Cli

इस उम्र में मां बनना चाहती हैं सुनीता? बयान ने सब को चौंकाया!

Uncategorized

एक तरफ फैमिली प्लानिंग की बात तो दूसरी तरफ अब बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस जिन्होंने कहा कि वो 5 से छह बच्चे चाहती थी। लेकिन जैसे ही गोविंदा का नाम सामने आया सुनीता ने पूरा टॉपिक ही बदल दिया। ऐसा क्या हुआ कि फैंस अब दोनों के रिश्ते को लेकर नए सवाल पूछ रहे हैं। दरअसल बॉलीवुड की सदाबहार एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता एक बार फिर से हेडलाइंस पे हैं। हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में सुनीता ने अपनी पर्सनल लाइफ पर खुलकर बातचीत की और एक दिलचस्प बात शेयर की है।

सबसे ज्यादा बातें उस बयान की हो रही हैं जिसमें उन्होंने कहा कि वह अपनी लाइफ में पांच से छह बच्चे चाहती थी। सुनीता ने बताया कि उन्हें बड़ा परिवार हमेशा से पसंद है। वह चाहती थी कि घर में बच्चों की आवाज हमेशा गूंजती रहे। उन्होंने हंसते हुए कहा कि अगर सब कुछ उनकी मर्जी से होता तो शायद तो आज उनका परिवार काफी ज्यादा बड़ा होता। हालांकि इस बातचीत के दौरान एक चीज लोगों के दिमाग में ठहर गई जिसने हर किसी के अटेंशन को ग्रैप किया।

इंटरव्यू में जब गोविंदा से जुड़े सवाल सामने आने लगे तो सुनीता ने पूरा माहौल ही बदल दिया। उन्होंने बातचीत को हल्के-फुल्के अंदाज में दूसरी तरफ मोड़ दिया। यहीं से सोशल मीडिया पर एक बड़ी कंट्रोवर्सी स्टार्ट हो गई। कुछ लोगों ने कहा सुनीता सिर्फ अपनी बात पर ही फोकस करना चाहती थी और हर बार गोविंदा को बीच में लाना जरूरी नहीं है। वहीं कुछ यूज़र्स का मानना है कि उन्होंने जानबूझकर इस टॉपिक को अवॉइड किया है। हालांकि अभी तक ऐसा कुछ सामने नहीं आया है जिसके चलते दोनों के रिश्ते में कोई परेशानी नजर आए। हाल ही में हमने देखा था लॉकअप में दोनों साथ नजर आए थे और काफी ज्यादा खुश थे। दिलचस्प बात यह है कि सुनीता अपनी बेबाक बातों के लिए खासा मशहूर हैं।

वो अक्सर अपने इंटरव्यूज में बिना घुमाए फिराए अपनी राय रखती हैं और इसी वजह से उनका बयान तुरंत ही वायरल हो जाता है। फैंस का कहना है कि सुनीता बड़ा परिवार चाहती थी यह बयान कोई नया नहीं है क्योंकि भारतीय परिवारों में पहले काफी बड़े परिवार हुआ करते थे और यह आम सी बात थी। वहीं कुछ लोगों ने मजाक में लिखा अगर सुनीता की इच्छा पूरी होती

तो गोविंदा के घर एक मिनी क्रिकेट टीम हो जाती। फिलहाल यह तो साफ है कि सुनीता का यह इंटरव्यू सोशल मीडिया पर खासा सुर्खियां बटोर रहा है। एक तरफ उनके बड़े परिवार वाला बयान लोगों को सरप्राइज़ कर रहा है तो दूसरी तरफ गोविंदा वाले सवालों से बचने का अंदाज इंटरनेट पर एक नया बवाल खड़ा कर रहा है। अब सवाल आपसे क्या सुनीता ने सिर्फ अपनी पर्सनल लाइफ ही शेयर की है या गोविंदा वाले सवाल से उन्हें बचना नहीं चाहिए था। दोनों के बीच में एक बार फिर से कुछ नया ड्रामा हुआ है? आपको क्या लगता है? आप अपनी राय कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *