जावेद जाफरी ने अपने करियर को लेकर बात करते हुए अमिताभ बच्चन पर भी बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया कि एक दौर था जब बिग बी से बड़ा कोई नहीं था लेकिन वह अपनी आजादी से काम नहीं कर पा रहे थे। दोस्तों वीडियो में आगे बढ़ने से पहले प्लीज मेरे चैनल को सब्सक्राइब करके बेल आइकन को जरूर प्रेस कर दीजिएगा। तो चलिए दोस्तों वीडियो को शुरू करते हैं।
इन दिनों धमाल फोर की सफलता को एंजॉय कर रहे जावेद जाफरी ने अपने करियर को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि वह कभी एक तरह के किरदार को लेकर बंधे हुए नहीं रहे। जबकि अमिताभ बच्चन अपने करियर पर एक तरह के किरदारों को लेकर बंधे हुए रहते थे और कुछ अलग नहीं कर पा रहे थे। हालांकि जावेद जाफरी ने अमिताभ बच्चन की जमकर तारीफ भी की। जावेद जाफरी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में 40 सालों से काम कर रहे हैं। साल 1985 में आई फिल्म मेरी जंग से उन्होंने एक्टिंग डेब्यू किया था।
इसमें वह नेगेटिव रोल में थे। अपने करियर में उन्होंने हर तरह के किरदार निभाए हैं। एचटी सिटी से बात करते हुए अभिनेता जावेद जाफरी ने कहा कि मैं [संगीत] एक तरह के किरदारों में सीमित नहीं रहा। मैंने सब कुछ किया है। मैंने गंभीर किरदार भी निभाए हैं। खलनायक भी बना और सनकी किरदार भी अदा किए। जावेद जाफरी ने आगे अमिताभ बच्चन का उदाहरण देते हुए कहा कि एक दौर ऐसा था जब मिस्टर बच्चन से बड़ा कोई नहीं था। फिर भी एक दौर ऐसा भी आया जब मिस्टर बच्चन कुछ अलग नहीं कर पा रहे थे। जावेद बताते हैं कि बिग बी एक तरह के किरदारों में बंधे हुए थे क्योंकि उन्हें आजादी नहीं थी कि वह कुछ अलग कर सके जबकि अब वह ऐसा कर पा रहे हैं।
जावेद जाफरी ने अपने इंटरव्यू में नई पीढ़ी के एक्टर्स को लेकर भी बात की। उन्होंने युवा पीढ़ी के एक्टर्स की कमी बताते हुए कहा कि वह जल्दबाजी में रहते हैं और दूसरों के साथ तालमेल नहीं बैठा पाते हैं। वहीं उनकी तारीफ करते हुए कहा कि आज के कलाकार अपने काम को लेकर फोकस्ड, [संगीत] गंभीर और प्रोफेशनल हैं। 10 जुलाई को रिलीज हुई जावेद जाफरी की फिल्म धमाल फोर अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म में अजय देवगन, रितेश देशमुख जैसे स्टार्स भी हैं। इसके अलावा जावेद टीवी पर भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं। इन दिनों अभिनेता इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन में बतौर जज दिखाई दे रहे हैं। तो दोस्तों, आज का यह वीडियो यहीं समाप्त करते हैं। मिलते हैं नेक्स्ट वीडियो में। तब तक के लिए आप सभी को टाटा बाय-ब टेक केयर।