनीश कोहली हुए। अरमान को उन्होंने 1992 में विरोधी से ल्च किया जिसमें उनके साथ सुनील दत्त, धर्मेंद्र और गुलशन ग्लोवर जैसे कलाकार थे। लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। अरमान को फिल्म जगत में

स्थापित करने और स्टार बनाने के लिए उन्होंने औलाद का दुश्मन, कहर, जानी, दुश्मन, एक अनोखी कहानी जैसी फिल्में बनाई और इन पर पानी की तरह पैसा बहाया। लेकिन उनकी कोई कोशिश काम नहीं आई और आखिरकार 24 नवंबर 2023 को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया और बेटे को स्टार बनते देखने की उनकी ख्वाहिश हमेशा के लिए अधूरी रह गई। भले ही अरमान कोहली का अरमान बॉलीवुड इंडस्ट्री में पूरा ना हो पाया लेकिन राजकुमार कोहली आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक फिल्में दी। तो आपने राजकुमार कोहली की कौन-कौन सी फिल्में देखी हैं? हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। वीडियो पसंद आया हो तो वीडियो को लाइक करें और शेयर करें। ऐसे ही मोर इंटरेस्टिंग न्यूज़, स्टोरीज और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए मायापुरी कट के साथ एंड डोंट फॉरगेट टू प्रेस द बेल आइकॉन। आ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *