सोनम वांशु की भूख हड़ताल को लेकर फिल्म इंडस्ट्री से समर्थन बढ़ता जा रहा है। जीनत अमान ओमी वैद्य के बाद अब शबाना आजमी, सोनी राजदान, अभय देओल, रुबीना दिलक और वरुण ग्रोवर जैसे कलाकार भी उनके समर्थन में आ गए हैं। शबाना आजमी ने Instagram पर सोनम वांगचुक की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “प्रिय सोनम वांगचुक, हमारे देश को आपकी बहुत जरूरत है।
आप अन्याय के खिलाफ और सच के लिए लड़ रहे हैं। हमें आप पर गर्व है। लेकिन हम आपसे अनुरोध करते हैं कि आप अपनी भूख हड़ताल खत्म करें क्योंकि आपकी सोच और मार्गदर्शन छात्रों को प्रेरित करता है। यह लड़ाई आगे तक लड़नी है इसलिए आपका स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है। हम सब आपके साथ हैं। अभिनेत्री सोनी राजदान ने भी Instagram पर एक नोट शेयर किया। उन्होंने लिखा, “प्रिय सोनम वांगशुक हम आपकी सेहत के लिए प्रार्थना करते हैं। आगे भी इस लड़ाई को लड़ना है तो आज ही अपना अनशन खत्म कर दीजिए। वहीं रुबीना दिलक ने जीना अमान की पोस्ट को अपने Instagram स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा वह असली हीरो हैं।
देश के भले के लिए लड़ते हुए उन्हें मरने मत दीजिए। वहीं वरुण ग्रोवर ने अपने Twitter हैंडल पर लिखा शायद सोनम और सीजेपी को उम्मीद थी कि सरकार या छात्र उनकी बात सुनेंगे। उन्होंने कहा कि कई बार आंदोलन इसलिए नहीं होते कि वे जीत जाएं बल्कि इसलिए होते हैं ताकि यह दर्ज हो सके कि सत्ता के पास कितनी ताकत है और वह अहिंसक लोगों के साथ कैसा व्यवहार करती है। ऐसे आंदोलन लोगों को याद दिलाते हैं कि सत्ता अक्सर विरोधों की आवाज को अनदेखा कर देती है।
अभय देओल ने भी वांगचू की तस्वीर शेयर करते हुए टूटे दिल वाला इमोजी लगाया। पूजा बत्रा ने अपने Instagram स्टोरी में लिखा, वह हमारे और आने वाली पीढ़ियों के लिए लड़ रहे हैं। अगर हम चुप रहे तो हमें शर्म आनी चाहिए। जितना हो सके उनका समर्थन करें। इस अपडेट पर आपका क्या कहना है? कमेंट कर हमें जरूर बताएं। टीवी और बॉलीवुड की दुनिया की तमाम अपडेट के लिए देखते रहिए एबीवी एंटरटेनमेंट।