Cli

मशहूर एक्ट्रेस पर 22 केस हुए दर्ज, दीवानगी ऐसी कि फैंस ने बनवा दिया मंदिर!

Uncategorized

साउथ सिनेमा की बड़ी और प्रभावशाली एक्ट्रेस में शुमार खुशबू सुंदर की जिंदगी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं रही है. उन्होंने पर्दे पर जितनी सफलता और लोकप्रियता हासिल की, असल जिंदगी में उनका संघर्ष उतना ही गहरा और झकझोर देने वाला रहा है. एक बाल कलाकार के रूप में हिंदी फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत करने वाली खुशबू ने 1980 और 1990 के दशक में तमिल सिनेमा पर राज किया. लेकिन इस चमकदार दुनिया के पीछे छुपा उनका दर्द बेहद दर्दनाक था.

साउथ सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस खुशबू सुंदर का फिल्मी सफर जितना शानदार रहा है. उनकी निजी जिंदगी उतनी ही संघर्षों से भरी रही. एक तरफ उन्होंने तमिल सिनेमा में सुपरस्टार का दर्जा हासिल किया तो दूसरी तरफ बचपन में यौन शोषण, सामाजिक विवाद और कानूनी लड़ाइयों जैसी कठिन परिस्थितियों का सामना भी किया. बावजूद इसके, उन्होंने हर चुनौती का डटकर सामना किया और अपनी अलग पहचान बनाई.

खुशबू सुंदर ने एक इंटरव्यू में अपनी जिंदगी के सबसे काले सच का खुलासा करते हुए बताया था. उन्होंने बताया था कि जब वह 8 साल की थीं तब उनके पिता ने उनका यौन शोषण किया था. उन्होंने कहा, ‘यह सबसे मुश्किल चीज है जो मुझे लंबे समय तक परेशान करती रही, जिसे भूल नहीं सकती

इस घरेलू शोषण के खिलाफ आवाज उठाते हुए उन्होंने खुद को उस दलदल से बाहर निकाला और अपनी मेहनत के दम पर तमिल सिनेमा में एक बड़ा मुकाम हासिल किया. उन्होंने रजनीकांत, कमल हासन, वेंकटेश, सत्यराज और प्रभु जैसे दिग्गज स्टार्स के साथ कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं. साल 2005 में खुशबू सुंदर उस समय विवादों में आ गईं, जब उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि यदि सुरक्षा और जिम्मेदारी का ध्यान रखा जाए तो प्रीमैरिटल सेक्स में कोई बुराई नहीं है. उनके इस बयान ने तमिलनाडु की राजनीति और समाज में भूचाल ला दिया. उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुए और पूरे राज्य में संस्कृति व नैतिकता को ठेस पहुंचाने के आरोप में 22 आपराधिक मामले दर्ज किए गए.

यह कानूनी लड़ाई देश की सर्वोच्च अदालत तक पहुंची, जहां सुप्रीम कोर्ट ने अभिव्यक्ति की आजादी का सम्मान करते हुए खुशबू के खिलाफ दर्ज सभी 22 मामलों को खारिज कर दितमिलनाडु में खुशबू सुंदर की लोकप्रियता का आलम यह था कि उनके चाहने वालों ने उनकी दीवानगी में एक अनोखा इतिहास रच दिया. फैंस ने राज्य में बकायदा खुशबू सुंदर को समर्पित एक मंदिर बनवा डाला. वह भारत की उन चुनिंदा जीवित एक्ट्रेसेस में से एक बन गईं, जिन्हें उनके जीवनकाल में ही फैंस द्वारा ऐसा भगवान जैसा दर्जा दिया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *