बॉलीवुड के हीरो नंबर वन गोविंदा ने सनी देओल की आने वाली फिल्म रामायण को लेकर उन्हें ढेरों सारी शुभकामनाएं दी हैं। गोविंदा ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि सनी देओल अपनी दमदार आवाज, शानदार स्क्रीन प्रेजेंस और बेहतरीन अभिनय से भगवान हनुमान के किरदार को यादगार बना देंगे।
गोविंदा का कहना है कि सनी देओल सिर्फ एक बेहतरीन अभिनेता ही नहीं बल्कि एक ऐसे कलाकार हैं जो हर किरदार में पूरी ईमानदारी से उतर जाते हैं। यही वजह है कि जब से उनके हनुमान बनने की खबर सामने आई है फैंस की उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही है।
दोस्तों अगर बात करें रामायण फिल्म की तो यह भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म का सबसे महान महाकाव्य माना जाता है। जिसमें भगवान श्री राम के आदर्श जीवन, माता सीता के मर्यादा, लक्ष्मण के त्याग और भगवान हनुमान की अटूट भक्ति, साहस और पराक्रम का अद्भुत वर्णन मिलता है। हनुमान जी का किरदार केवल ताकत का प्रतीक नहीं बल्कि भक्ति, निष्ठा, समर्पण और धर्म की रक्षा का संदेश भी देता है। ऐसे में इस महान किरदार को निभाना किसी भी अभिनेता के लिए बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है। यही कारण है कि मेकर्स ने इस भूमिका के लिए सनी देओल को चुना है। उनकी दमदार पर्सनालिटी गूंजती हुई आवाज और एक्शन इमेज को देखते हुए फैंस का मानना है कि वह बड़े पर्दे पर हनुमान जी के वीर और शक्तिशाली स्वरूप को प्रभावशाली तरीके से पेश कर सकते हैं।
फिल्म रामायण को भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े प्रोजेक्ट में एक माना जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में कई बड़े सितारे नजर आने वाले हैं और इससे आधुनिक विजुअल इफेक्ट्स के साथ भव्य स्तर पर तैयार किया जा रहा है। इस फिल्म में भगवान श्री राम के किरदार में रणबीर कपूर, साईं पलवी, माता सीता और यश जो कि रावण के किरदार में दिखाई देने वाले हैं।
इन सभी कलाकारों को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस भी काफी ज्यादा एक्साइटेड है। दर्शकों को उम्मीद है कि यह फिएम सिर्फ मनोरंजन नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति और रामायण की महान गाथा को नई पीढ़ी तक शानदार अंदाज में पहुंचाएगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि सनी देओल का हनुमान अवतार दर्शकों की उम्मीदों पर कितना खरा उतरता है। लेकिन इतना तो तय है कि इस किरदार को लेकर लोगों का उत्साह अभी भी चरम सीमा पर है। वैसे दोस्तों अगर सच में गोविंदा ने सनी देओल को शुभकामनाएं दी हैं तो यह बड़े सितारों के बीच सम्मान और प्यार की बेहद खूबसूरत मिसाल है। आपकी क्या राय है इस पर? क्या सनी देओल बड़े पर्दे पर भगवान हनुमान के किरदार के लिए सबसे सही चुनाव है। अपनी राय हमें कमेंट में जरूर बताइए।